स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी ने नांद में पंचायत भवन का किया लोकार्पण

नसीम खान संपादक
प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राही सुरेश को कराया गृह प्रवेश
 
रायसेन,
स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी द्वारा सांची जनपद के ग्राम नांद में आयोजित लोकार्पण कार्यक्रम तथा प्रधानमंत्री आवास गृह प्रवेश कार्यक्रम का कन्यापूजन और दीप प्रज्जवलन कर शुभारंभ किया गया। उन्होंने यहां 14.85 लाख रुपए की लागत से निर्मित पंचायत भवन का लोकार्पण किया तथा प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के हितग्राही श्री सुरेश और उनके परिवार को पीएम आवास में गृह प्रवेश कराया।
कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी ने उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रत्येक परिवार के पास पक्की छत हो, उनका स्वयं का पक्का मकान हो, इसके लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना प्रारंभ की गई। उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री श्री मोदी द्वारा रीवा जिले से रायसेन सहित प्रदेश के चार लाख से अधिक हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत निर्मित आवासों में वर्चुअली गृह प्रवेश कराया गया है। यह योजना गरीब परिवारों के लिए वरदान की तरह है। प्रधानमंत्री आवास योजना की मदद से करोड़ों गरीब परिवारों का पक्के मकान का सपना साकार हुआ है। नांद में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 244 पक्के मकान बन गए हैं।  
स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी ने कहा कि सरकार द्वारा निरंतर विकास के काम किए जा रहे हैं। आज यहां पंचायत भवन का लोकार्पण किया गया है। इस भवन के बन जाने से ग्रामीणों को सरकार की विभिन्न योजनाओं, विकास कार्यो की जानकारी सुगमता से प्राप्त होगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी तथा मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में सरकार द्वारा किसानों, महिलाओं, युवाओं, बालिकाओं सहित समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण और विकास के लिए काम किया जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा लाड़ली बहना योजना शुरू की गई है, जिसमें पात्र महिलाओं को प्रतिमाह एक हजार रू की राशि मिलेगी। उन्होंने कहा कि सभी पात्र महिलाएं योजना के तहत आवेदन जरूर करें, जिससे कि उन्हें योजना का लाभ मिले।  
ग्रामीणों को संबोधित करते हुए स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी ने कहा कि मध्यप्रदेश में स्वास्थ्य के क्षेत्र में इतने काम किए जा रहे हैं, जो कि पिछले 50 वर्षो में नहीं हुए हैं। ग्रामीणों को बेहतर और त्वरित उपचार मिले, इसके लिए गॉवों में ही उप स्वास्थ्य केन्द्र खोले जा रहे हैं। उन्होंने क्षेत्र में किए जा रहे कार्यो का उल्लेख करते हुए कहा कि खरबई, पैमत, सेवासनी में तीन प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र और नांद के लिए एक उप स्वास्थ्य केन्द्र स्वीकृत किया गया है। उन्होंने कहा कि 73 लाख रू की लागत से उप स्वास्थ्य केन्द्र भवन बनाया जाएगा, जिसमें सीएचओ की पदस्थापना की जाएगी। यहां बीपी, शुगर, खून की कमी सहित अन्य जांचे और उपचार निःशुल्क होगा। नांद में जल्द ही बिजली सब स्टेशन भी बनकर तैयार हो जाएगा। उन्होंने बताया कि बर्रूखार में भी उप स्वास्थ्य केन्द्र खोला जाएगा। रंगपुरा में पानी की टंकी बनाई जाएगी। अब शहरों की तरह गॉवों में भी जल जीवन मिशन अंतर्गत घर-घर नल से जल पहुंचाने का काम सरकार द्वारा किया जा रहा है। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री यशवंत मीणा ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर सांची जनपद अध्यक्ष श्रीमती अर्चना पोर्ते सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि तथा अधिकारी भी उपस्थित रहे।  

  • editornaseem

    Related Posts

    वित्तीय अनियमितताओं पर मध्यप्रदेश सरकार की कार्रवाई, 392 अधिकारियों पर शिकंजा135 मुख्य नगरपालिका अधिकारी भी कार्रवाई के दायरे में, 7 अधिकारी बर्खास्त और 3 से 4 करोड़ रुपये की वसूली

    नसीम खानरायसेन,सांची,मध्यप्रदेश सरकार ने वित्तीय अनियमितताओं के मामलों में कार्रवाई करते हुए लगभग 392 अधिकारियों के विरुद्ध कदम उठाए हैं। इनमें करीब 135 मुख्य नगरपालिका अधिकारी भी शामिल हैं। इसके…

    दीपावली से पहले पटाखा दुकानों पर पुलिस की दबिश, सुरक्षा के दिए निर्देशलाइसेंस और पटाखों की जांच, प्रतिबंधित कार्बाइन गन के संबंध में भी की पड़ताल

    नसीम खानसांची,,, दीपावली पर्व को सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से सांची पुलिस ने नगर में संचालित पटाखा दुकानों का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान दुकानदारों के लाइसेंस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वित्तीय अनियमितताओं पर मध्यप्रदेश सरकार की कार्रवाई, 392 अधिकारियों पर शिकंजा135 मुख्य नगरपालिका अधिकारी भी कार्रवाई के दायरे में, 7 अधिकारी बर्खास्त और 3 से 4 करोड़ रुपये की वसूली

    वित्तीय अनियमितताओं पर मध्यप्रदेश सरकार की कार्रवाई, 392 अधिकारियों पर शिकंजा135 मुख्य नगरपालिका अधिकारी भी कार्रवाई के दायरे में, 7 अधिकारी बर्खास्त और 3 से 4 करोड़ रुपये की वसूली

    दीपावली से पहले पटाखा दुकानों पर पुलिस की दबिश, सुरक्षा के दिए निर्देशलाइसेंस और पटाखों की जांच, प्रतिबंधित कार्बाइन गन के संबंध में भी की पड़ताल

    दीपावली से पहले पटाखा दुकानों पर पुलिस की दबिश, सुरक्षा के दिए निर्देशलाइसेंस और पटाखों की जांच, प्रतिबंधित कार्बाइन गन के संबंध में भी की पड़ताल

    नगर में निकला राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का पथ संचलनअनुशासित कदमताल के साथ स्वयंसेवकों ने दिया राष्ट्रभक्ति का संदेश, जगह-जगह हुई पुष्पवर्षा

    नगर में निकला राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का पथ संचलनअनुशासित कदमताल के साथ स्वयंसेवकों ने दिया राष्ट्रभक्ति का संदेश, जगह-जगह हुई पुष्पवर्षा

    कांग्रेस वार्ड अध्यक्ष ने लगाए वार्ड की उपेक्षा के आरोपसीएमओ को ज्ञापन सौंपकर जांच और कार्रवाई की मांग, सात दिन में कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

    कांग्रेस वार्ड अध्यक्ष ने लगाए वार्ड की उपेक्षा के आरोपसीएमओ को ज्ञापन सौंपकर जांच और कार्रवाई की मांग, सात दिन में कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

    कृषि विभाग ने लगाई जागरूकता चौपाल, किसानों को दी नरवाई प्रबंधन की जानकारीखेत बचाओ अभियान के तहत प्राकृतिक खेती और आगामी फसलों की तैयारी पर किया जागरूक

    कृषि विभाग ने लगाई जागरूकता चौपाल, किसानों को दी नरवाई प्रबंधन की जानकारीखेत बचाओ अभियान के तहत प्राकृतिक खेती और आगामी फसलों की तैयारी पर किया जागरूक

    उचेर मंडल में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का भव्य संचलन निकलापूर्ण गणवेश में कदमताल मिलाते हुए सैकड़ों स्वयंसेवकों ने दिया अनुशासन और राष्ट्रभक्ति का संदेश

    उचेर मंडल में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का भव्य संचलन निकलापूर्ण गणवेश में कदमताल मिलाते हुए सैकड़ों स्वयंसेवकों ने दिया अनुशासन और राष्ट्रभक्ति का संदेश