कलेक्टर श्री विश्वकर्मा के निर्देशानुसार सीएमएचओ डॉ मांडरे ने बरेली में डॉक्टर्स और स्वास्थ्य अमले की ली बैठक

नसीमखान सांची, रायसेन

रायसेन,
कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में गत दिवस आयोजित स्वास्थ्य विभाग एवं महिला बाल विकास विभाग की संयुक्त समीक्षा बैठक में कलेक्टर श्री अरूण कुमार विश्वकर्मा द्वारा सीएमएचओ डॉ एचएन मांडरे को जिले में भ्रमण कर सिविल अस्पतालों और स्वास्थ्य केन्द्रों का निरीक्षण करने तथा बैठक लेकर व्यवस्थाओं की समीक्षा करने के निर्देश दिए गए थे। जिनके परिपालन में सीएमएचओ डॉ मांडरे द्वारा विकासखण्ड बाड़ी अंतर्गत बरेली में स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सा अधिकारियों, डॉक्टर्स तथा कर्मचारियों की बैठक लेकर विकासखण्ड में प्रदाय की जा रहीं स्वास्थ्य सेवाओं, योजनाओं की प्रगति और स्वास्थ्य कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा की गई। उन्होंने अधिकारियों-कर्मचारियों को निर्देश दिए कि सिविल अस्पताल और स्वास्थ्य केन्द्रों में मरीजों को बेहतर और त्वरित उपचार उपलब्ध कराया जाए। डॉक्टर्स और स्टॉफ समय से ड्यटी पर उपस्थित रहे। उन्होंने बैठक में अनुपस्थित कर्मचारियों का एक दिवस का वेतन काटने के भी निर्देश दिए। साथ ही जिन स्वास्थ्यकर्मियों का कार्य संतोषजनक नहीं है उन्हें एक सप्ताह में शत-प्रतिशत लक्ष्य उपलब्धि के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त पात्र हितग्राहियों के आगामी पांच दिवस में आयुष्मान कार्ड बनाए जाने के लिए कहा। बैठक में चिकित्सा अधिकारी, डॉक्टर्स और स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे।

  • editornaseem

    Related Posts

    जनजातीय युवाओं की प्रतिभा, लोक कलाओं और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए तैयार की जाएंगी विशेष योजनाएँ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि अमर शहीद महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद की जन्मस्थली ने मध्यप्रदेश ही नहीं, बल्कि पूरे देश को गौरवान्वित किया है। उनकी 120वीं जयंती पर…

    पेपर लीक पर केंद्र का बड़ा प्रहार, दोषियों को 10 साल तक की सजा और ₹10 करोड़ तक जुर्माने की तैयारी

    नई दिल्ली (Live khabar india ) देशभर में प्रतियोगी परीक्षाओं की विश्वसनीयता बनाए रखने और लाखों छात्रों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए केंद्र सरकार बड़े स्तर पर कानूनी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जनजातीय युवाओं की प्रतिभा, लोक कलाओं और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए तैयार की जाएंगी विशेष योजनाएँ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    जनजातीय युवाओं की प्रतिभा, लोक कलाओं और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए तैयार की जाएंगी विशेष योजनाएँ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    पेपर लीक पर केंद्र का बड़ा प्रहार, दोषियों को 10 साल तक की सजा और ₹10 करोड़ तक जुर्माने की तैयारी

    पेपर लीक पर केंद्र का बड़ा प्रहार, दोषियों को 10 साल तक की सजा और ₹10 करोड़ तक जुर्माने की तैयारी

    विपक्ष की नई रणनीति! पेपर लीक के बाद अब अयोध्या मुद्दे पर सरकार को घेरने की तैयारी

    विपक्ष की नई रणनीति! पेपर लीक के बाद अब अयोध्या मुद्दे पर सरकार को घेरने की तैयारी

    बड़ी खबर :NEET विवाद की गूंज: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भेजा इस्तीफा, शिक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल

    बड़ी खबर :NEET विवाद की गूंज: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भेजा इस्तीफा, शिक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल

    शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- ‘धर्मेंद्र प्रधान को जाना ही होगा’

    शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- ‘धर्मेंद्र प्रधान को जाना ही होगा’

    ईरान के खिलाफ खाड़ी देशों का बड़ा एक्शन! पश्चिम एशिया में बढ़ा महायुद्ध का खतरा

    ईरान के खिलाफ खाड़ी देशों का बड़ा एक्शन! पश्चिम एशिया में बढ़ा महायुद्ध का खतरा