विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने ग्राम सुवाडेरा और मसनियाकला में दी विकास कार्यों की सौगात

जिला शक्ति से रिपोर्टर रामकिशन चन्द्रा
*

छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने सक्ती जिले के ग्राम सुवाडेरा और मसनियाकला में अनेक विकास कार्यों की सौगात दी। उन्होंने ग्राम सुवाडेरा में छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के संभागीय कार्यालय का उद्घाटन किया। इसके साथ ही उन्होंने ग्राम मसनियाकला के प्राथमिक कृषि शाख सहकारी समिति मर्यादित मसनियाखुर्द में 25 लाख रूपये से अधिक लागत राशि के नवनिर्मित समिति कार्यालय एवं गोदाम भवन का लोकार्पण किया। इसके साथ ही तेरह लाख रूपये से अधिक लागत राशि के किसान कुटीर निर्माण कार्य रगजा और तेरह लाख रूपये से अधिक लागत राशि के किसान कुटीर निर्माण कार्य अमलडीहा का भूमि पूजन किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधानसभा अध्यक्ष डॉ महंत ने कहा कि राज्य सरकार किसानों के हित में लगातार कार्य कर रही है। गांव के किसान गरीब कैसे आगे बढ़े इस पर कार्य किया जा रहा है। गांव का हर व्यक्ति अपने पैरों पर खड़े होकर आत्मनिर्भर बने इसके लिए राज्य सरकार द्वारा राजीव गांधी किसान मजदूर न्याय योजना, नरवा, गरुआ, घुरवा, बाड़ी जैसी अनेक योजनाएं चलाई जा रही है। उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में राज्य सरकार द्वारा एक एकड़ में 20 क्विंटल धान खरीदी की घोषणा भी की गई है। जो किसानों के लिए बहुत ज्यादा लाभप्रद है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा बेरोजगार युवाओं के लिए 2500 रूपये बेरोजगारी भत्ता भी दिया जा रहा है तथा आने वाले समय में शिक्षा सड़क रोजगार आदि दिशा में भी और बेहतर कार्य करने का प्रयास किया जाएगा। इसी प्रकार कार्यक्रम को जिला सहकारी केंद्रीय बैंक बिलासपुर के अध्यक्ष श्री प्रमोद नायक और राज्य सहकारी बैंक मर्यादित के अध्यक्ष श्री बैजनाथ चंद्राकर ने भी संबोधित किया। उन्होंने बताया कि शासन द्वारा किसानों के हित को ध्यान में रखते हुए अनेक कार्य किए जा रहे हैं। राज्य सरकार द्वारा 725 नए सेवा सहकारी समिति बनाए गए हैं तथा प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान खरीदी की घोषणा भी की गई है जो किसानों के आर्थिक विकास के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण साबित होगी।
इस अवसर पर सांसद लोकसभा क्षेत्र कोरबा श्रीमती ज्योतसना महंत, कांग्रेस कमेटी जिलाअध्यक्ष श्री राघवेंद्र सिंह, प्रदेश सचिव इंजि. रवि पाण्डेय, जनपद पंचायत सक्ती श्री राजेश राठौर, श्री गुलजार सिंह, अध्यक्ष प्राथमिक कृषि शाख सहकारी समिति मसनियाखुर्द श्री रमेश कुमार गबेल, संस्था प्रबंधक प्राथमिक कृषि शाख सहकारी समिति मसनियाखुर्द श्री आशुतोष जायसवाल, कमिश्नर छत्तीसगढ हाऊसिंग बोर्ड श्री सत्य नारायण राठौर, कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना, पुलिस अधीक्षक श्री एम आर आहिरे सहित संबंधित अधिकारी और बड़ी संख्या में सम्मानित नागरिक एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे। सभी विडियो को डलन है

Live khabar india

Live Khabar India हिंदी भाषा का एक डिजिटल समाचार पोर्टल है, जो मध्य प्रदेश सहित देशभर की ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हम राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन, खेल और जनहित से जुड़े विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Related Posts

मुख्यमंत्री ने रायपुर महानदी भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सूनी मन की बात

छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री की पहल : छत्तीसगढ़ में बेहतर स्वास्थ के लिए 5 विशेषज्ञ चिकित्सकों व 15 चिकित्सा अधिकारियों के संविदा की होगी नियुक्ति

छत्तीसगढ़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

इंदौर को मिली विकास की नई उड़ान: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लवकुश चौराहे के लेवल-2 फ्लाईओवर की पहली लेन का किया लोकार्पण

इंदौर को मिली विकास की नई उड़ान: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लवकुश चौराहे के लेवल-2 फ्लाईओवर की पहली लेन का किया लोकार्पण

आखिर ऐसा क्या हुआ कि 26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा उपवास? क्या उनके इस फैसले से आंदोलन की दिशा बदलेगी?

आखिर ऐसा क्या हुआ कि 26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा उपवास? क्या उनके इस फैसले से आंदोलन की दिशा बदलेगी?

क्या खत्म हो जाएगा CJP का आंदोलन? सरकार से बातचीत के बाद छात्रों की अगली रणनीति पर सबकी नजर

क्या खत्म हो जाएगा CJP का आंदोलन? सरकार से बातचीत के बाद छात्रों की अगली रणनीति पर सबकी नजर

Vidisha News: कोचिंग जा रहे छात्र के साथ बेरहमी से मारपीट, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने दर्ज किया मामला

Vidisha News: कोचिंग जा रहे छात्र के साथ बेरहमी से मारपीट, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने दर्ज किया मामला

Student Protest: छात्रों के समर्थन में देशभर में उठी आवाज, Education System और Justice की मांग हुई तेज

Student Protest: छात्रों के समर्थन में देशभर में उठी आवाज, Education System और Justice की मांग हुई तेज

विवादों में घिरा अतिक्रमण अभियान, कार्रवाई पर उठे सवाल; बार-बार बढ़ रही तारीख

विवादों में घिरा अतिक्रमण अभियान, कार्रवाई पर उठे सवाल; बार-बार बढ़ रही तारीख