सड़कों पर उड़ने लगी धूल । विकास को लग गया पलीता।

नसीम खान
सांची,, वैसे तो इस स्थल को विकास का जामा पहनाने की समय-समय पर कवायद तेज होती रही है परन्तु विकास मात्र कवायद तक ही सिमट कर रह गया ।
जानकारी के अनुसार यह स्थल एक जाना-पहचाना विश्व विख्यात पर्यटक स्थल माना जाता है इस स्थल को विकास का जामा पहनाने एवं स्वच्छ सुंदर बनाने की कवायद समय समय पर बड़े जोर शोर से की जाती रही है परन्तु इस स्थल को न तो सुंदरता न ही विकास न ही स्वच्छता का जामा पहनाया जा सका जिसका नतीजा नगर की सड़कों पर धूल उड़ती दिखाई देने लगी है जैसे तैसे इस स्थल से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग द्वारा सड़कों को बना तो दिया गया जिसपर धड़ल्ले से छोटे बड़े वाहनों की दौड़ भाग चलती रही परन्तु इस स्थल पर पाइप लाइन बिछाने वाली कंपनी को यह भी रास नहीं आई तथा पाइप लाइन बिछाने के नाम पर बनी बनाई सड़कों की खुदाई कर पाइप बिछा दिये गये तथा खुदाई किये स्थलों पर मात्र मिट्टी बिछाकर इतिश्री कर डाली जिससे सड़कों पर दौड़ने वाले वाहनों से सड़कें धूल मिट्टी से सराबोर होने लगी तथा इस सड़कों पर उड़ने वाली धूल लोगों की विभिन्न गंभीर बीमारी का सबब बन चुकी है यही हाल बसस्टेंड परिसर का बना हुआ है जहां धूल के गुब्बारे लोगों को तो परेशानी खड़ी कर ही रहे हैं बल्कि दुकान पर बिकने वाली खाद्य सामग्री भी धूल की चपेट में आने से दुकानों से खाद्य पदार्थ विक्रय से लोगों के स्वास्थ्य पर भी विपरीत प्रभाव पड़ता दिखाई दे रहा है । इस ओर से स्थानीय प्रशासन तो बेखबर बना ही हुआ है स्वास्थ्य विभाग को भी इस स्थल पर बिकने वाली खाद्य सामग्री को जांचने की फुर्सत नहीं मिल पा रही है इन दिनों नगर में विकास पूरी तरह थमा हुआ है हालांकि इस स्थल को सजाने संवारने एवं विकास का जामा पहनाने बड़े बड़े वादे जोरशोर से किये जाते रहे हैं परन्तु नगर के विकास के वादे चुनावी समय सीमा तक ही सिमट कर रह जाते हैं इस स्थल की सुध न तो प्रशासन न ही शासन को ही रह सकी जिसका खामियाजा यहां नागरिक तो भुगत ही रहें हैं बल्कि इस स्थल पर आने वाले देशी विदेशी पर्यटकों को भी भुगतना पड़ रहा है इसके साथ ही इस विश्व विख्यात पर्यटक स्थल की छवि पर भी देश विदेश में विपरीत प्रभाव पड़ने की संभावना बढ़ रही है ।

  • editornaseem

    Related Posts

    सांची-विदिशा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, युवक ऋषि आचार्य की मौत।होटल अपेक्षा के पास देर रात हुई दुर्घटना, कई घायल; हादसे के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं

    नसीमखान सांचीसांची,,,,रविवार देर रात लगभग 11 बजे सांची-विदिशा हाईवे पर होटल अपेक्षा के समीप हुए सड़क हादसे में सांची निवासी ऋषि आचार्य (24 वर्ष), पिता नरेश आचार्य, की दर्दनाक मौत…

    CJP का आरोप: प्रदर्शन खत्म होने के बाद छात्रों को बनाया जा रहा निशाना, सरकार पर समझौता तोड़ने का दावा

    Live Khabar India | नई दिल्ली प्रदर्शन समाप्त होने के बाद CJP (कॉकरोच जनता पार्टी) ने सोमवार को पहली बार मीडिया के सामने आकर केंद्र सरकार और पुलिस पर गंभीर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सांची-विदिशा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, युवक ऋषि आचार्य की मौत।होटल अपेक्षा के पास देर रात हुई दुर्घटना, कई घायल; हादसे के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं

    सांची-विदिशा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, युवक ऋषि आचार्य की मौत।होटल अपेक्षा के पास देर रात हुई दुर्घटना, कई घायल; हादसे के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं

    CJP का आरोप: प्रदर्शन खत्म होने के बाद छात्रों को बनाया जा रहा निशाना, सरकार पर समझौता तोड़ने का दावा

    CJP का आरोप: प्रदर्शन खत्म होने के बाद छात्रों को बनाया जा रहा निशाना, सरकार पर समझौता तोड़ने का दावा

    मेढकी में युवक की तलवार से हत्या, अज्ञात हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस।दुकान बंद कर घर लौट रहे 25 वर्षीय राकेश लोधी पर तीन बाइक सवार बदमाशों ने किया हमला, इलाज के दौरान भोपाल में हुई मौत

    मेढकी में युवक की तलवार से हत्या, अज्ञात हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस।दुकान बंद कर घर लौट रहे 25 वर्षीय राकेश लोधी पर तीन बाइक सवार बदमाशों ने किया हमला, इलाज के दौरान भोपाल में हुई मौत

    सांची में 24 घंटे जलापूर्ति का सपना अधूरा, छह साल बाद भी दो दिन में एक बार मिल रहा पानी

    सांची में 24 घंटे जलापूर्ति का सपना अधूरा, छह साल बाद भी दो दिन में एक बार मिल रहा पानी

    जनजातीय युवाओं की प्रतिभा, लोक कलाओं और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए तैयार की जाएंगी विशेष योजनाएँ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    जनजातीय युवाओं की प्रतिभा, लोक कलाओं और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए तैयार की जाएंगी विशेष योजनाएँ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    पेपर लीक पर केंद्र का बड़ा प्रहार, दोषियों को 10 साल तक की सजा और ₹10 करोड़ तक जुर्माने की तैयारी

    पेपर लीक पर केंद्र का बड़ा प्रहार, दोषियों को 10 साल तक की सजा और ₹10 करोड़ तक जुर्माने की तैयारी