मतदाता सूची में कथित साजिश से उबाल, फर्जी आपत्तियों पर कांग्रेस का बड़ा आरोप।एसआईआर की आड़ में अल्पसंख्यक मतदाताओं को बाहर करने की कोशिश, कांग्रेस ने आंदोलन की चेतावनी दी

नसीमखान सांची
सांची,,
निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता सूची को पारदर्शी और त्रुटिरहित बनाने के उद्देश्य से लागू की गई विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया अब विवादों में घिरती नजर आ रही है। सांची विधानसभा क्षेत्र में दावे–आपत्तियों के नाम पर जिस तरह से चुनिंदा समुदाय को निशाना बनाया जा रहा है, उसने पूरे क्षेत्र में भारी आक्रोश और खलबली पैदा कर दी है।
आरोप है कि मतदाता सूची सुधार की इस प्रक्रिया का दुरुपयोग कर विशेषकर अल्पसंख्यक समुदाय के मतदाताओं को योजनाबद्ध तरीके से परेशान किया जा रहा है। दूर-दराज के क्षेत्रों के लोगों के नाम से सैकड़ों-हजारों आपत्तियां दर्ज कराई जा रही हैं, जिनका वास्तविकता से कोई लेना-देना नहीं है। इसके चलते निर्दोष मतदाता बार-बार बीएलओ और सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने को मजबूर हैं।
इसी गंभीर मामले को लेकर ब्लॉक कांग्रेस सांची ने जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर के नाम ज्ञापन नायब तहसीलदार सांची श्री ललित सक्सेना को सौंपा। ज्ञापन में स्पष्ट शब्दों में कहा गया है कि एसआईआर प्रक्रिया अब पारदर्शिता नहीं, बल्कि उत्पीड़न का माध्यम बनती जा रही है।
कांग्रेस का आरोप है कि सांची विधानसभा क्षेत्र में हजारों मतदाताओं के नामों पर फर्जी और संदिग्ध आपत्तियां दर्ज कराई गई हैं, जिनका उद्देश्य मतदाता सूची से एक समुदाय विशेष को बाहर करना प्रतीत होता है।
ज्ञापन में मांग की गई है कि ऐसे सभी आपत्तिकर्ताओं की तत्काल जांच की जाए और यदि आपत्तियां झूठी या फर्जी पाई जाती हैं, तो संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए। कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन ने इस गंभीर मामले में निष्पक्ष और सख्त कदम नहीं उठाए, तो ब्लॉक कांग्रेस को आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ेगा। ज्ञापन की प्रतिलिपि मध्यप्रदेश निर्वाचन आयोग एवं भारत निर्वाचन आयोग को भी भेजी गई है।
इस संबंध में नायब तहसीलदार सांची श्री ललित सक्सेना ने कहा,
“ज्ञापन प्राप्त हुआ है, जिसे आवश्यक कार्रवाई हेतु जिला निर्वाचन अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।”
ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष श्री अंकित मेहतो ने तीखे शब्दों में कहा,
“एक विशेष समुदाय के मतदाताओं के नामों पर जिस तरह से संदेहास्पद आपत्तियां दर्ज की जा रही हैं, वह लोकतंत्र की आत्मा पर चोट है। यदि इसकी निष्पक्ष जांच नहीं हुई तो यह साबित हो जाएगा कि मतदाता सूची से लोगों को जानबूझकर बाहर करने की कोशिश हो रही है।”
जनपद पंचायत सदस्य प्रतिनिधि श्री रामबाबू सराठे ने एक गंभीर उदाहरण देते हुए बताया कि जनपद पंचायत क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बांसखेड़ा में लगभग 12 दर्जन मतदाताओं के नामों पर एक ही समुदाय को लेकर आपत्तियां दर्ज कराई गई हैं।
उन्होंने कहा,
“जब हमने कथित आपत्तिकर्ता से संपर्क किया तो उसने साफ इनकार कर दिया और कहा कि उसके नाम से किसी ने फर्जी आपत्ति दर्ज की है। यह सीधे-सीधे धोखाधड़ी है और हम इस मामले में जिला निर्वाचन अधिकारी से सख्त कार्रवाई की मांग करते हैं।”
मतदाता सूची में कथित फर्जीवाड़े के ये आरोप अब केवल राजनीतिक नहीं, बल्कि लोकतंत्र की निष्पक्षता की अग्निपरीक्षा बन चुके हैं।

  • editornaseem

    Related Posts

    40 करोड़ रुपये की लागत से बने सांदीपनि विद्यालय भवन का लोकार्पण।प्रभारी मंत्री नारायण सिंह पंवार बोले— आधुनिक सुविधाओं से युक्त विद्यालयों में पढ़कर विद्यार्थी सफलता की नई ऊंचाइयों तक पहुंचेंगे

    नसीमखान सांचीसांची,,,प्रदेश के मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं रायसेन जिले के प्रभारी मंत्री नारायण सिंह पंवार ने सांची विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी तथा जिला…

    सांची-विदिशा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, युवक ऋषि आचार्य की मौत।होटल अपेक्षा के पास देर रात हुई दुर्घटना, कई घायल; हादसे के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं

    नसीमखान सांचीसांची,,,,रविवार देर रात लगभग 11 बजे सांची-विदिशा हाईवे पर होटल अपेक्षा के समीप हुए सड़क हादसे में सांची निवासी ऋषि आचार्य (24 वर्ष), पिता नरेश आचार्य, की दर्दनाक मौत…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    40 करोड़ रुपये की लागत से बने सांदीपनि विद्यालय भवन का लोकार्पण।प्रभारी मंत्री नारायण सिंह पंवार बोले— आधुनिक सुविधाओं से युक्त विद्यालयों में पढ़कर विद्यार्थी सफलता की नई ऊंचाइयों तक पहुंचेंगे

    40 करोड़ रुपये की लागत से बने सांदीपनि विद्यालय भवन का लोकार्पण।प्रभारी मंत्री नारायण सिंह पंवार बोले— आधुनिक सुविधाओं से युक्त विद्यालयों में पढ़कर विद्यार्थी सफलता की नई ऊंचाइयों तक पहुंचेंगे

    सांची-विदिशा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, युवक ऋषि आचार्य की मौत।होटल अपेक्षा के पास देर रात हुई दुर्घटना, कई घायल; हादसे के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं

    सांची-विदिशा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, युवक ऋषि आचार्य की मौत।होटल अपेक्षा के पास देर रात हुई दुर्घटना, कई घायल; हादसे के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं

    CJP का आरोप: प्रदर्शन खत्म होने के बाद छात्रों को बनाया जा रहा निशाना, सरकार पर समझौता तोड़ने का दावा

    CJP का आरोप: प्रदर्शन खत्म होने के बाद छात्रों को बनाया जा रहा निशाना, सरकार पर समझौता तोड़ने का दावा

    मेढकी में युवक की तलवार से हत्या, अज्ञात हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस।दुकान बंद कर घर लौट रहे 25 वर्षीय राकेश लोधी पर तीन बाइक सवार बदमाशों ने किया हमला, इलाज के दौरान भोपाल में हुई मौत

    मेढकी में युवक की तलवार से हत्या, अज्ञात हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस।दुकान बंद कर घर लौट रहे 25 वर्षीय राकेश लोधी पर तीन बाइक सवार बदमाशों ने किया हमला, इलाज के दौरान भोपाल में हुई मौत

    सांची में 24 घंटे जलापूर्ति का सपना अधूरा, छह साल बाद भी दो दिन में एक बार मिल रहा पानी

    सांची में 24 घंटे जलापूर्ति का सपना अधूरा, छह साल बाद भी दो दिन में एक बार मिल रहा पानी

    जनजातीय युवाओं की प्रतिभा, लोक कलाओं और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए तैयार की जाएंगी विशेष योजनाएँ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    जनजातीय युवाओं की प्रतिभा, लोक कलाओं और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए तैयार की जाएंगी विशेष योजनाएँ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव