अब 15 सितम्बर से होगें खेलो एमपी यूथ गेम्स

नसीम खान

रायसेन,
खेलो एमपी यूथ गेम्स अंतर्गत ब्लाक स्तर पर चयन ट्रायल पूर्व में 13 सितंबर 2023 को किया जाना था, लेकिन संचालनालय द्वारा खेल का लोगो लॉन्च एवं अन्य गतिविधियों के कारण तिथियों में परिवर्तन किया गया है। जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी श्री जलज चतुर्वेदी ने बताया कि अब 15 से 20 सितंबर के मध्य विकासखंड स्तर पर चयन ट्रायल एवं दिनांक 20 से 25 सितंबर के मध्य जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।
अब रायसेन ज़िले में संचालनालय निर्देशानुसार संशोधित तिथियों में ब्लॉक स्तरीय आयोजन गेरतगंज में 18 सितम्बर, 2023 को जनपद मैदान में पंजीयनकर्ता श्रीमती प्रतिभा सिंह मो. न. 6266251061, ब्लॉक बेगमगंज में 15 सितंबर 2023 को सी.एम. राइस स्कूल खेल मैदान में पंजीयनकर्ता श्री सुभाष रायकवार मो.न. 9300961728, श्री राहुल कुशवाह मो . न. 9755465832, ब्लॉक सिलवानी में दिनांक 17 सितंबर 2023 पंजीयन कर्ता श्री कमलेश जाटव मो. न.9993969272, ब्लाक उदयपुरा में देवरी स्टेडियम, दिनांक 16 सितंबर 2023 श्री अंकित कुशवाह मो. न. 9977361763, ब्लाक बरेली शा. कन्या शाला में दिनांक 16 सितंबर 2023 को पंजीयनकर्ता श्रीमती शशि रघुवंशी मो.न. 8959110885, ब्लॉक औबदुललागंज में दिनांक 15 को शा. खेल मैदान मंडीदीप में पंजीयनकर्ता श्री प्रह्लाद राठौर मो.न. 8871373887 तथा ब्लॉक साँची में दिनांक 16 को ज़िला खेल परिसर रायसेन में दिनांक 17.9.23 को फुटबॉल, बास्केटबॉल , बैडमिंटन साँची में सी.एम. राइस स्कूल कबड्डी, खो-खो , शतरंज , वालीवाल , कुश्ती एंव एथलेटिक्स पंजीयनकर्ता श्री भानु यादव मो.न. 7566551417, श्री सुरेंद्र राजपूत 9977040186 , श्री वी. एस. बुंदेला 7869620054 समन्वयक होंगे।
प्रतियोगिता में 18 वर्ष से कम आयु (31 दिसम्बर 2023 की स्थिति में) के बालक एवं बालिका खिलाड़ी प्रतिभागिता कर सकेंगे। प्रतिभागी को संबंधित ब्लॉक का निवासी होना अनिवार्य है। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ी के पास आधारकार्ड मूलनिवासी जन्म प्रमाण-पत्र आदि दस्तावेज उपलब्ध हो एवं आयोजन तिथि तक अपना पंजीयन कराना अनिवार्य है। प्रतियोगिता में सम्मिलित होने के लिए इच्छुक खिलाड़ी आवश्यक दस्तावेजों के साथ संबंधित पंजीयनकर्ता से सम्पर्क कर भाग ले सकते हैं।

  • editornaseem

    Related Posts

    मेढकी में युवक की तलवार से हत्या, अज्ञात हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस।दुकान बंद कर घर लौट रहे 25 वर्षीय राकेश लोधी पर तीन बाइक सवार बदमाशों ने किया हमला, इलाज के दौरान भोपाल में हुई मौत

    नसीमखान सांचीसांची,,, थाना सांची अंतर्गत ग्राम मेढकी में शनिवार रात करीब 9:30 बजे एक सनसनीखेज वारदात में अज्ञात हमलावरों ने तलवार से हमला कर 25 वर्षीय युवक की हत्या कर…

    सांची में 24 घंटे जलापूर्ति का सपना अधूरा, छह साल बाद भी दो दिन में एक बार मिल रहा पानी

    नसीमखान सांची ₹125 लाख की जलसंवर्धन योजना समयसीमा के तीन वर्ष बाद भी अधूरी, बारिश के मौसम में भी नहीं बदली जलापूर्ति व्यवस्थासांची,,, विश्व प्रसिद्ध पर्यटन एवं ऐतिहासिक नगरी सांची…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मेढकी में युवक की तलवार से हत्या, अज्ञात हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस।दुकान बंद कर घर लौट रहे 25 वर्षीय राकेश लोधी पर तीन बाइक सवार बदमाशों ने किया हमला, इलाज के दौरान भोपाल में हुई मौत

    मेढकी में युवक की तलवार से हत्या, अज्ञात हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस।दुकान बंद कर घर लौट रहे 25 वर्षीय राकेश लोधी पर तीन बाइक सवार बदमाशों ने किया हमला, इलाज के दौरान भोपाल में हुई मौत

    सांची में 24 घंटे जलापूर्ति का सपना अधूरा, छह साल बाद भी दो दिन में एक बार मिल रहा पानी

    सांची में 24 घंटे जलापूर्ति का सपना अधूरा, छह साल बाद भी दो दिन में एक बार मिल रहा पानी

    जनजातीय युवाओं की प्रतिभा, लोक कलाओं और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए तैयार की जाएंगी विशेष योजनाएँ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    जनजातीय युवाओं की प्रतिभा, लोक कलाओं और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए तैयार की जाएंगी विशेष योजनाएँ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    पेपर लीक पर केंद्र का बड़ा प्रहार, दोषियों को 10 साल तक की सजा और ₹10 करोड़ तक जुर्माने की तैयारी

    पेपर लीक पर केंद्र का बड़ा प्रहार, दोषियों को 10 साल तक की सजा और ₹10 करोड़ तक जुर्माने की तैयारी

    विपक्ष की नई रणनीति! पेपर लीक के बाद अब अयोध्या मुद्दे पर सरकार को घेरने की तैयारी

    विपक्ष की नई रणनीति! पेपर लीक के बाद अब अयोध्या मुद्दे पर सरकार को घेरने की तैयारी

    बड़ी खबर :NEET विवाद की गूंज: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भेजा इस्तीफा, शिक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल

    बड़ी खबर :NEET विवाद की गूंज: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भेजा इस्तीफा, शिक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल