नसीम खान
सांची,,, ग्राम ढकना में घर में घुसकर हुई नकबजनी का सांची पुलिस ने महज छह घंटे में खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए चांदी के जेवर, बिछिया, चैन, कड़ा, अंगूठी सहित करीब 70 हजार रुपये के जेवर तथा चोरी में इस्तेमाल किए गए औजार और मोबाइल सहित कुल करीब 80 हजार रुपये का माल बरामद किया है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज करते हुए जिला पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता के निर्देशन में अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक दीपक नायक के मार्गदर्शन मैं एसडीओ पी श्रीमती प्रतिभा शर्मा के नेतृत्व में तत्काल टीम गठित कर जांच शुरू कर दी गई ।
पुलिस के अनुसार 30 सितंबर को दोपहर करीब 2.30 बजे डायल-112 पर ग्राम ढकना में घर में घुसकर चोरी होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जनसहयोग से घटना को अंजाम देने वाले व्यक्ति की घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी की पहचान सचिन अहिरवार पिता नारायण सिंह अहिरवार, उम्र 26 वर्ष, निवासी शेरपुर थाना करारिया, विदिशा के रूप में हुई।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए चांदी के जेवर, बिछिया, चैन, कड़ा और अंगूठी, जिनकी कुल कीमत करीब 70 हजार रुपये बताई गई है, बरामद किए। इसके अलावा चोरी में इस्तेमाल किया गया कुदाल, एक टूटा हुआ पेचकस तथा आरोपी की ओप्पो कंपनी का करीब 10 हजार रुपये कीमत का मोबाइल भी बरामद किया गया।
पुलिस के मुताबिक आरोपी के विरुद्ध पूर्व में जिला विदिशा में नकबजनी एवं छेड़छाड़ के अपराध दर्ज हैं और वह आदतन अपराधी है।
मामले में फरियादी दिलीप सिंह राजपूत एवं कमर सिंह राजपूत की रिपोर्ट पर सांची थाने में अप क्र xx/2026 , 305(a) 341(3) बी एन एस की धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की गई है।
इनकी रही भूमिका सराहनीय।
कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक रामविलोचन शर्मा, प्रधान आरक्षक गणेशराम रघुवंशी, प्रधान आरक्षक सुनील लोधी, प्रधान आरक्षक रामकरण शर्मा, प्रधान आरक्षक सुरेश गोंडे, आरक्षक हिम्मत सिंह यादव, आरक्षक सौम्य रघुवंशी, आरक्षक ओमप्रकाश लोधी तथा डायल-112 चालक कुलदीप कुशवाह की भूमिका रही।





