पत्रकारों ने मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम और भाजपा जिला अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन

(करण गुप्ता)
डिंडोरी :कार्यालय कलेक्टर के सभागार में कलेक्टर डिण्डौरी विकास मिश्रा द्वारा शासकीय योजनाओं के विषय में चर्चा हेतु पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया था। पत्रकार वार्ता के दौरान कलेक्टर के द्वारा उपस्थित पत्रकारों के सामने अमर्यादित भाषाशैली का प्रयोग किया। जिला कलेक्टर द्वारा शासकीय अमले को निर्देश दिए गए है कि राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस पर किसी भी तरह का शुभकामना संदेश कोई भी अधिकारी कर्मचारी मीडिया को नहीं देगा।

उक्त विषय पर चर्चा करते हुए कलेक्टर ने स्पष्ट शब्दों में यह भी कहा की सरकारी कार्यक्रम में पत्रकारों को आने की आवश्यकता नहीं है, आपकों बुलाता कौन है?? कलेक्टर के इस तुगलकी फरमान से क्षुब्द होकर जिले के सभी पत्रकारों ने प्रेसवार्ता का बहिष्कार कर, पत्रकार भवन में बैठक कर सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया कि वह शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं सहित प्रशासनिक खबरों व राजनैतिक दल भाजपा की खबरों का बहिष्कार करेंगे।इस विषय पर आक्रोशित पत्रकारों द्वारा शनिवार को जिला कलेक्ट्रेट पहुंचकर राज्यपाल के नाम ज्ञापन दिया गया। एसडीएम बलबीर रमण को ज्ञापन दिए जाने के सभी पत्रकारों ने ज्ञापन की प्रति भाजपा कार्यालय में जिला अध्यक्ष अवध राज बिलैया को देते हुए आक्रोश व्यक्त किया।

जिला कलेक्टर द्वारा पत्रकारों की अपेक्षा और अमर्यादित भाषा से जिले के पत्रकारों में आक्रोश व्याप्त है। भाजपा जिला अध्यक्ष द्वारा जिले के पत्रकारों की बात मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष तक पहुंचाने एवं सामंजस्य की स्थिति बनाए जाने जा आश्वासन दिया गया। इस दौरान पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष नरेंद्र राजपूत, जय सिंह मरावी उपस्थित थे।पत्रकार आशीष शुक्ला, सुरेन्द्र सोनी, पियूष उपाध्याय, नीरज श्रीवास्तव, रामप्रकाश मिश्रा, राजेश विश्वकर्मा, दीपक ताम्रकार, नीरज श्रीवास, बंदना मानिकपुरी, पंकज शुक्ला, दीपक नामदेव, रविराज बिलैया, चेतराम राजपूत, आरके नागेश्वर, असगर भाईजान, प्रदीप राजपूत, सुनील तिवारी, आशीष जोशी, योगेन्द्र बर्मन, आशीष वैश्य, लियाकत अली, रफीक खान, संतोष राठौर,
मज्जू खान, नीलमणि, मुकेश बैरागी, धर्मेन्द्र मानिकपुरी, करण गुप्ता, अजय लोरिया, अमित साहू, प्रमोद पड़वार, सतीश बघेल, राकेश मिश्रा, भीमसेन ठाकुर, सुशील ठाकुर, ओमप्रकाश परस्ते, अमन खान, कमलाकांत पांडे, संतोष सिंह राठौर, कमलेश पाठक, दुर्गेश साहू, राम सहाय मर्दन, नन्द किशोर ठाकुर, सहित बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित रहे।

Related Posts

शासकीय कर्मचारियों को नहीं मिला आशियाना, जर्जर भवनों का सहारा

नसीम खानसांची,,, विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक नगरी सांची भले ही विकासखंड और विधानसभा क्षेत्र का महत्वपूर्ण केंद्र हो, लेकिन यहां वर्षों से सेवाएं दे रहे शासकीय अधिकारी-कर्मचारियों के लिए स्थायी आवास…

भोपाल मास्टर प्लान विवाद: सीलिंग के विरोध में कोलार में 20 साल का सबसे बड़ा लॉकडाउन; 3 हजार दुकानों के लटके ताले

रिपोर्ट : अजय अहिरवार|भोपाल भोपाल: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के आवासीय इलाकों (Residential Zones) में चल रही व्यावसायिक गतिविधियों पर नगर निगम और स्थानीय प्रशासन की सख्त सीलिंग कार्रवाई ने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार

अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार
फर्जी शादी घोटाला: पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव के रिश्तेदार गिरफ्तार, 5,923 शादियों के नाम पर बांटे ₹30.18 करोड़

आमखेड़ा गांव पर राष्ट्रीय राजमार्ग आवारा पशुओं की गिरफ्त में ।दुर्घटनाओं का बढा अंधेशा

आमखेड़ा गांव पर राष्ट्रीय राजमार्ग आवारा पशुओं की गिरफ्त में ।दुर्घटनाओं का बढा अंधेशा