इंदौर गंदे पानी कांड पर मंत्री के बयान का विरोध, शिवसेना ने मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन।

नसीमखान सांची

सांची,,, इंदौर में गंदे पानी की आपूर्ति से हुई 15 मौतों के मामले को लेकर शिवसेना ने मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय के बयान पर कड़ा विरोध जताया है। शिवसेना की ओर से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को ज्ञापन सौंपकर मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की गई।
ज्ञापन में कहा गया है कि पत्रकार द्वारा जनहित से जुड़े सवाल पूछने पर मंत्री का आपत्तिजनक बयान लोकतांत्रिक मूल्यों और पत्रकारिता की गरिमा के खिलाफ है। शिवसेना ने इस पूरे मामले में मंत्री की भूमिका तय करने, सार्वजनिक रूप से निंदा करने और नैतिक जिम्मेदारी के तहत इस्तीफे की मांग की है। दूसरी ओर शिवसेना ने जबलपुर में हुए जैन समाज के शांतिपूर्ण प्रर्दशन कर रहे लोगो पर लाठी चार्ज की निंदा करते हुए तहसीलदार को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया।
जैन समाज पर हुए लाठीचार्ज की घटना को लेकर शिवसेना ने कड़ा विरोध दर्ज कराया है। इसी क्रम में शिवसेना पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सांची में प्रशासन को ज्ञापन सौंपते हुए घटना की निष्पक्ष जांच तथा दोषी अधिकारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की।
शिवसेना नेताओं ने कहा कि जैन समाज द्वारा किया जा रहा प्रदर्शन शांतिपूर्ण था, इसके बावजूद बल प्रयोग किया जाना निंदनीय है। यह घटना न केवल एक शांतिप्रिय समाज की भावनाओं को आहत करती है, बल्कि लोकतांत्रिक अधिकारों पर भी प्रश्नचिह्न लगाती है। ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई कि पीड़ितों को न्याय मिले और भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
शिवसेना ने प्रशासन को चेताया कि यदि शीघ्र ठोस कार्रवाई नहीं की गई तो संगठन जनभावनाओं के अनुरूप आंदोलन को और तेज करने के लिए बाध्य होगा।

  • editornaseem

    Related Posts

    40 करोड़ रुपये की लागत से बने सांदीपनि विद्यालय भवन का लोकार्पण।प्रभारी मंत्री नारायण सिंह पंवार बोले— आधुनिक सुविधाओं से युक्त विद्यालयों में पढ़कर विद्यार्थी सफलता की नई ऊंचाइयों तक पहुंचेंगे

    नसीमखान सांचीसांची,,,प्रदेश के मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं रायसेन जिले के प्रभारी मंत्री नारायण सिंह पंवार ने सांची विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी तथा जिला…

    सांची-विदिशा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, युवक ऋषि आचार्य की मौत।होटल अपेक्षा के पास देर रात हुई दुर्घटना, कई घायल; हादसे के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं

    नसीमखान सांचीसांची,,,,रविवार देर रात लगभग 11 बजे सांची-विदिशा हाईवे पर होटल अपेक्षा के समीप हुए सड़क हादसे में सांची निवासी ऋषि आचार्य (24 वर्ष), पिता नरेश आचार्य, की दर्दनाक मौत…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    40 करोड़ रुपये की लागत से बने सांदीपनि विद्यालय भवन का लोकार्पण।प्रभारी मंत्री नारायण सिंह पंवार बोले— आधुनिक सुविधाओं से युक्त विद्यालयों में पढ़कर विद्यार्थी सफलता की नई ऊंचाइयों तक पहुंचेंगे

    40 करोड़ रुपये की लागत से बने सांदीपनि विद्यालय भवन का लोकार्पण।प्रभारी मंत्री नारायण सिंह पंवार बोले— आधुनिक सुविधाओं से युक्त विद्यालयों में पढ़कर विद्यार्थी सफलता की नई ऊंचाइयों तक पहुंचेंगे

    सांची-विदिशा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, युवक ऋषि आचार्य की मौत।होटल अपेक्षा के पास देर रात हुई दुर्घटना, कई घायल; हादसे के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं

    सांची-विदिशा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, युवक ऋषि आचार्य की मौत।होटल अपेक्षा के पास देर रात हुई दुर्घटना, कई घायल; हादसे के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं

    CJP का आरोप: प्रदर्शन खत्म होने के बाद छात्रों को बनाया जा रहा निशाना, सरकार पर समझौता तोड़ने का दावा

    CJP का आरोप: प्रदर्शन खत्म होने के बाद छात्रों को बनाया जा रहा निशाना, सरकार पर समझौता तोड़ने का दावा

    मेढकी में युवक की तलवार से हत्या, अज्ञात हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस।दुकान बंद कर घर लौट रहे 25 वर्षीय राकेश लोधी पर तीन बाइक सवार बदमाशों ने किया हमला, इलाज के दौरान भोपाल में हुई मौत

    मेढकी में युवक की तलवार से हत्या, अज्ञात हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस।दुकान बंद कर घर लौट रहे 25 वर्षीय राकेश लोधी पर तीन बाइक सवार बदमाशों ने किया हमला, इलाज के दौरान भोपाल में हुई मौत

    सांची में 24 घंटे जलापूर्ति का सपना अधूरा, छह साल बाद भी दो दिन में एक बार मिल रहा पानी

    सांची में 24 घंटे जलापूर्ति का सपना अधूरा, छह साल बाद भी दो दिन में एक बार मिल रहा पानी

    जनजातीय युवाओं की प्रतिभा, लोक कलाओं और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए तैयार की जाएंगी विशेष योजनाएँ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    जनजातीय युवाओं की प्रतिभा, लोक कलाओं और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए तैयार की जाएंगी विशेष योजनाएँ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव