खरे सोने जैसा बनना है तो आग में तपना पड़ेगा: आकाश सिंह राजपूत
सुरखी विधानसभा क्षेत्र में मंत्री ट्राॅफी क्रिकेट महाकुंभ में 224 टीमें ले चुकीं हिस्सा
नीलेश पटैल ने 30 गेंदो में लगाया शतक तो आसिफ ने 7 रन देकर झटके 6 विकेट

सागर : सुरखी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत चल रहे मंत्री ट्राफी क्रिकेट महाकुंभ में सुरखी विधानसभा क्षेत्र के एक से एक होनहार खिलाड़ी सामने आ रहे हैं जिनके प्रदर्शन ने क्रिकेट प्रेमियों का मन मोह लिया कोई 30 गेंदो में शतक मार रहा है तो कोई 2 ओवर में 6 विकेट लेकर अपनी टीम को जीत दिला रहा है। इस अवसर पर आकाश सिंह राजपूत ने खिलाड़ियों को शुभकामनायें देते हुये कहा कि खरे सोने जैसा बनना है तो आग में भी तपना पड़ेगा बिना तपस्या, संघर्ष और अनुशासन के कोई भी खिलाड़ी कामयाब नहीं होता। मंत्री ट्राफी में गुरूवार को पांचों मंडलो में 38 टीमों ने हिस्सा लिया जिसमें पांचों मंडलो में 10-10 ओवर के मैच खेले गये। सुरखी, जैसीनगर, राहतगढ, सीहोरा में 4-4 मैच खेले गये, बिलहरा में 3, मैच हुये गुरूवार तक मंत्री ट्राफी क्रिकेट महाकुंभ में 224 टीमें शामिल हो चुकीं है।

गुरूवार को सुरखी में पहला मैच टीम खान क्रिकेट क्लब तथा किंग्स11 के बीच हुआ जिसमें किंग्स11 ने 155 रन बनाये जिसके मुकाबले खान क्रिकेट 150 रनों पर ही सिमट गई जिसमें प्लेयर ऑफ द मैच 21 वाॅलों में 96 रन बनाकर राकेश नामदेव रहे। दूसरे मैच में टाईगर क्लब पठा तथा महाकाल क्लब के बीच हुआ टाइगर क्लब ने 116 रन बनाये वहीं महाकाल क्लब टीम 42 रन बनाकर सिमट गयी, शैलेष प्लेयर ऑफ द मैच रहे। तीसरे मैच में बरौदा किक्रेट क्लब ने 61 रन का लक्ष्य रखा जिसके मुकाबले टीम अर्जना 58 रन ही बना पाई, रूद्र प्रताप प्लेयर ऑफ द मैच रहे। चौथे मैच में बिहारीखेड़ा क्लब ने 55 रन बनाये मोकलपुर क्लब 52 रन ही बना पाई, जितेन्द्र प्लेयर ऑफ द मैच रहे।

बिलहरा में पहला मैच केवलारी11 तथा महुआखेड़ा11 के बीच हुआ। महुआखेड़ा11 ने 96 रन का लक्ष्य रखा जिसमें केवलारी11 35 रन पर ही सिमट गई, प्लेयर ऑफ द मैच संजय रहे। दूसरे मैच में वीरपुरा अर्जुन ने 83 रन बनाये तो वहीं रैया11 ने 84 रन बनाकर मैच जीत लिया जिसके प्लेयर ऑफ द मैच आकाश रहे। तीसरे मैच में नदिया मोहल्ला टीम ने 159 रन बनाये, वहीं झमरा11 ने 67 रनों पर सिमट गई। प्लेयर ऑफ द मैच 30 गेंदो में 100 रन बनाकर नीलेश पटैल रहे।

राहतगढ़ में पहला मैच टीम ढाका टाईगर तथा टीम एकता के बीच खेला गया टीम एकता11 ने 58 रन बनाये टीम ढ़ाका टाईगर ने 59 रन बनाकर मैच जीत लिया जिसमें प्लेयर ऑफ द मैच जुबेर रहे। दूसरे मैच में ढेकरी क्रिकेट क्लब ने 37 रन बनाये तो वहीं रूसल्ला ने 38 रन बनाकर मैच अपने नाम किया जिसमें प्लेयर ऑफ द मैच खिलान घोषी रहे। तीसरे मैच में झिला भैरव ने 43 रन बनाये जिसके मुकाबले हिरनखेड़ा ने 44 रन बनाकर मैच जीत लिया। प्लेयर ऑफ द मैच ओसामा रहे। चौथे मैच में अंदाज अपना अपना टीम ने 74 रनों का लक्ष्य रखा जिसके मुकाबले राॅयल पत्रकार 33 रन पर ही सिमट कर रह गई। टीम ओसामा से 7 रन देकर 2 ओवरों में 6 विकेट लेने वाले आसिफ प्लेयर ऑफ द मैच रहे।  

जैसीनगर में पहला मैच बंजरिया तथा शोभापुर के बीच हुआ जिसमें टीम बंजरिया ने 170 रन बनाये वहीं टीम शोभापुर 37 रन पर ही ऑलआउट हो गई। अर्द्ध शतक बनाकर संजू दुबे प्लेयर ऑफ द मैच रहे। दूसरे मैच में टीम महाकाल ने 24 रन बनाये टीम बेरखेड़ी 25 रन बनाकर विजयी रही जिसमें यशदीप प्लेयर ऑफ द मैच रहे। तीसरे मैच में टीम बरखेड़ामहंत ने 68 रन का लक्ष्य रखा जिसके मुकाबले टीम सत्ताढ़ाना 58 रनों पर ही सिमट गई। रामेश्वर पटैल प्लेयर ऑफ द मैच रहे। चौथे मैच में टीम सिंगारचैरी ने 103 रन बनाये जिसके मुकाबले टीम सागौनी 54 रन ही बना पाई मृत्युंजय 4 विकेट लेकर प्लेयर ऑफ द मैच रहे।

सीहोरा मंडल में पहला मैच टीम जंगबाज बमूरा तथा शिवाजी टोला के बीच खेला गया जिसमे शिवाजी टोला ने 68 रन बनाये जिसके मुकाबले टीम जंगबाज बमूरा 38 रन पर ही सिमट गई। अर्द्ध शतक लगाकर प्लेयर ऑफ द मैच देवेन्द्र पटैल रहे। दूसरे मैच में श्रीकृष्णा क्रिकेट क्लब ने 32 रन बनाये श्री महाकाल सीसी जूनियर 33 रन बनाकर विजेता बनी जिसमें अमित दांगी प्लेयर ऑफ द मैच रहे। तीसरा मैच टीम टाईगर क्लब तथा कालीपठार11 के बीच हुआ जिसमें टाईगर क्लब विजय रही, अंशुल प्लेयर ऑफ द मैच रहे। चौथे मैच में टीम जय हनुमान क्रिकेट क्लब ने 59 रन का लक्ष्य रखा जिसके मुकाबले शिवाजी11 36 रन पर ही सिमट गई। अंकित प्लेयर ऑफ द मैच रहे।

दर्शकों से भरे स्टेडियम में खिलाड़ियों का खूब उत्साह वर्धन हुआ। खिलाड़ियों के चैके छक्कों का स्वागत क्षेत्रवासियों ने तालियां बजाकर किया। इस अवसर पर आकाश सिंह राजपूत, भूपेन्द्र ठाकुर, नीलेश तिवारी, अजय राज राय, सुरेन्द्र लोधी, भगवानशरण ठाकुर, प्रताप ठाकुर, निब्बू अहिरवार शोभापुर, देवेन्द्र सोनी, राहुल पटैल, भरत तिवारी, रवि लम्बरदार, जदीर कुरैशी, सचिन घोषी, आयुष श्रीवास्तव, कपिल ठाकुर, पप्पू राय, लतीफ भाई, राजू राजपूत, सरेन्द्र सिंह रघुवंशी, इंद्राज सिंह पार्षद, अंकित चैबे, गौरब गर्ग, डाॅ. संत चैबे, सुरेन्द्र सिंह, अजय राजपूत, ब्रजेश मिश्रा, गुड्डा चैबे, नासिर खान, सत्येन्द्र सिंह, नर्बदा सिंह गौड़, भगवानदास लोधी सहित सैकड़ों क्षेत्रवासियों ने स्टेडियम पहुंचकर मंत्री ट्राफी के तहत चल रहे क्रिकेट महाकुंभ का आनंद लिया।

Live khabar india

Live Khabar India हिंदी भाषा का एक डिजिटल समाचार पोर्टल है, जो मध्य प्रदेश सहित देशभर की ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हम राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन, खेल और जनहित से जुड़े विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Related Posts

जिले में संचालित ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का हुआ समापन

जिला शक्ति से रिपोर्टर रामकिशन चन्द्रा हर्षोल्लास और उत्साह के साथ ग्रीष्मकालीन शिविर में शामिल हुये बच्चे* नवगठित सक्ती जिले की कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना के दिशा निर्देशन में…

पहलवानों का आरोप है कि पुलिस ने उनसे बदसलूकी की

जंतर मंतर पर धरना देते पहलवान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

इंदौर को मिली विकास की नई उड़ान: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लवकुश चौराहे के लेवल-2 फ्लाईओवर की पहली लेन का किया लोकार्पण

इंदौर को मिली विकास की नई उड़ान: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लवकुश चौराहे के लेवल-2 फ्लाईओवर की पहली लेन का किया लोकार्पण

आखिर ऐसा क्या हुआ कि 26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा उपवास? क्या उनके इस फैसले से आंदोलन की दिशा बदलेगी?

आखिर ऐसा क्या हुआ कि 26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा उपवास? क्या उनके इस फैसले से आंदोलन की दिशा बदलेगी?

क्या खत्म हो जाएगा CJP का आंदोलन? सरकार से बातचीत के बाद छात्रों की अगली रणनीति पर सबकी नजर

क्या खत्म हो जाएगा CJP का आंदोलन? सरकार से बातचीत के बाद छात्रों की अगली रणनीति पर सबकी नजर

Vidisha News: कोचिंग जा रहे छात्र के साथ बेरहमी से मारपीट, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने दर्ज किया मामला

Vidisha News: कोचिंग जा रहे छात्र के साथ बेरहमी से मारपीट, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने दर्ज किया मामला

Student Protest: छात्रों के समर्थन में देशभर में उठी आवाज, Education System और Justice की मांग हुई तेज

Student Protest: छात्रों के समर्थन में देशभर में उठी आवाज, Education System और Justice की मांग हुई तेज

विवादों में घिरा अतिक्रमण अभियान, कार्रवाई पर उठे सवाल; बार-बार बढ़ रही तारीख

विवादों में घिरा अतिक्रमण अभियान, कार्रवाई पर उठे सवाल; बार-बार बढ़ रही तारीख