नवरात्रि के सातवें दिन माँ कालरात्रि की आराधना में लीन हुए भक्त, झांकियों में उमड़ी भीड़

नसीम खान

सांची,,, शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व पर सांची नगरी में भक्ति का सैलाब उमड़ा हुआ है। नवरात्रि के सातवें दिन शनिवार को माँ दुर्गा के सातवें स्वरूप माँ कालरात्रि की विशेष पूजा-अर्चना की जा रही है।
मां कालरात्रि की मान्यता
मान्यता के अनुसार माँ कालरात्रि का स्वरूप अत्यंत तेजस्वी है। इनकी पूजा करने से भक्तों के समस्त भय, बाधाएं और शत्रु नष्ट हो जाते हैं। माँ कालरात्रि दुष्टों का विनाश करने वाली और अपने भक्तों को अभय प्रदान करने वाली हैं। इनकी आराधना से भक्तों को अकाल मृत्यु का भय नहीं रहता और सभी सिद्धियों की प्राप्ति होती है। आज के दिन माँ को गुड़ का भोग लगाना अत्यंत शुभ माना जाता है।
सांची में भक्तिमय माहौल
सातवें दिन के अवसर पर नगर की विभिन्न दुर्गा झांकियों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ दर्शन लाभ के लिए पहुंच रही है। महिला, पुरुष और बच्चे माता के जयकारे लगाते हुए विभिन्न पंडालों में दर्शन कर रहे हैं।
भक्त उपासना में लीन हैं और कई श्रद्धालुओं ने कठोर उपवास भी धारण कर रखे हैं। दिनभर व्रत रखकर शाम को महाआरती में शामिल हो रहे हैं। पंडालों में सुंदरकांड पाठ, भजन-कीर्तन और महाआरती का दौर जारी है।
शाम होते ही झांकियां रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगा उठती हैं, जिसे देखने के लिए दर्शनार्थियों का तांता लगा रहता है। पूरे नगर का वातावरण धर्ममय हो उठा है और चारों ओर माँ दुर्गा के जयकारे गूंज रहे हैं।

  • editornaseem

    Related Posts

    विकासखण्ड स्तर पर ही होगा आमजन की समस्याओं का समाधाननागरिकों को अपनी समस्याओं के समाधान हेतु अब जिला मुख्यालय नहीं आना पड़ेगाकलेक्टर श्री सिसोनिया ने विकासखण्ड स्तरीय जनसुनवाई को और अधिक प्रभावी बनाने दिए निर्देश

    नसीम खान रायसेन,आमजन की समस्याओं का स्थानीय स्तर पर ही त्वरित एवं प्रभावी निराकरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री रोहित सिसोनिया ने प्रति मंगलवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय में…

    कलेक्टर तथा एसपी ने छींद मंदिर पहुंचकर दशहरा पर्व के दृष्टिगत की जा रहीं व्यवस्थाओं का लिया जायजाबरेली में एसडीएम एवं तहसील कार्यालय का भी किया निरीक्षण

    नसीम खान रायसेन, कलेक्टर श्री रोहित सिसोनिया एवं पुलिस अधीक्षक श्री आशुतोष गुप्ता ने बरेली तहसील के प्रसिद्ध छींद मंदिर पहुंचकर दशहरा पर्व के अवसर पर बड़ी संख्या में आने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    विकासखण्ड स्तर पर ही होगा आमजन की समस्याओं का समाधाननागरिकों को अपनी समस्याओं के समाधान हेतु अब जिला मुख्यालय नहीं आना पड़ेगाकलेक्टर श्री सिसोनिया ने विकासखण्ड स्तरीय जनसुनवाई को और अधिक प्रभावी बनाने दिए निर्देश

    विकासखण्ड स्तर पर ही होगा आमजन की समस्याओं का समाधाननागरिकों को अपनी समस्याओं के समाधान हेतु अब जिला मुख्यालय नहीं आना पड़ेगाकलेक्टर श्री सिसोनिया ने विकासखण्ड स्तरीय जनसुनवाई को और अधिक प्रभावी बनाने दिए निर्देश

    कलेक्टर तथा एसपी ने छींद मंदिर पहुंचकर दशहरा पर्व के दृष्टिगत की जा रहीं व्यवस्थाओं का लिया जायजाबरेली में एसडीएम एवं तहसील कार्यालय का भी किया निरीक्षण

    कलेक्टर तथा एसपी ने छींद मंदिर पहुंचकर दशहरा पर्व के दृष्टिगत की जा रहीं व्यवस्थाओं का लिया जायजाबरेली में एसडीएम एवं तहसील कार्यालय का भी किया निरीक्षण

    बाल्मीक चौक में कल होगी विशाल महाआरती, धर्मप्रेमियों को किया आमंत्रित

    सांची में पुलिस की वाहन चेकिंग व्यवस्था ठप, बेलगाम हुई सड़कों पर रफ्तार

    पराली जलाने की घटनाओं को रोकने नवागत कलेक्टर श्री सिसोनिया ने दिए अधिकारियों को निर्देशकिसानों को पराली नहीं जलाने की समझाइश के साथ ही पराली प्रबंधन के व्यावहारिक विकल्पों की भी दी जा रही है जानकारीपराली प्रबंधन के लिए आधुनिक कृषि यंत्रों को अपना रहे किसान

    नगर को स्मार्ट सिटी बनाने सौंपा केंद्रीय मंत्री को ज्ञापन