कलेक्टर श्री दुबे ने प्रभारी खण्ड पंचायत अधिकारी को किया निलंबित

रायसेन, नसीम खान संपादक
लाड़ली बहना योजना के संबंध में 11 मार्च को आयोजित वीडियो कॉफ्रेंस में बिना पूर्व सूचना के अनुपस्थित रहने, शासकीय कार्यो के निर्वहन में लापरवाही तथा उदासीनता बरतने पर कलेक्टर श्री अरविंद दुबे द्वारा उदयपुरा जनपद पंचायत के प्रभारी खण्ड पंचायत अधिकारी तथा पंचायत समन्वय अधिकारी श्री रामचंद्र तिवारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
उदयपुरा विधानसभा अंतर्गत हितग्राहियों का चयन एवं हितलाभ वितरण हेतु बनाए गए नोडल अधिकारी श्री रामचंद्र तिवारी के विधानसभा सत्र और हितलाभ वितरण कार्यक्रम अवधि में अवकाश पर होने के कारण कार्यालयीन कार्यो के साथ ही लाड़ली बहना योजना सहित अन्य हितग्राहीमूलक योजनाओं के क्रियान्वयन में कठिनाई उत्पन्न हो रही है। श्री तिवारी का यह कृत्य पदीय दायित्वों के प्रति घोर लापरवाही, स्वेच्छाचारिता एवं अनुशासनहीनता का परिचायक है तथा गंभीर कदाचरण की श्रेणी में है। श्री तिवारी को मप्र सिविल सेवा आचरण नियम के प्रावधान अनुसार तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए मुख्यालय जनपद पंचायत बाड़ी नियत किया गया है।

  • editornaseem

    Related Posts

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    नसीम खान रायसेन – बाडीबाड़ी। अवैध हाथभट्टी से तैयार होने वाली कच्ची और जहरीली शराब के निर्माण एवं कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सिंधी कैंप बाड़ी…

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    नसीम खानसांची में गणेश प्रतिमा स्थापना से पहले नगर परिषद की पहल, मिट्टी की पर्यावरण अनुकूल मूर्तियों को प्राथमिकता देने का आह्वानसांची,,,आगामी गणेशोत्सव को लेकर नगर परिषद सांची द्वारा पर्यावरण…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

    जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

    जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

    अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार

    अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार
    फर्जी शादी घोटाला: पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव के रिश्तेदार गिरफ्तार, 5,923 शादियों के नाम पर बांटे ₹30.18 करोड़