शुद्ता जैसे नाम और बिना MRP, बिना एक्सपायरी डेट, बिना ISI मार्क लगे खुल्ले आम बिता है QUALIFE नामक पानी बॉटल जिसमे निकला बीमारियों का जड़…

*शुद्धता की बात करने वालों अब हो जाओ सावधान.. अब शुद्धता के नाम पर परोसे जाते हैं मच्छर.. पानी बोतल में मच्छर का मिलना शुद्धता के दावों पर सवाल???…*

रायगढ़ । प्यास बुझाने के लिए अगर आप ब्रांडेड बोतलबंद पानी पर भरोसा करते हैं तो यह खबर आपको हैरत में डाल सकती है।

आपने अब तक कोल्ड्रिंग की बोतलों में कीड़े या कचरा मिलने के कई मामले सुने और देखे होंगे.. इसी तर्ज पर मिनरल वाटर में मच्छर निकलने का मामला पहली बार सामने आया है।

मामला उस बड़े ब्रांड Qlife से जुड़ा है, जिसे रोजाना हजारों लोग भरोसे के साथ खरीदते और पीते हैं। अब Qlife के संचालक जांच करने की बात कर रहे हैं। सेहत के प्रति जागरुकता रखने वाले लोग पैकेज्ड ड्रिंकिंग वॉटर पर भरोसा करते हैं और जेब की चिंता को ताक पर रखकर सामान्य पानी से कहीं महंगा लगने वाला बोतलबंद पानी खरीदते हैं। इन बोतलों का पानी गले को ठंडक और तृप्ति तो देता है, लेकिन जिस शुद्धता के लिए इसे खरीदा जाता है, उस पर सवाल खड़े हुए हैं। जिस ग्राहक की मिनरल वॉटर बोतल में मच्छर निकला है, कम से कम उनका तो अब पैकेज्ड ड्रिंकिंग वॉटर से भरोसा ही उठ गया है।

शहर में ही रोजाना लाखों लीटर बिकता है पानी

मिनरल वॉटर की बोतल में मच्छर निकलने से रोजाना हजारों लोगों की प्यास बुझाने वाला पैकेज्ड ड्रिंकिंग वॉटर अब सवालों के घेरे में है। सिर्फ Qlife ही नहीं, शहर में कई मल्टीनेशनल और लोकल ब्रांड्स का लाखों लीटर बोतल बंद पानी बिकता है। अब तो लोगों की आदत में शामिल हो गया है कि रेलवे स्टेशन हो चाहे बस स्टैंड, अस्पताल हो चाहे सफर, लोग हर जगह मिनरल वॉटर ही पीना और साथ रखना प्रिफर करते हैं। रेस्टोरेंट, होटलों, स्कूल, कॉलेजों के बाहर लगने वाली दुकानों पर भी इनका बोलबाला है। चूंकि कंपनियों द्वारा दावा किया जाता है, इसलिए लोग इन्हें पूरी तरह जांचा-परखा समझते हैं। मगर इस तरह की सच्चाई सामने आने से लोगों का भरोसा डिगता है।

शुद्ध पानी के लिये बोतल खरीदने वालों के लिए ये बोतलें भी बीमारियां फैलाने का जरिया बन सकती है। इन सीलबंद बोतलों में पानी कितना शुद्ध होता है, इसका उदाहरण यहां एक दुकान से बोतलबंद पानी खरीदने वाले ग्राहक के सामने आया है।

Live khabar india

Live Khabar India हिंदी भाषा का एक डिजिटल समाचार पोर्टल है, जो मध्य प्रदेश सहित देशभर की ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हम राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन, खेल और जनहित से जुड़े विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Related Posts

मुख्यमंत्री ने रायपुर महानदी भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सूनी मन की बात

छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री की पहल : छत्तीसगढ़ में बेहतर स्वास्थ के लिए 5 विशेषज्ञ चिकित्सकों व 15 चिकित्सा अधिकारियों के संविदा की होगी नियुक्ति

छत्तीसगढ़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

ईरान के खिलाफ खाड़ी देशों का बड़ा एक्शन! पश्चिम एशिया में बढ़ा महायुद्ध का खतरा

ईरान के खिलाफ खाड़ी देशों का बड़ा एक्शन! पश्चिम एशिया में बढ़ा महायुद्ध का खतरा

इंदौर को मिली विकास की नई उड़ान: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लवकुश चौराहे के लेवल-2 फ्लाईओवर की पहली लेन का किया लोकार्पण

इंदौर को मिली विकास की नई उड़ान: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लवकुश चौराहे के लेवल-2 फ्लाईओवर की पहली लेन का किया लोकार्पण

आखिर ऐसा क्या हुआ कि 26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा उपवास? क्या उनके इस फैसले से आंदोलन की दिशा बदलेगी?

आखिर ऐसा क्या हुआ कि 26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा उपवास? क्या उनके इस फैसले से आंदोलन की दिशा बदलेगी?

क्या खत्म हो जाएगा CJP का आंदोलन? सरकार से बातचीत के बाद छात्रों की अगली रणनीति पर सबकी नजर

क्या खत्म हो जाएगा CJP का आंदोलन? सरकार से बातचीत के बाद छात्रों की अगली रणनीति पर सबकी नजर

Vidisha News: कोचिंग जा रहे छात्र के साथ बेरहमी से मारपीट, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने दर्ज किया मामला

Vidisha News: कोचिंग जा रहे छात्र के साथ बेरहमी से मारपीट, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने दर्ज किया मामला

Student Protest: छात्रों के समर्थन में देशभर में उठी आवाज, Education System और Justice की मांग हुई तेज

Student Protest: छात्रों के समर्थन में देशभर में उठी आवाज, Education System और Justice की मांग हुई तेज