आज रेलवे स्टेशन पर वंदे भारत ट्रेन देखने उमड़ी भीड़।

नसीम खान संपादक
कलेक्टर एसपी ने ट्रेन का हाथ हिलाकर किया स्वागत
सांची,,, रायसेन जिले का सांची रेलवे स्टेशन एक मात्र प्रमुख स्टेशन है आज से शुरू हुई वंदे भारत ट्रेन के चलने से लोग फूले नहीं समाए तथा ट्रेन देखने लोगों का रेलवे स्टेशन पर हुजूम उमड़ पड़ा । इसी बीच कलेक्टर एसपी भी टे्न के स्वागत के लिए रेलवे स्टेशन पहुंचे।
आज से शुरू होने वाली वंदे भारत ट्रेन के चालू होने से लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा तथा इस ट्रेन के स्वागत करने लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा प्लेटफार्म नं 1 एवं दो पर लोग ट्रेन को देखने बेसब्री से इंतजार करते दिखाई दिए । इस अवसर पर जिला कलेक्टर अरविंद कुमार दुबे एवं एसपी विकास कुमार शाहवाल नगर परिषद अध्यक्ष पप्पू रेवाराम अहिरवार सहित अनेक लोग उपस्थित थे हालांकि इस स्टेशन पर ट्रेन का स्टापेज नहीं रहा बावजूद इसके इस ट्रेन के चलने से लोग खुश दिखाई दिये । काफी लंबे समय तक लोग ट्रेन का इंतजार करते रहे जैसे ही स्टेशन पर एनाउंस हुआ कि कुछ ही क्षणों में टे्न गुजरने वाली है तो लोग अपने अपने मोबाइल से टे्न के फोटो लेने की जुगत भिडाते दिखाई दिए । जैसे ही ट्रेन स्टेशन से गुजरी कि कलेक्टर श्री दुबे एवं एसपी श्री शाहवाल ने अपने मोबाइल से टे्न के फोटो लिए तथा लोगों ने भी वीडियो एवं फोटो खीचे । एवं कलेक्टर एसपी ने ट्रेन का हाथ हिलाकर स्वागत किया साथ ही लोगों ने भी हाथ हिलाकर टे्न का अभिवादन किया ।
नगर परिषद में चर्चित कर्मचारियों पर कलेक्टर ने कहा।
विगत दिनों नगर परिषद में परिषद बैठक आयोजित हुई थी जिसमें परिषद में तीन कर्मचारियों को हटाने का मुद्दा तूल पकड़ा था तथा परिषद के प्रस्ताव को आधार बनाकर सीएमओ हरीश सोनी ने बिना कोई कारण बिना कोई नोटिस बिना कोई स्पष्टीकरण मांगे कर्मचारियों को तत्काल सेवा से पृथक करने के आदेश जारी कर दिए थे जिससे कर्मचारियों ने इस मामले को लेकर नगरीय प्रशासन आयुक्त अपर आयुक्त को पत्र दिये थे एवं कलेक्टर को भी पत्र सौंपते हुए मनमानी कार्यप्रणाली के चलते आदेश देने से अवगत कराया था एवं तब परिषद के पारित प्रस्ताव से छेड़छाड़ की गई थी कलेक्टर ने इसके जांच के आदेश दिए थे तथा परिषद नगर में खूब चर्चा में रही तथा कर्मचारियों का मामला भी तूल पकड लिया था आज इस मामले में अध्यक्ष श्री रेवाराम ने कलेक्टर से चर्चा की इस अवसर पर पत्रकार भी उपस्थित थे तब कलेक्टर श्री दुबे ने बताया कि जांच पूरी हो चुकी है परिषद का प्रस्ताव नियम विरुद्ध पाया गया है जबकि कर्मचारियों को हटाने रखने के अधिकार पीआईसी में निहित हैं हम शीघ्र ही सीएमओ को नोटिस जारी कर रहे हैं ।
कलेक्टर ने रेलवे स्टेशन पर स्वच्छता की प्रशंसा की।
कलेक्टर श्री दुबे एवं एसपी श्री शाहवाल ने वंदे भारत ट्रेन आने के पूर्व स्टेशन एवं प्लेटफार्म देख कर यहां कहीं कोई गंदगी नहीं दिखाई दी तथा हर जगह साफ सफाई दिखाई दी इस पर कलेक्टर ने रेलवे स्टेशन पर स्वच्छता की प्रशंसा की । एवं नगर को भी इसी प्रकार स्वच्छ रखने की मंशा जाहिर की ।

  • editornaseem

    Related Posts

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

    नसीम खानसांची,,,सांची से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर सांदीपनि विद्यालय के समीप बनाए गए अवैज्ञानिक गतिअवरोधक अब स्थानीय नागरिकों के लिए परेशानी का सबब बनते जा रहे हैं। छात्रों की…

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    नसीम खान रायसेन – बाडीबाड़ी। अवैध हाथभट्टी से तैयार होने वाली कच्ची और जहरीली शराब के निर्माण एवं कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सिंधी कैंप बाड़ी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

    जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

    जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

    अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार

    अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार