नसीम खान
सांची ,,, नगर के वार्ड नंबर 4 बाल्मीक चौक में चल रहे श्री दुर्गा उत्सव समिति के दुर्गा पंडाल में भक्तिभाव का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है। नवरात्रि के अवसर पर समिति द्वारा विशेष आयोजन रखा गया है।
श्री दुर्गा उत्सव समिति, बाल्मीक चौक सांची द्वारा जानकारी दी गई है कि दिनांक 19 अक्टूबर 2026, दिन रविवार को रात्रि ठीक 8:00 बजे पंडाल परिसर में विशाल एवं भव्य महाआरती का आयोजन किया जाएगा।
समति ने समस्त धर्म प्रेमी बंधुओं से इस पावन महाआरती में सपरिवार पधारने का सादर अनुरोध किया है। बताया गया कि महाआरती के पश्चात प्रसाद वितरण भी किया जाएगा।
इधर नवरात्रि को लेकर बाल्मीक चौक में माँ दुर्गा की मनोहारी झांकी सजाई गई है, जहां सुबह-शाम भक्त दर्शन लाभ ले रहे हैं और भजन-कीर्तन में लीन हैं।





