सराफा कारोबारी से स्नेचिंग,बदमाशों ने गहनों से भरा बैग किया पार

राजर्षि मिश्रा उमरिया

इंदवार थाना क्षेत्र में शनिवार की शाम एक सनसनीखेज स्नैचिंग वारदात ने इलाके में दहशत फैला दी।सोना-चांदी के गहनों की फेरी कर लौट रहे व्यापारी को तीन बदमाशों ने निशाना बनाते हुए चलती बाइक से उसका बैग झटक लिया और फरार हो गए।मामले में थाना इंदवार में अपराध क्रमांक 149/26 धारा 304(2) बीएनएस एवं स्नैचिंग के तहत प्रकरण दर्ज कर पुलिस ने विवेचना शुरू कर दी है।पुलिस सूत्रों की माने तो फरियादी संतोष सोनी,निवासी ग्राम पलझा 2 मई शनिवार को पनपथा के साप्ताहिक बाजार में गहनों की बिक्री कर शाम करीब 7 बजे अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान अमरपुर-पनपथा रोड स्थित हथनी तलैया के पास पीछे से आए तीन युवकों ने उसकी बाइक के बराबर आकर अचानक बैग झटक लिया।बैग में सोने-चांदी के जेवरात के साथ कैश बुक भी रखी हुई थी।झपट्टे की जोरदार घटना से बैग की पट्टी टूट गई और संतोष सोनी बाइक सहित सड़क पर गिर पड़ा,जिससे उसके घुटनों और हाथ में चोटें आईं।उधर आरोपी युवक बैग लेकर पलझा की ओर फरार हो गए।घटना के समय अंधेरा होने के कारण फरियादी आरोपियों का चेहरा और बाइक नंबर स्पष्ट नहीं दिखा,लेकिन फरियादी ने भरोसा दिलाया है कि सामने आने पर पहचान कर सकता है।घटना के बाद से ही पुलिस आसपास के इलाकों में संदिग्धों की तलाश में जुट गई है और मार्गों पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।इलाके में लगातार बढ़ती ऐसी घटनाओं से ग्रामीणों में डर का माहौल है,वहीं पुलिस जल्द आरोपियों के गिरफ्तारी की बात कह रही है।*

  • editornaseem

    Related Posts

    बड़ी खबर :NEET विवाद की गूंज: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भेजा इस्तीफा, शिक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल

    नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET-UG को लेकर उठे विवाद ने अब राष्ट्रीय राजनीति और शिक्षा व्यवस्था में नई बहस को जन्म दे दिया है। शिक्षा…

    शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- ‘धर्मेंद्र प्रधान को जाना ही होगा’

    Live Khabar India | नई दिल्ली लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर केंद्र सरकार और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पर तीखा हमला बोला है। राहुल गांधी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बड़ी खबर :NEET विवाद की गूंज: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भेजा इस्तीफा, शिक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल

    बड़ी खबर :NEET विवाद की गूंज: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भेजा इस्तीफा, शिक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल

    शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- ‘धर्मेंद्र प्रधान को जाना ही होगा’

    शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- ‘धर्मेंद्र प्रधान को जाना ही होगा’

    ईरान के खिलाफ खाड़ी देशों का बड़ा एक्शन! पश्चिम एशिया में बढ़ा महायुद्ध का खतरा

    ईरान के खिलाफ खाड़ी देशों का बड़ा एक्शन! पश्चिम एशिया में बढ़ा महायुद्ध का खतरा

    इंदौर को मिली विकास की नई उड़ान: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लवकुश चौराहे के लेवल-2 फ्लाईओवर की पहली लेन का किया लोकार्पण

    इंदौर को मिली विकास की नई उड़ान: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लवकुश चौराहे के लेवल-2 फ्लाईओवर की पहली लेन का किया लोकार्पण

    आखिर ऐसा क्या हुआ कि 26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा उपवास? क्या उनके इस फैसले से आंदोलन की दिशा बदलेगी?

    आखिर ऐसा क्या हुआ कि 26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा उपवास? क्या उनके इस फैसले से आंदोलन की दिशा बदलेगी?

    क्या खत्म हो जाएगा CJP का आंदोलन? सरकार से बातचीत के बाद छात्रों की अगली रणनीति पर सबकी नजर

    क्या खत्म हो जाएगा CJP का आंदोलन? सरकार से बातचीत के बाद छात्रों की अगली रणनीति पर सबकी नजर