पुरनिया तालाब में विकास तेजनमो बाटिका से महिलाओं को मिला रोजगार, ।

नसीमखान सांची
सांची — बरसों पुराने पुरनिया तालाब के दिन फिरने लगे इस तालाब का आधुनिकीकरण नगर परिषद द्वारा किया गया है तथा इस तालाब को विकास का जामा पहनाने की कवायद नप अध्यक्ष एवं परिषद द्वारा की गई। इस तालाब पर जहां विकास की गाड़ी दौड़ी वही इस तालाब से महिला समूहों को रोजगार भी मुहैया कराया जाने लगा है।
जानकारी के अनुसार नगर में एक पुरनिया तालाब के नाम से काफी पुराना तालाब हुआ करता था। अब इस तालाब को विकास का जामा पहनाने नगर परिषद अध्यक्ष पप्पू रेवाराम ने अपनी परिषद साथियों के साथ मिलकर कायाकल्प बदलने का बीड़ा उठाया तथा तालाब का उद्धार करते हुए इसे नमो वाटिका का नाम दिया गया। तालाब के चारों ओर जाली लगाई गई है एवं इसके आसपास एक पार्क व्यवस्था की योजना भी तैयार की गई है। इतना ही नहीं, इस नवीन वाटिका का उद्घाटन केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा किया गया था। इस तालाब की साफ-सफाई व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है।
तालाब के समीप ही पार्क व्यवस्था तैयार कराई जा रही है। इसके अलावा इस तालाब में मछली पालन हेतु पंजीकृत संघमित्रा महिला स्वसहायता समूह को दस वर्ष की अवधि के लिए अधिकार दिए गए हैं, जिससे महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने का प्रयास किया जा रहा है। इस महिला समूह को अपने कार्य संचालन हेतु एक भवन निर्माणाधीन है। तालाब पहुंच हेतु सीसी रोड निर्माण भी करा दिया गया है तथा सुरक्षाकर्मी की तैनाती भी की गई है।
तालाब का क्षेत्रफल बड़ा होने के कारण यहां एक गौशाला निर्माण की योजना भी प्रस्तावित है। वर्ष 2021 में इस हेतु परिषद द्वारा प्रस्ताव पारित किया जा चुका है। परंतु इस क्षेत्र में बड़ी मात्रा में अतिक्रमण का जोर भी बढता दिखाई दे रहा है जगह-जगह कब्जे के चिंह भी दिखाई दे रहे है पहले से ही पहाड़ी अवैध अतिक्रमण की भेंट चढ़ चुकी हैं
प्राचीन चिकनी घाटी एवं अन्य पुरास्थल पूरी तरह नष्ट हो चुके हैं। इसके बावजूद न तो स्थानीय प्रशासन, न जिला प्रशासन और न ही पुरातत्व विभाग द्वारा कोई संज्ञान लिया जा रहा है।
इनका कहना है—
“यह तालाब काफी पुराना है तथा इस तालाब का उद्धार करने हमने योजना तैयार की है तथा इसका कायाकल्प बदला है। हम तालाब क्षेत्र में एक पार्क निर्माण भी कर रहे है। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए महिला समूह को मछली पालन हेतु तालाब उपलब्ध कराया है और भवन निर्माण भी जारी है। साथ ही गौशाला निर्माण भी शीघ्र कराया जाएगा।”
— पप्पू रेवाराम, अध्यक्ष नगर परिषद सांची

  • editornaseem

    Related Posts

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    नसीम खान रायसेन – बाडीबाड़ी। अवैध हाथभट्टी से तैयार होने वाली कच्ची और जहरीली शराब के निर्माण एवं कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सिंधी कैंप बाड़ी…

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    नसीम खानसांची में गणेश प्रतिमा स्थापना से पहले नगर परिषद की पहल, मिट्टी की पर्यावरण अनुकूल मूर्तियों को प्राथमिकता देने का आह्वानसांची,,,आगामी गणेशोत्सव को लेकर नगर परिषद सांची द्वारा पर्यावरण…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

    जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

    जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

    अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार

    अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार
    फर्जी शादी घोटाला: पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव के रिश्तेदार गिरफ्तार, 5,923 शादियों के नाम पर बांटे ₹30.18 करोड़