अतिक्रमण सर्वे में लापरवाही पर नगर परिषद के तीन कर्मचारी निलंबित

नसीमखान सांची, रायसेन

गलत सूची में करदाताओं के नाम शामिल होने से मचा था बवाल, सीएमओ ने कार्रवाई करते हुए जारी किए निलंबन आदेश
सांची,,, नगर में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई से पहले तैयार की गई सर्वे सूची में गंभीर त्रुटियां पाए जाने पर नगर परिषद सांची के तीन कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया है। कर्मचारियों द्वारा गलत तरीके से करदाताओं के नाम भी अतिक्रमणकारियों की सूची में शामिल किए जाने से लोगों में भारी आक्रोश फैल गया था और नगर परिषद कार्यालय का घेराव किया गया था।
जानकारी के अनुसार नगर परिषद प्रशासन ने नगर में अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया शुरू करने से पहले नवीन अतिक्रमणकारियों का सर्वे कर सूची तैयार करने के निर्देश दिए थे। सर्वे के आधार पर अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी किए जाने थे। लेकिन सर्वे टीम द्वारा लापरवाही बरतते हुए कई नियमित करदाताओं के नाम भी अतिक्रमणकारियों की सूची में जोड़ दिए गए, जिसके बाद संबंधित लोगों ने विरोध दर्ज कराया। इस घटना से नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए।
मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) रामलाल कुशवाहा ने एआरआई रमेश शर्मा, एआरआई सुशील त्रिवेदी तथा भृत्य धनीराम सेन से स्पष्टीकरण मांगा था। कर्मचारियों द्वारा दिए गए जवाब संतोषजनक नहीं पाए जाने पर सीएमओ ने मध्यप्रदेश नगर पालिका अधिनियम के प्रावधानों के तहत तीनों कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के आदेश जारी कर दिए।
जारी आदेश में कहा गया है कि सर्वे टीम ने मनमाने ढंग से कार्य करते हुए त्रुटिपूर्ण सूची तैयार की, जिससे नगर परिषद की छवि धूमिल हुई। निलंबन अवधि के दौरान तीनों कर्मचारियों को नगर परिषद कार्यालय, सांची में अपनी उपस्थिति दर्ज करानी होगी तथा नियमानुसार उन्हें जीवन निर्वाह भत्ता प्रदान किया जाएगा।
सीएमओ का कहना है।।
सीएमओ रामलाल कुशवाहा ने बताया कि परिषद के प्रस्ताव के अनुसार नवीन अतिक्रमणकारियों का सर्वे करने के लिए टीम गठित की गई थी। टीम को स्पष्ट निर्देश दिए गए थे कि केवल नए अतिक्रमणों का सर्वे किया जाए, लेकिन कर्मचारियों ने लापरवाही बरतते हुए पुराने करदाताओं के नाम भी सूची में शामिल कर दिए। स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं मिलने पर तीनों कर्मचारियों के निलंबन के आदेश जारी किए गए हैं।

  • editornaseem

    Related Posts

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    नसीम खान रायसेन – बाडीबाड़ी। अवैध हाथभट्टी से तैयार होने वाली कच्ची और जहरीली शराब के निर्माण एवं कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सिंधी कैंप बाड़ी…

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    नसीम खानसांची में गणेश प्रतिमा स्थापना से पहले नगर परिषद की पहल, मिट्टी की पर्यावरण अनुकूल मूर्तियों को प्राथमिकता देने का आह्वानसांची,,,आगामी गणेशोत्सव को लेकर नगर परिषद सांची द्वारा पर्यावरण…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

    जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

    जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

    अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार

    अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार
    फर्जी शादी घोटाला: पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव के रिश्तेदार गिरफ्तार, 5,923 शादियों के नाम पर बांटे ₹30.18 करोड़