टीएल बैठक में कलेक्टर श्री दुबे ने की जनकल्याण पर्व और जनकल्याण अभियान की तैयारियों की समीक्षा

नसीमखान

सीएम हेल्पलाईन प्रकरणों का संतुष्टिपूर्ण निराकरण कराने के दिए निर्देश

रायसेन,
कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित टीएल बैठक में कलेक्टर श्री अरविंद दुबे द्वारा सीएम हेल्पलाईन प्रकरणों तथा विभिन्न विभागों की गतिविधियों की विस्तृत समीक्षा की गई। कलेक्टर श्री दुबे ने विभागवार सीएम हेल्पलाईन प्रकरणों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को गंभीरतापूर्वक सीएम हेल्पलाईन प्रकरणों का संतुष्टिपूर्ण निराकरण कराने के निर्देश दिए।
बैठक में कलेक्टर श्री दुबे ने 11 दिसम्बर से शुरू हो रहे जनकल्याण पर्व तथा जनकल्याण अभियान की तैयारियों की समीक्षा करते हुए कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति को सुगमता से मिले, यह सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि युवा, नारी, किसान और गरीब के कल्याण एवं विकास के लिये 11 दिसम्बर से 26 जनवरी, 2025 तक मुख्यमंत्री जन-कल्याण अभियान चलाया जाएगा। इसमें केन्द्र और राज्य सरकार की शत-प्रतिशत सैचुरेशन की चिन्हित हितग्राही मूलक योजनाओं और लक्ष्य प्रदान की गयी योजनाओं के हितग्राहियों को लाभान्वित किया जाना है। इसके लिए कार्ययोजना अनुसार तैयारियां पूर्ण कर ली जाएं।
उन्होंने कहा कि जनकल्याण अभियान का मुख्य उद्देश्य केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा प्रदेश के युवा, नारी, किसान तथा गरीब वर्ग के कल्याण एवं विकास के लिए दृढ़ संकल्पित होकर कार्य करना है एवं उनके हितार्थ चलाई जा रही योजनाओं को धरातल पर क्रियान्वित करना है। इसमें 34 हितग्राही मूलक, 11 लक्ष्य आधारित और 63 अन्य सेवाओं को आम नागरिकों तक सहज रूप से पहुँचाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि अभियान के तहत शहरी और ग्रामीण अंचलों में शिविर लगाकर आमजन की समस्याओं का निराकरण और पात्र हितग्राहियों को चिन्हांकित कर योजनाओं का लाभ दिया जाए। आयुष्मान योजना में 70 वर्ष और इससे अधिक आयु वर्ग के नागरिकों के कार्ड बनाए जाएं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आयोजित होने वाले शिविरों तथा उद्देश्यों का समुचित प्रचार-प्रसार किया जाए जिससे कि नागरिक स्वयं भी अपनी इच्छा से शिविर में आएं।
कलेक्टर श्री दुबे ने 11 दिसम्बर से 26 दिसम्बर तक मनाए जाने वाले जन-कल्याण पर्व की तैयारियों की भी जानकारी लेते हुए विभिन्न विभागों के विकास कार्यो का लोकार्पण एवं भूमिपूजन संबंधी व्यवस्थाओं के निर्देश अधिकारियों को दिए। बैठक में कृषि विभाग, पीएचई, लोक निर्माण विभाग, स्वास्थ्य सहित अन्य विभागों की गतिविधियों और योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की गई। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अंजू पवन भदौरिया, अपर कलेक्टर श्रीमती श्वेता पवार सहित जिला अधिकारी उपस्थित रहे।

  • editornaseem

    Related Posts

    ओवरब्रिज पर गड्ढे, सरिया बाहर निकला, पानी निकासी का भी इंतजाम नहींतीस से अधिक गांवों को रेलवे गेट से राहत देने बना था ब्रिज, अब बदहाली से राहगीर परेशान

    नसीम खानसांची,,,करीब तीस से अधिक गांवों के लोगों को रेलवे गेट से निजात दिलाने और सांची से उदयगिरि पर्यटन स्थल तक आवागमन सुगम बनाने के उद्देश्य से निर्मित ओवरब्रिज अब…

    प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर सांची में प्रज्वलित हुए हजारों दीप, सजा रेलवे स्टेशन

    नसीम खान सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर परिषद और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया दीप प्रज्वलन सांची,,,, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को सेवा संकल्प अभियान के रूप में मनाते…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ओवरब्रिज पर गड्ढे, सरिया बाहर निकला, पानी निकासी का भी इंतजाम नहींतीस से अधिक गांवों को रेलवे गेट से राहत देने बना था ब्रिज, अब बदहाली से राहगीर परेशान

    ओवरब्रिज पर गड्ढे, सरिया बाहर निकला, पानी निकासी का भी इंतजाम नहींतीस से अधिक गांवों को रेलवे गेट से राहत देने बना था ब्रिज, अब बदहाली से राहगीर परेशान

    प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर सांची में प्रज्वलित हुए हजारों दीप, सजा रेलवे स्टेशन

    प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर सांची में प्रज्वलित हुए हजारों दीप, सजा रेलवे स्टेशन

    मन, वचन और कर्म में सरलता ही सच्चा धर्म: निर्मला जैन

    मन, वचन और कर्म में सरलता ही सच्चा धर्म: निर्मला जैन

    मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत दीवानगंज में शिविर आयोजितविधायक डॉ चौधरी तथा कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने ग्रामीणों के आवेदनों का किया त्वरित निराकरण

    मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत दीवानगंज में शिविर आयोजितविधायक डॉ चौधरी तथा कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने ग्रामीणों के आवेदनों का किया त्वरित निराकरण

    जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने दीवानगंज में पीएमश्री एकीकृत शास. उ.मा. विद्यालय का किया निरीक्षणविद्यार्थियों के साथ किया मध्यान्ह भोजन भी किया

    जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने दीवानगंज में पीएमश्री एकीकृत शास. उ.मा. विद्यालय का किया निरीक्षणविद्यार्थियों के साथ किया मध्यान्ह भोजन भी किया

    कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केन्द्र का किया निरीक्षण

    कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केन्द्र का किया निरीक्षण