बेगमगंज में आयोजित सुरक्षा सैनिक भर्ती कैम्प में आठ युवाओं का चयन

नसीम खान
सिलवानी जनपद पंचायत में 13 सितम्बर को लगेगा भर्ती कैम्प

रायसेन
जिला पंचायत एवं मप्र डे-राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के सहयोग से जिले की सभी जनपद पंचायतों में संस्था एसएससीआई नीमच द्वारा शिक्षित बेरोजगार युवाओं को सुरक्षा गार्ड एवं सुपरवाईजर पद पर चयन प्रक्रिया हेतु भर्ती शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में 12 सितम्बर को बेगमगंज जनपद पंचायत में भर्ती कैम्प आयोजित किया गया। जिसमें 25 बेरोजगार युवाओं ने भाग लिया।
कैम्प में नीमच से आए भर्ती अधिकारी श्री संतोष कुमार ने मापदंड के आधार पर 8 युवाओं का चयन किया गया। इन चयनित युवाओं को नीमच में 1 माह के प्रशिक्षण उपरांत 65 वर्ष तक औद्योगिक क्षेत्रों, पर्यटन स्थलों पर नियुक्ति दी जाएगी। चयनित युवाओं को पीएफ, पेंशन, ग्रेच्युटी, मेडिकल, वेतन वृद्धि, प्रमोशन, इंश्योरेंस के साथ ही एवं दो बच्चों की पढ़ाई अंतरराष्ट्रीय स्तर के आईपीएस स्कूल देहरादून में करवाने की सुविधा प्रदान की जाएगी।
जनपद पंचायत सिलवानी में 13 सितम्बर को, उदयपुरा में 14 सितम्बर को, बाड़ी में 15 सितम्बर को, औबेदुल्लागंज में 18 सितम्बर को तथा सांची में 19 सितम्बर को भर्ती शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। यह सभी भर्ती शिविर संबंधित जनपद पंचायत प्रांगण में आयोजित किए जाएंगे। इन भर्ती शिविरों में ऐसे युवक जिनकी आयु 21 से 36 वर्ष है, ऊंचाई 168 सेमी तथा वनज 55 किलोग्राम व शैक्षणिक योग्यता न्यूनतम हाईस्कूल 10वीं कक्षा उत्तीर्ण है, वह दसवीं की छायाप्रति, दो फोटो तथा आधार कार्ड के साथ शामिल हो सकते हैं। संस्था द्वारा चयनित होने के उपरांत 500 रूपये पंजीयन शुल्क देय होगा। साथ ही चयनित युवक को प्रशिक्षण का व्यय संस्था द्वारा निर्धारित 13500 रू का भुगतान प्रशिक्षण केन्द्र नीमच में स्वयं करना होगा। अधिक जानकारी के लिए वेबसाईट ूूण्ेबपपदकपंण्बवउ तथा मोबाईल नम्बर 6261092834 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

  • editornaseem

    Related Posts

    फोरलेन की जद में आने वाले सैकड़ों मकान मालिकों में चिंतानोटिस की भनक से मची हलचल, भवन बचाने की तैयारी में जुटे लोग; आज शिवमंदिर चौराहे पर बैठक

    नसीम खानसांची,,,, नगर से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग को फोरलेन में तब्दील किए जाने की सुगबुगाहट ने मार्ग के दायरे में आने वाले सैकड़ों भवन मालिकों की चिंता बढ़ा दी…

    आधी रात पुलिस ने महिला का शव बरामद कर परिजनों को सौंपाबीमारी के चलते कई दिनों से अस्वस्थ थी महिला, वार्डवासियों की सूचना पर पहुंची पुलिस

    नसीम खानसांची,,,वार्ड क्रमांक 14 स्थित गुलगांव रोड ओवरब्रिज के समीप बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब एक मकान में रह रही वृद्ध महिला की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    फोरलेन की जद में आने वाले सैकड़ों मकान मालिकों में चिंतानोटिस की भनक से मची हलचल, भवन बचाने की तैयारी में जुटे लोग; आज शिवमंदिर चौराहे पर बैठक

    फोरलेन की जद में आने वाले सैकड़ों मकान मालिकों में चिंतानोटिस की भनक से मची हलचल, भवन बचाने की तैयारी में जुटे लोग; आज शिवमंदिर चौराहे पर बैठक

    आधी रात पुलिस ने महिला का शव बरामद कर परिजनों को सौंपाबीमारी के चलते कई दिनों से अस्वस्थ थी महिला, वार्डवासियों की सूचना पर पहुंची पुलिस

    आधी रात पुलिस ने महिला का शव बरामद कर परिजनों को सौंपाबीमारी के चलते कई दिनों से अस्वस्थ थी महिला, वार्डवासियों की सूचना पर पहुंची पुलिस

    विधायक शरद कोल के नेतृत्व में निकली विशाल समरसता संकल्प यात्रा

    विधायक शरद कोल के नेतृत्व में निकली विशाल समरसता संकल्प यात्रा

    पारदी मोहल्ले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 12 आरोपियों पर शिकंजासांची-सलामतपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने 3000 लीटर लाहन नष्ट किया, 141 लीटर से अधिक कच्ची व देशी शराब तथा तीन मोटरसाइकिलें जब्त

    पारदी मोहल्ले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 12 आरोपियों पर शिकंजासांची-सलामतपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने 3000 लीटर लाहन नष्ट किया, 141 लीटर से अधिक कच्ची व देशी शराब तथा तीन मोटरसाइकिलें जब्त

    पुलिस की सतर्कता से अपराधियों पर अंकुश, प्रतिदिन निकल रहा फ्लैगमार्चपुलिस की सतर्कता से अपराधियों पर अंकुश,शाम ढलते ही नगर की सड़कों पर पुलिस की गश्त, जुआ-सट्टा और अवैध शराब कारोबारियों में बढ़ा खौफ

    पुलिस की सतर्कता से अपराधियों पर अंकुश, प्रतिदिन निकल रहा फ्लैगमार्चपुलिस की सतर्कता से अपराधियों पर अंकुश,शाम ढलते ही नगर की सड़कों पर पुलिस की गश्त, जुआ-सट्टा और अवैध शराब कारोबारियों में बढ़ा खौफ

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान