जिले के प्रभारी मंत्री श्री पंवार ने रायसेन में जैविक हाट बाजार का किया शुभारंभजैविक हाट बाजार मिलेंगे जैविक अनाज, सब्जी, दाल, कंद, बिनौला घी सहित अन्य उत्पाद

नसीमखान सांची, रायसेन

रायसेन,
मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा जिले के प्रभारी मंत्री श्री नारायण सिंह पंवार द्वारा शनिवार को रायसेन में सागर रोड स्थित सहायक भूमि संरक्षण अधिकारी कार्यालय प्रांगण में जैविक हाट बाजार का शुभारंभ किया गया। इस अवसर सांची विधायक डॉ प्रभुराम चौधरी, भोजपुर विधायक श्री सुरेन्द्र पटवा, पूर्व केबीनेट मंत्री श्री रामपाल सिंह भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री श्री पंवार तथा सांची विधायक डॉ प्रभुराम चौधरी द्वारा उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया गया। साथ ही कार्यक्रम स्थल पर जैविक खेती करने वाले किसानों द्वारा अपने जैविक कृषि उत्पादों की लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर श्री अरूण कुमार विश्वकर्मा, पुलिस अधीक्षक श्री आशुतोष गुप्ता तथा श्री राकेश शर्मा भी उपस्थित रहे।
इस जैविक उत्पाद हाटबाजार विक्रय केन्द्र पर विक्रय हेतु अनाज, दाल, तेल, सब्जियां, फल, घी आदि उत्पाद नागरिकों के लिये उपलब्ध रहेगें। अनाज में गेंहू, चावल (बासमती), चावल (सादा), ज्वार, बाजरा, कोदो, कुटकी, सांवा, मक्का तथा दाल में अरहर, मूंग, उडद, मसूर, बटरी एवं तेल में सोयाबीन, सरसों, मूंगफली और सब्जी में आलू, मिर्च, लौकी, बरबटी, भिण्डी, गोभी, टमाटर, सेम, गंवार फल्ली, गिलकी, मूली, कददू, टिण्डे, मुनगा (सहजन) आदि उपलब्ध रहेगी। इसी प्रकार कंद में शकरकंद, ककडी, अरबी, रतालू (गराडू), लहसुन, प्याज और फल में पपीता, अमरूद, आंवला, कटहल तथा भाजी में मैथी, पालक, नोनिया (कुल्फा), बथुआ, चौलाई विक्रय हेतु उपलब्ध रहेगी। विक्रय केन्द्र में देशी गाय का बिलौना विधि से तैयार घी भी मिलेगा।

  • editornaseem

    Related Posts

    मेढकी में युवक की तलवार से हत्या, अज्ञात हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस।दुकान बंद कर घर लौट रहे 25 वर्षीय राकेश लोधी पर तीन बाइक सवार बदमाशों ने किया हमला, इलाज के दौरान भोपाल में हुई मौत

    नसीमखान सांचीसांची,,, थाना सांची अंतर्गत ग्राम मेढकी में शनिवार रात करीब 9:30 बजे एक सनसनीखेज वारदात में अज्ञात हमलावरों ने तलवार से हमला कर 25 वर्षीय युवक की हत्या कर…

    सांची में 24 घंटे जलापूर्ति का सपना अधूरा, छह साल बाद भी दो दिन में एक बार मिल रहा पानी

    नसीमखान सांची ₹125 लाख की जलसंवर्धन योजना समयसीमा के तीन वर्ष बाद भी अधूरी, बारिश के मौसम में भी नहीं बदली जलापूर्ति व्यवस्थासांची,,, विश्व प्रसिद्ध पर्यटन एवं ऐतिहासिक नगरी सांची…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मेढकी में युवक की तलवार से हत्या, अज्ञात हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस।दुकान बंद कर घर लौट रहे 25 वर्षीय राकेश लोधी पर तीन बाइक सवार बदमाशों ने किया हमला, इलाज के दौरान भोपाल में हुई मौत

    मेढकी में युवक की तलवार से हत्या, अज्ञात हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस।दुकान बंद कर घर लौट रहे 25 वर्षीय राकेश लोधी पर तीन बाइक सवार बदमाशों ने किया हमला, इलाज के दौरान भोपाल में हुई मौत

    सांची में 24 घंटे जलापूर्ति का सपना अधूरा, छह साल बाद भी दो दिन में एक बार मिल रहा पानी

    सांची में 24 घंटे जलापूर्ति का सपना अधूरा, छह साल बाद भी दो दिन में एक बार मिल रहा पानी

    जनजातीय युवाओं की प्रतिभा, लोक कलाओं और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए तैयार की जाएंगी विशेष योजनाएँ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    जनजातीय युवाओं की प्रतिभा, लोक कलाओं और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए तैयार की जाएंगी विशेष योजनाएँ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    पेपर लीक पर केंद्र का बड़ा प्रहार, दोषियों को 10 साल तक की सजा और ₹10 करोड़ तक जुर्माने की तैयारी

    पेपर लीक पर केंद्र का बड़ा प्रहार, दोषियों को 10 साल तक की सजा और ₹10 करोड़ तक जुर्माने की तैयारी

    विपक्ष की नई रणनीति! पेपर लीक के बाद अब अयोध्या मुद्दे पर सरकार को घेरने की तैयारी

    विपक्ष की नई रणनीति! पेपर लीक के बाद अब अयोध्या मुद्दे पर सरकार को घेरने की तैयारी

    बड़ी खबर :NEET विवाद की गूंज: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भेजा इस्तीफा, शिक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल

    बड़ी खबर :NEET विवाद की गूंज: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भेजा इस्तीफा, शिक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल