जिले में 11 दिसम्बर से मनाया जाएगा जनकल्याण पर्व, गीता महोत्सव का भी होगा आयोजनकलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित बैठक में कलेक्टर श्री दुबे ने अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश

नसीमखान

रायसेन,
कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जिला स्तरीय वीडियो कॉफ्रेंस सह बैठक में कलेक्टर श्री अरविंद दुबे ने अधिकारियों को जिले में 11 दिसम्बर से प्रारंभ हो रहे जनकल्याण पर्व की तैयारियों तथा 11 दिसम्बर को गीता महोत्सव आयोजन के संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश दिए। जिले में स्थित भगवान श्रीकृष्ण से जुड़े हुए विशेष स्थल जामगढ़ में गीता जयंती पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त सभी जनपदों में भी कार्यक्रम आयोजित होंगे और जिले में स्थित भगवान श्रीकृष्ण के मंदिरों में भी गीता पाठ, पूजा-अर्चना की जाएगी।
कलेक्टर श्री दुबे ने वीडियो कॉफ्रेंस के माध्यम से सभी एसडीएम, जनपद सीईओ, सीएमओ तथा अन्य विकासखण्ड अधिकारियों को भी अनुभाग स्तर पर जनकल्याण पर्व और गीता महोत्सव के आयोजन के दिशा-निर्देश दिए। कलेक्टर श्री दुबे ने अधिकारियों से कहा कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की मंशानुरूप जिले में जनकल्याण पर्व अंतर्गत महिला, किसान, युवा और गरीब कल्याण सहित विकास से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके लिए अभी से तैयारियों प्रारंभ कर ली जाएं।
कलेक्टर श्री दुबे ने कहा कि गीता जयंती 11 दिसम्बर को अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। जिले में भी गीता जयंती पर श्रीकृष्ण परम्परा पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम सहित विविध गतिविधियां एवं प्रदर्शनी आयोजित की जाएगीं। जिसके लिए सम्पूर्ण व्यवस्थाएं कर ली जाएं। इसके अतिरिक्त सभी श्रीकृष्ण मंदिरों की साफ-सफाई, श्रृंगार, रौशनी, पूजा-अर्चना किए जाने संबंधी निर्देश भी दिए गए। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अंजू पवन भदौरिया सहित जिला अधिकारी उपस्थित रहे। वीसी के माध्यम से अनुभागों से एसडीएम, जनपद सीईओ तथा सीएमओ सहित अन्य खण्ड स्तरीय अधिकारी बैठक में सम्मिलित हुए।

  • editornaseem

    Related Posts

    ओवरब्रिज पर गड्ढे, सरिया बाहर निकला, पानी निकासी का भी इंतजाम नहींतीस से अधिक गांवों को रेलवे गेट से राहत देने बना था ब्रिज, अब बदहाली से राहगीर परेशान

    नसीम खानसांची,,,करीब तीस से अधिक गांवों के लोगों को रेलवे गेट से निजात दिलाने और सांची से उदयगिरि पर्यटन स्थल तक आवागमन सुगम बनाने के उद्देश्य से निर्मित ओवरब्रिज अब…

    प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर सांची में प्रज्वलित हुए हजारों दीप, सजा रेलवे स्टेशन

    नसीम खान सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर परिषद और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया दीप प्रज्वलन सांची,,,, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को सेवा संकल्प अभियान के रूप में मनाते…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ओवरब्रिज पर गड्ढे, सरिया बाहर निकला, पानी निकासी का भी इंतजाम नहींतीस से अधिक गांवों को रेलवे गेट से राहत देने बना था ब्रिज, अब बदहाली से राहगीर परेशान

    ओवरब्रिज पर गड्ढे, सरिया बाहर निकला, पानी निकासी का भी इंतजाम नहींतीस से अधिक गांवों को रेलवे गेट से राहत देने बना था ब्रिज, अब बदहाली से राहगीर परेशान

    प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर सांची में प्रज्वलित हुए हजारों दीप, सजा रेलवे स्टेशन

    प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर सांची में प्रज्वलित हुए हजारों दीप, सजा रेलवे स्टेशन

    मन, वचन और कर्म में सरलता ही सच्चा धर्म: निर्मला जैन

    मन, वचन और कर्म में सरलता ही सच्चा धर्म: निर्मला जैन

    मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत दीवानगंज में शिविर आयोजितविधायक डॉ चौधरी तथा कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने ग्रामीणों के आवेदनों का किया त्वरित निराकरण

    मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत दीवानगंज में शिविर आयोजितविधायक डॉ चौधरी तथा कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने ग्रामीणों के आवेदनों का किया त्वरित निराकरण

    जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने दीवानगंज में पीएमश्री एकीकृत शास. उ.मा. विद्यालय का किया निरीक्षणविद्यार्थियों के साथ किया मध्यान्ह भोजन भी किया

    जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने दीवानगंज में पीएमश्री एकीकृत शास. उ.मा. विद्यालय का किया निरीक्षणविद्यार्थियों के साथ किया मध्यान्ह भोजन भी किया

    कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केन्द्र का किया निरीक्षण

    कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केन्द्र का किया निरीक्षण