कार्यालय समय में कृषि विभाग पर लटका रहा ताला, किसान हुए परेशानदूर-दराज से पहुंचे किसानों को घंटों करना पड़ा इंतजार, उपसंचालक बोले— मामले की कराएंगे जांच

नसीमखान
सांची,,, प्रदेश सरकार किसानों के हित में लगातार नई योजनाएं संचालित कर रही है तथा बीज, कृषि यंत्र और अन्य सुविधाएं अनुदान के माध्यम से उपलब्ध करा रही है। इन योजनाओं का लाभ किसानों तक समय पर पहुंचे, इसके लिए ब्लॉक स्तर पर कृषि विभाग के कार्यालय संचालित किए गए हैं। लेकिन विभागीय लापरवाही के कारण इन योजनाओं का लाभ लेने पहुंचे किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
शुक्रवार को ऐसा ही मामला सांची कृषि विभाग कार्यालय में देखने को मिला। दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों से किसान कृषि यंत्र, पंप, जिंक सहित अन्य कृषि संबंधी कार्यों के लिए कार्यालय पहुंचे, लेकिन कार्यालय समय शुरू होने के काफी देर बाद तक मुख्य द्वार पर ताला लटका रहा। सुबह 10 बजे कार्यालय खुलना था, लेकिन लगभग 11 बजे तक न तो कोई अधिकारी पहुंचा और न ही कोई कर्मचारी, जिससे किसानों को लंबे समय तक इंतजार करना पड़ा।
किसानों का कहना है कि वे गांवों से समय और पैसा खर्च कर कार्यालय पहुंचे थे, लेकिन कार्यालय बंद मिलने से उन्हें निराश होकर लौटना पड़ा। उन्होंने बताया कि हर बार इस तरह की स्थिति बनने से उनका पूरा दिन खराब हो जाता है और आने-जाने का खर्च भी व्यर्थ चला जाता है। किसानों ने विभागीय अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताते हुए नियमित रूप से कार्यालय खोलने और कर्मचारियों की समय पर उपस्थिति सुनिश्चित करने की मांग की।
यदि किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए बनाए गए कार्यालय ही समय पर नहीं खुलेंगे, तो शासन की योजनाओं का लाभ जरूरतमंद किसानों तक समय पर कैसे पहुंच सकेगा, यह बड़ा सवाल है।
क्या कहते हैं अधिकारी
उपसंचालक कृषि विभाग रायसेन के.पी. भगत ने कहा, “कृषि विभाग कार्यालय का समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक है। कार्यालय देर तक क्यों नहीं खुला, इसकी जानकारी एसएडीओ से लेकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।”

  • editornaseem

    Related Posts

    सांची विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. विमलेन्द्र कुमार ने किया सतधारा स्तूप और जम्बूद्वीप पार्क का भ्रमण

    नसीम खान सांची,,, सांची बौद्ध-भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. विमलेन्द्र कुमार ने ऐतिहासिक महत्व के सतधारा स्तूप का विशेष भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने बौद्ध धरोहरों और प्राचीन…

    वार्ड-13 में सीसी रोड का भूमि पूजन

    नसीम खान सांची,,, नगर में लगातार चल रहे सीसी रोड निर्माण के तहत आज वार्ड नं. 13 में एनएच से गणपत साहू के मकान तक सीसी रोड निर्माण का भूमि…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सांची विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. विमलेन्द्र कुमार ने किया सतधारा स्तूप और जम्बूद्वीप पार्क का भ्रमण

    सांची विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. विमलेन्द्र कुमार ने किया सतधारा स्तूप और जम्बूद्वीप पार्क का भ्रमण

    वार्ड-13 में सीसी रोड का भूमि पूजन

    वार्ड-13 में सीसी रोड का भूमि पूजन

    गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आना के जयकारों के साथ गणपति को दी विदाईगणेशोत्सव के अंतिम दिन विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद हुआ प्रतिमाओं का विसर्जन, बैंड-बाजे और आतिशबाजी के बीच उमड़ा श्रद्धालुओं का उत्साह

    सांची कृषक सेवा सहकारी समिति की वार्षिक आमसभा संपन्न, बड़ी संख्या में किसानों ने लिया भाग

    सांची कृषक सेवा सहकारी समिति की वार्षिक आमसभा संपन्न, बड़ी संख्या में किसानों ने लिया भाग

    ट्रेन की चपेट में आने से 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत

    ट्रेन की चपेट में आने से 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत

    शिव मंदिर पर होगी भव्य महाआरती, थाली सजाओ प्रतियोगिता में मिलेगा नगद पुरस्कार

    शिव मंदिर पर होगी भव्य महाआरती, थाली सजाओ प्रतियोगिता में मिलेगा नगद पुरस्कार