विदिशा मेडिकल कॉलेज में जूनियर डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, मरीजों को हो रही परेशानी

रिपोर्ट: नज़ीर अली | लाइव खबर इंडिया

विदिशामध्य प्रदेश के विदिशा मेडिकल कॉलेज में जूनियर डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल के चलते स्वास्थ्य सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हो गई हैं। स्टाइपेंड बढ़ाने सहित विभिन्न मांगों को लेकर डॉक्टरों ने काम बंद कर दिया है। इसका सबसे अधिक असर ओपीडी, इमरजेंसी, लेबर रूम और प्रसूति वार्ड में देखने को मिल रहा है, जहां इलाज के लिए पहुंचे मरीजों और उनके परिजनों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

जूनियर डॉक्टरों का कहना है कि वे 9 जुलाई से लगातार अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने मेडिकल कॉलेज के डीन, मेडिकल सुपरिंटेंडेंट (एमएस) और जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर मुख्यमंत्री तक अपनी मांग पहुंचाने की अपील की, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

डॉक्टर्स बोले …

डॉक्टरों की प्रमुख मांग स्टाइपेंड को वर्तमान 14,377 रुपये से बढ़ाकर 30,000 रुपये किए जाने की है। उनका कहना है कि कोरोना महामारी के दौरान उन्होंने पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ सेवाएं दीं, लेकिन इसके बावजूद उन्हें सम्मानजनक स्टाइपेंड नहीं मिल रहा। उनका दावा है कि मौजूदा राशि में दैनिक खर्च और अन्य आवश्यकताओं का निर्वाह करना कठिन हो गया है।

मेडिकल कालेज के गेट पर हड़ताल पर बैठे डॉक्टर्स

31 जुलाई से शुरू हुई इस अनिश्चितकालीन हड़ताल का सीधा असर मेडिकल कॉलेज की स्वास्थ्य सेवाओं पर पड़ा है। प्रतिदिन एक हजार से अधिक मरीज इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचते हैं, लेकिन जूनियर डॉक्टरों के काम बंद करने से इलाज की व्यवस्था प्रभावित हो रही है और मरीजों को लंबा इंतजार करना पड़ रहा है।

जूनियर डॉक्टरों ने स्पष्ट किया है कि जब तक उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। फिलहाल सभी की निगाहें शासन और स्वास्थ्य विभाग के अगले कदम पर टिकी हैं। यदि जल्द समाधान नहीं निकला, तो हड़ताल लंबी खिंचने से मरीजों की परेशानियां और बढ़ सकती हैं।

  • Live khabar india

    Related Posts

    स्कूल के पास से सड़क निर्माण पर उचेर के ग्रामीणों ने जताई आपत्तिप्रधानमंत्री सड़क योजना के महाप्रबंधक को सौंपा आवेदन, वैकल्पिक नहर मार्ग से सड़क बनाने की मांग

    नसीम खानसांची,,,समीपस्थ ग्राम उचेर से सूखा करार तक स्वीकृत सड़क निर्माण को लेकर ग्रामीणों और स्कूली छात्र-छात्राओं ने आपत्ति दर्ज कराई है। ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री सड़क योजना के महाप्रबंधक को…

    सांची में पर्यूषण महापर्व पर जैन मंदिर में हुई विशेष सजावट, भगवान महावीर की हुई महापूजा

    नसीम खानसांची, ,,रायसेन। जैन धर्म के पर्वाधिराज पर्यूषण महापर्व के अवसर पर सांची के श्री 1008 शीतलनाथ दिगंबर जैन मंदिर अतिशय क्षेत्र में विशेष तैयारियां की गई हैं। मंदिर को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    स्कूल के पास से सड़क निर्माण पर उचेर के ग्रामीणों ने जताई आपत्तिप्रधानमंत्री सड़क योजना के महाप्रबंधक को सौंपा आवेदन, वैकल्पिक नहर मार्ग से सड़क बनाने की मांग

    स्कूल के पास से सड़क निर्माण पर उचेर के ग्रामीणों ने जताई आपत्तिप्रधानमंत्री सड़क योजना के महाप्रबंधक को सौंपा आवेदन, वैकल्पिक नहर मार्ग से सड़क बनाने की मांग

    सांची में पर्यूषण महापर्व पर जैन मंदिर में हुई विशेष सजावट, भगवान महावीर की हुई महापूजा

    सांची में पर्यूषण महापर्व पर जैन मंदिर में हुई विशेष सजावट, भगवान महावीर की हुई महापूजा

    सांची में पर्यूषण महापर्व पर जैन मंदिर में हुई विशेष सजावट, भगवान महावीर की हुई महापूजा

    सांची में पर्यूषण महापर्व पर जैन मंदिर में हुई विशेष सजावट, भगवान महावीर की हुई महापूजा

    निर्माणाधीन शवगृह में बिना पलस्तर पुताई, गुणवत्ता पर उठे सवालघटिया ईंट और पुराने भवन की सामग्री के उपयोग की भी चर्चा, जिम्मेदार विभाग की निगरानी पर सवाल

    निर्माणाधीन शवगृह में बिना पलस्तर पुताई, गुणवत्ता पर उठे सवालघटिया ईंट और पुराने भवन की सामग्री के उपयोग की भी चर्चा, जिम्मेदार विभाग की निगरानी पर सवाल

    सांची में त्योहारों पर विशेष स्वच्छता अभियान, धार्मिक स्थलों के आसपास सफाई पर विशेष जोर

    सांची में त्योहारों पर विशेष स्वच्छता अभियान, धार्मिक स्थलों के आसपास सफाई पर विशेष जोर

    कलेक्टर श्री विश्वकर्मा की अध्यक्षता में प्रबंधन समिति की बैठक सम्पन्न

    कलेक्टर श्री विश्वकर्मा की अध्यक्षता में प्रबंधन समिति की बैठक सम्पन्न