जिला सहकारी बैंक में फिक्स डिपाजिट दर बढने पखवाड़ा आयोजन ।

नसीमखान
सांची,,, आज नगर की जिला केंद्रीय सहकारी बैंक शाखा में फिक्स डिपाजिट दरे बढने पर बचत पखवाड़े का आयोजन किया गया इस पखवाड़े मे मुख्य अतिथि के रूप में नगर परिषद अध्यक्ष शामिल हुए।
जानकारी के अनुसार आज नगर की जिला केंद्रीय सहकारी बैंक शाखा सांची मे फिक्स डिपाजिट ब्याज दरों में बढोतरी होने पर कार्यक्रम आयोजित किया गया इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर परिषद अध्यक्ष पप्पू रेवाराम थे तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता शाखा प्रबंधक इमरान जाफरी ने की इस कार्यक्रम में बडी संख्या में बैंक के सम्मानीय ग्राहक बडी संख्या में शामिल हुए इन ग्राहकों का बैंक की ओर से पुष्प माला पहनाकर सम्मान किया गया तथा बैंक ग्राहकों को बैंक की ओर से सम्मान पत्र भेंट किये गए ।इस अवसर पर शाखा प्रबंधक श्री जाफरी ने बैंक की उपलब्धि एवं बैंक द्वारा किसानों एव ग्राहकों के हित में किये जा रहे कार्यों की जानकारी उपलब्ध कराई गई तथा बताया गया कि 16 करोड़ से शुरू होकर आज बैंक 44 करोड़ की डिपाजिट पर बैंक पहुंच चुकी हैं उन्होंने कहा कि हमारे द्वारा ऋणवितरण भी सुविधा जनक रूप में उपलब्ध कराया जाता है इसके साथ ही किसानों को आने वाली समस्याओं की ओर भी विशेष ध्यान रखा जाता हैं ।इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में नप अध्यक्ष पप्पू रेवाराम ने बैंक द्वारा किये जा रहे प्रयासों एवं किसानों बैंक उपभोक्ताओं के हितों के लिए उठाये जा रहे कदमों की सराहना की ।तथा उन्होंने कहा कि बैंक के कर्मचारी भी सदैव किसानों एवं उपभोक्ताओं के लिए आगे बढ़ चढकर सेवा करते हैं जो बधाई के पात्र हैं उन्होंने कहा कि बैंक की कार्यप्रणाली तब और बेहतर रहती हैं जब बैंक में आने वाले ग्राहकों को तत्काल सेवा मिलती हैं जिससे बैंक में भीडभाड जैसी स्थिति भी नही बन पाती तथा इस बैंक की कभी कोई शिकायत न देखने न ही सुनने को मिलती हैं उन्होंने ऐसी सुविधा उपलब्ध कराने के लिए बैंक प्रबंधक एवं बैंक कर्मचारियों को बधाई दी इस अवसर पर बैंक कै पूर्व प्रबंधक मोहरसिंह ठाकुर ने भी बैंक एवं ग्राहको के बीच बने सामंजस्य की सराहना करते हुए बैंक प्रबंधन को बधाई दी ।अन्य लोगो ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए बैंक प्रबंधन की सराहना की।

  • editornaseem

    Related Posts

    शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- ‘धर्मेंद्र प्रधान को जाना ही होगा’

    Live Khabar India | नई दिल्ली लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर केंद्र सरकार और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पर तीखा हमला बोला है। राहुल गांधी…

    ईरान के खिलाफ खाड़ी देशों का बड़ा एक्शन! पश्चिम एशिया में बढ़ा महायुद्ध का खतरा

    Live Khabar India | अंतरराष्ट्रीय डेस्क पश्चिम एशिया में जारी तनाव अब एक नए और गंभीर मोड़ पर पहुंचता दिखाई दे रहा है। ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते सैन्य…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- ‘धर्मेंद्र प्रधान को जाना ही होगा’

    शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- ‘धर्मेंद्र प्रधान को जाना ही होगा’

    ईरान के खिलाफ खाड़ी देशों का बड़ा एक्शन! पश्चिम एशिया में बढ़ा महायुद्ध का खतरा

    ईरान के खिलाफ खाड़ी देशों का बड़ा एक्शन! पश्चिम एशिया में बढ़ा महायुद्ध का खतरा

    इंदौर को मिली विकास की नई उड़ान: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लवकुश चौराहे के लेवल-2 फ्लाईओवर की पहली लेन का किया लोकार्पण

    इंदौर को मिली विकास की नई उड़ान: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लवकुश चौराहे के लेवल-2 फ्लाईओवर की पहली लेन का किया लोकार्पण

    आखिर ऐसा क्या हुआ कि 26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा उपवास? क्या उनके इस फैसले से आंदोलन की दिशा बदलेगी?

    आखिर ऐसा क्या हुआ कि 26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा उपवास? क्या उनके इस फैसले से आंदोलन की दिशा बदलेगी?

    क्या खत्म हो जाएगा CJP का आंदोलन? सरकार से बातचीत के बाद छात्रों की अगली रणनीति पर सबकी नजर

    क्या खत्म हो जाएगा CJP का आंदोलन? सरकार से बातचीत के बाद छात्रों की अगली रणनीति पर सबकी नजर

    Vidisha News: कोचिंग जा रहे छात्र के साथ बेरहमी से मारपीट, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने दर्ज किया मामला

    Vidisha News: कोचिंग जा रहे छात्र के साथ बेरहमी से मारपीट, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने दर्ज किया मामला