आज डेढ़ करोड़ की लागत से बने नगर परिषद भवन का लोकार्पण करेंगे केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहानतीन मंजिला आधुनिक भवन में दुकानों, कक्षों और हॉल की व्यवस्था, रेलवे स्टेशन परिसर में होगा समारोह

नसीम खान
सांची,,, नगर को शुक्रवार 16 अक्टूबर को नवनिर्मित नगर परिषद कार्यालय भवन की सौगात मिलने जा रही है। लगभग डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से निर्मित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी भवन का लोकार्पण केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान करेंगे। लोकार्पण समारोह को लेकर भवन को आकर्षक ढंग से सजाया गया है तथा आयोजन की तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं।
जानकारी के अनुसार, नगर परिषद का यह नवनिर्मित भवन आधुनिक सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए तीन मंजिला बनाया गया है। भवन के प्रथम तल पर 15 दुकानों का निर्माण किया गया है, जबकि द्वितीय तल पर आठ कमरे और एक हॉल बनाया गया है। इसी तरह तृतीय तल पर भी भवन की संरचना के अनुरूप निर्माण किया गया है। कार्यालय में नगर परिषद की विभिन्न शाखाओं के संचालन के लिए अलग-अलग व्यवस्थाएं की गई हैं। नए भवन से नगर परिषद के कामकाज को व्यवस्थित रूप देने में मदद मिलने की उम्मीद है।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, शुक्रवार दोपहर दो बजे केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान भवन का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद वे अपना संबोधन देंगे। समारोह का आयोजन नवनिर्मित कार्यालय भवन से कुछ ही दूरी पर स्थित रेलवे स्टेशन परिसर में किया जाएगा।
कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इसकी अध्यक्षता पूर्व मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी करेंगे, जबकि जिला पंचायत अध्यक्ष यशवंत मीणा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। नगर परिषद अध्यक्ष पप्पू रेवाराम भी कार्यक्रम में विशेष रूप से मौजूद रहेंगे।
समारोह की तैयारियों और व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए जिला प्रशासन के अधिकारी लगातार जुटे हुए हैं। आयोजन स्थल पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर निर्मित यह भवन नगर परिषद के नए कार्यालय के रूप में नगर की प्रशासनिक व्यवस्था को नई पहचान देने वाला है।

  • editornaseem

    Related Posts

    सांची में धर्ममय हुआ वातावरण, आज माँ स्कंदमाता की आराधना से गूंजे जयकारे।

    नसीम खानसांची,,, शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व पर ऐतिहासिक नगरी सांची पूरी तरह धर्ममय हो उठी है। नगर में जगह-जगह माँ दुर्गा की मनोहारी झांकियां विराजमान हैं। झांकियों को आकर्षक…

    जिले के नवागत कलेक्टर श्री सिसोनिया ने ग्रहण किया पदभारजिला अधिकारियों की बैठक लेकर जिले में संचालित शास.गतिविधियों और कार्यो के संबंध में की चर्चा

    रायसेन नसीम खान रायसेन जिले के नवागत कलेक्टर श्री रोहित सिसोनिया द्वारा गुरूवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर पदभार ग्रहण किया गया। इसके पूर्व वह किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आज डेढ़ करोड़ की लागत से बने नगर परिषद भवन का लोकार्पण करेंगे केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहानतीन मंजिला आधुनिक भवन में दुकानों, कक्षों और हॉल की व्यवस्था, रेलवे स्टेशन परिसर में होगा समारोह

    आज डेढ़ करोड़ की लागत से बने नगर परिषद भवन का लोकार्पण करेंगे केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहानतीन मंजिला आधुनिक भवन में दुकानों, कक्षों और हॉल की व्यवस्था, रेलवे स्टेशन परिसर में होगा समारोह

    सांची में धर्ममय हुआ वातावरण, आज माँ स्कंदमाता की आराधना से गूंजे जयकारे।

    सांची में धर्ममय हुआ वातावरण, आज माँ स्कंदमाता की आराधना से गूंजे जयकारे।

    जिले के नवागत कलेक्टर श्री सिसोनिया ने ग्रहण किया पदभारजिला अधिकारियों की बैठक लेकर जिले में संचालित शास.गतिविधियों और कार्यो के संबंध में की चर्चा

    जिले के नवागत कलेक्टर श्री सिसोनिया ने ग्रहण किया पदभारजिला अधिकारियों की बैठक लेकर जिले में संचालित शास.गतिविधियों और कार्यो के संबंध में की चर्चा

    नवागत कलेक्टर श्री सिसोनिया ने कलेक्ट्रेट भवन में विभिन्न विभागों के कार्यालयों का किया निरीक्षणव्यवस्थित रिकार्ड संधारण और स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने के दिए निर्देश

    केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान करेंगे नगर परिषद के नवीन भवन का लोकार्पणडेढ़ करोड़ रुपये की लागत से बना तीन मंजिला सर्वसुविधायुक्त भवन, 15 दुकानों से मिलेगा रोजगार