कलेक्टर श्री दुबे ने सीएम हेल्पलाईन शिकायतों का समयावधि में संतुष्टिपूर्ण निराकरण कराने के दिए निर्देश

नसीम खान
टीएल बैठक में सीएम हेल्पलाईन तथा शासकीय गतिविधियों की हुई समीक्षा

रायसेन,
कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित टीएल बैठक में कलेक्टर श्री अरविंद दुबे द्वारा विभागवार सीएम हेल्पलाईन में लंबित शिकायतों तथा विभागीय गतिविधियों की विस्तृत समीक्षा करते हुए अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए गए। उन्होंने सीएम हेल्पलाईन शिकायतों की विभागवार जानकारी लेते हुए अभी तक लंबित तथा निराकरण संबंधी कार्यवाही की जानकारी लेते हुए निर्देश दिए कि सात दिवस में अधिक से अधिक शिकायतों का संतुष्टिपूर्ण निराकरण कराया जाए।
कलेक्टर श्री दुबे ने निर्देश दिए कि कोई भी शिकायत अनावश्यक रूप से लंबित नहीं रहनी चाहिए। शिकायत प्राप्त होते ही नियमानुसार निराकरण की कार्यवाही प्रारंभ कर दी जाए। उन्होंने विभागवार जिला अधिकारियों से स्वीकृत निर्माण कार्यो की जानकारी लेते हुए निर्देश दिए कि जो कार्य अप्रारंभ हैं उन्हें जल्द से जल्द प्रारंभ कराया जाए। साथ ही जो कार्य प्रगतिरत हैं, उन्हें निर्धारित समयावधि में पूर्ण कराया जाए। कलेक्टर श्री दुबे द्वारा विधानसभा निर्वाचन-2023 की तैयारियों की जानकारी लेते हुए निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सभी व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने स्वीप प्लान के तहत जिले में की जा रहीं मतदाता जागरूकता गतिविधियों की भी जानकारी ली। बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक न्याय, खेल एवं युवा कल्याण विभाग, महिला बाल विकास सहित अन्य विभागों की गतिविधियों की समीक्षा की गई। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अंजू पवन भदौरिया, अपर कलेक्टर श्री अभिषेक दुबे, उप जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री अमृता गर्ग तथा डिप्टी कलेक्टर श्रीमती अल्का सिंह सहित जिला अधिकारी उपस्थित रहे।

  • editornaseem

    Related Posts

    40 करोड़ रुपये की लागत से बने सांदीपनि विद्यालय भवन का लोकार्पण।प्रभारी मंत्री नारायण सिंह पंवार बोले— आधुनिक सुविधाओं से युक्त विद्यालयों में पढ़कर विद्यार्थी सफलता की नई ऊंचाइयों तक पहुंचेंगे

    नसीमखान सांचीसांची,,,प्रदेश के मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं रायसेन जिले के प्रभारी मंत्री नारायण सिंह पंवार ने सांची विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी तथा जिला…

    सांची-विदिशा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, युवक ऋषि आचार्य की मौत।होटल अपेक्षा के पास देर रात हुई दुर्घटना, कई घायल; हादसे के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं

    नसीमखान सांचीसांची,,,,रविवार देर रात लगभग 11 बजे सांची-विदिशा हाईवे पर होटल अपेक्षा के समीप हुए सड़क हादसे में सांची निवासी ऋषि आचार्य (24 वर्ष), पिता नरेश आचार्य, की दर्दनाक मौत…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    40 करोड़ रुपये की लागत से बने सांदीपनि विद्यालय भवन का लोकार्पण।प्रभारी मंत्री नारायण सिंह पंवार बोले— आधुनिक सुविधाओं से युक्त विद्यालयों में पढ़कर विद्यार्थी सफलता की नई ऊंचाइयों तक पहुंचेंगे

    40 करोड़ रुपये की लागत से बने सांदीपनि विद्यालय भवन का लोकार्पण।प्रभारी मंत्री नारायण सिंह पंवार बोले— आधुनिक सुविधाओं से युक्त विद्यालयों में पढ़कर विद्यार्थी सफलता की नई ऊंचाइयों तक पहुंचेंगे

    सांची-विदिशा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, युवक ऋषि आचार्य की मौत।होटल अपेक्षा के पास देर रात हुई दुर्घटना, कई घायल; हादसे के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं

    सांची-विदिशा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, युवक ऋषि आचार्य की मौत।होटल अपेक्षा के पास देर रात हुई दुर्घटना, कई घायल; हादसे के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं

    CJP का आरोप: प्रदर्शन खत्म होने के बाद छात्रों को बनाया जा रहा निशाना, सरकार पर समझौता तोड़ने का दावा

    CJP का आरोप: प्रदर्शन खत्म होने के बाद छात्रों को बनाया जा रहा निशाना, सरकार पर समझौता तोड़ने का दावा

    मेढकी में युवक की तलवार से हत्या, अज्ञात हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस।दुकान बंद कर घर लौट रहे 25 वर्षीय राकेश लोधी पर तीन बाइक सवार बदमाशों ने किया हमला, इलाज के दौरान भोपाल में हुई मौत

    मेढकी में युवक की तलवार से हत्या, अज्ञात हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस।दुकान बंद कर घर लौट रहे 25 वर्षीय राकेश लोधी पर तीन बाइक सवार बदमाशों ने किया हमला, इलाज के दौरान भोपाल में हुई मौत

    सांची में 24 घंटे जलापूर्ति का सपना अधूरा, छह साल बाद भी दो दिन में एक बार मिल रहा पानी

    सांची में 24 घंटे जलापूर्ति का सपना अधूरा, छह साल बाद भी दो दिन में एक बार मिल रहा पानी

    जनजातीय युवाओं की प्रतिभा, लोक कलाओं और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए तैयार की जाएंगी विशेष योजनाएँ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    जनजातीय युवाओं की प्रतिभा, लोक कलाओं और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए तैयार की जाएंगी विशेष योजनाएँ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव