मेढकी में युवक की तलवार से हत्या, अज्ञात हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस।दुकान बंद कर घर लौट रहे 25 वर्षीय राकेश लोधी पर तीन बाइक सवार बदमाशों ने किया हमला, इलाज के दौरान भोपाल में हुई मौत

नसीमखान सांची
सांची,,, थाना सांची अंतर्गत ग्राम मेढकी में शनिवार रात करीब 9:30 बजे एक सनसनीखेज वारदात में अज्ञात हमलावरों ने तलवार से हमला कर 25 वर्षीय युवक की हत्या कर दी। गंभीर रूप से घायल युवक को तत्काल भोपाल के हमीदिया अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम मेढकी निवासी राकेश लोधी (25 वर्ष), पिता प्रताप लोधी शनिवार रात सलामतपुर स्थित अपनी दुकान बंद कर रिश्तेदार बबलेश लोधी के साथ टीवीएस मोटरसाइकिल से घर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में यामा मोटरसाइकिल पर सवार तीन अज्ञात युवक, जिन्होंने अपने चेहरे कपड़े से ढंक रखे थे, उनसे विदिशा जाने का रास्ता पूछने लगे।
बताया जाता है कि कुछ देर बाद वही तीनों युवक ग्राम मेढकी पहुंच गए और गांव में किसी व्यक्ति का पता पूछने लगे। इसी बीच एक आरोपी ने अचानक राकेश पर तलवार से हमला कर दिया। हमले के दौरान बबलेश अपनी जान बचाकर दूर जाकर छिप गया। इसके बाद दूसरे आरोपी ने भी तलवार लेकर राकेश पर कई वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए।
बबलेश ने गांव के लोगों को घटना की सूचना दी। ग्रामीणों और पुलिस की मदद से घायल राकेश को गंभीर अवस्था में होने के कारण तत्काल भोपाल के हमीदिया अस्पताल पहुचाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना के संबंध में बबलेश लोधी की रिपोर्ट पर थाना सांची में अपराध क्रमांक 165/26 के तहत धारा 126(2), 103(1) एवं 3(5) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के अंतर्गत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है। पुलिस अज्ञात आरोपियों की पहचान के लिए घटनास्थल से साक्ष्य जुटा रही है तथा आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी फुटेज एवं अन्य तकनीकी साक्ष्यों की भी जांच की जा रही है।
घटना की सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं एसडीओपी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और थाना सांची पहुंचकर आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
दिनदहाड़े नहीं बल्कि रात के समय हुई इस नृशंस हत्या ने पूरे क्षेत्र में दहशत फैला दी है। अब पुलिस के सामने सबसे बड़ी चुनौती अज्ञात हमलावरों की शीघ्र पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने की है।

  • editornaseem

    Related Posts

    सांची में 24 घंटे जलापूर्ति का सपना अधूरा, छह साल बाद भी दो दिन में एक बार मिल रहा पानी

    नसीमखान सांची ₹125 लाख की जलसंवर्धन योजना समयसीमा के तीन वर्ष बाद भी अधूरी, बारिश के मौसम में भी नहीं बदली जलापूर्ति व्यवस्थासांची,,, विश्व प्रसिद्ध पर्यटन एवं ऐतिहासिक नगरी सांची…

    जनजातीय युवाओं की प्रतिभा, लोक कलाओं और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए तैयार की जाएंगी विशेष योजनाएँ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि अमर शहीद महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद की जन्मस्थली ने मध्यप्रदेश ही नहीं, बल्कि पूरे देश को गौरवान्वित किया है। उनकी 120वीं जयंती पर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मेढकी में युवक की तलवार से हत्या, अज्ञात हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस।दुकान बंद कर घर लौट रहे 25 वर्षीय राकेश लोधी पर तीन बाइक सवार बदमाशों ने किया हमला, इलाज के दौरान भोपाल में हुई मौत

    मेढकी में युवक की तलवार से हत्या, अज्ञात हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस।दुकान बंद कर घर लौट रहे 25 वर्षीय राकेश लोधी पर तीन बाइक सवार बदमाशों ने किया हमला, इलाज के दौरान भोपाल में हुई मौत

    सांची में 24 घंटे जलापूर्ति का सपना अधूरा, छह साल बाद भी दो दिन में एक बार मिल रहा पानी

    सांची में 24 घंटे जलापूर्ति का सपना अधूरा, छह साल बाद भी दो दिन में एक बार मिल रहा पानी

    जनजातीय युवाओं की प्रतिभा, लोक कलाओं और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए तैयार की जाएंगी विशेष योजनाएँ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    जनजातीय युवाओं की प्रतिभा, लोक कलाओं और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए तैयार की जाएंगी विशेष योजनाएँ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    पेपर लीक पर केंद्र का बड़ा प्रहार, दोषियों को 10 साल तक की सजा और ₹10 करोड़ तक जुर्माने की तैयारी

    पेपर लीक पर केंद्र का बड़ा प्रहार, दोषियों को 10 साल तक की सजा और ₹10 करोड़ तक जुर्माने की तैयारी

    विपक्ष की नई रणनीति! पेपर लीक के बाद अब अयोध्या मुद्दे पर सरकार को घेरने की तैयारी

    विपक्ष की नई रणनीति! पेपर लीक के बाद अब अयोध्या मुद्दे पर सरकार को घेरने की तैयारी

    बड़ी खबर :NEET विवाद की गूंज: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भेजा इस्तीफा, शिक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल

    बड़ी खबर :NEET विवाद की गूंज: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भेजा इस्तीफा, शिक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल