मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना
कलेक्टर श्री दुबे ने वीडियो कॉफ्रेंस द्वारा निकाय और जनपदवार की महिलाओं की समग्र ईकेवायसी कार्य प्रगति की समीक्षा

नसीम खान संपादक

रायसेन,
जिले में कोई भी पात्र महिला लाड़ली बहना योजना के लाभ से छूटे नहीं, इसके लिए कलेक्टर श्री अरविंद दुबे के निर्देशन में अभियान के रूप में महिलाओं की समग्र ईकेवायसी कराने का काम किया जा रहा है। कलेक्टर श्री दुबे द्वारा वीडियो कॉफ्रेंस के माध्यम से समग्र ईकेवायसी कार्य प्रगति की समीक्षा भी की जा रही है। गुरूवार को कलेक्टर श्री दुबे ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में वीडियो कॉफ्रेंस के माध्यम से समग्र ईकेवायसी कार्य की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।
कलेक्टर श्री दुबे ने सांची, गैरतगंज, बेगमगंज, सिलवानी, बाड़ी सहित सभी निकायवार, जनपदवार महिलाओं की समग्र ईकेवायसी कार्य प्रगति की विस्तृत समीक्षा करते हुए कहा कि 21 मार्च तक जिले में सभी पात्र महिलाओं की समग्र ईकेवायसी का कार्य पूर्ण कराया जाना है, इसके लिए और अधिक मेहनत करने की जरूरत है। सभी अधिकारी प्रतिदिन ग्रामवार और वार्डवार ई-केवायसी कार्य की मॉनीटरिंग करें।
उन्होंने एसडीएम, जनपद सीईओ, सीएमओ तथा तहसीलदारों को सीएससी सेंटर, लोक सेवा केन्द्र तथा एमपी ऑनलाईन कियोस्क का निरीक्षण करने के भी निर्देश दिए। साथ ही समग्र पोर्टल के द्वारा शासकीय अमले द्वारा डोर टू डोर जाकर किए जा रहे ईकेवायसी कार्य भी मॉनीटरिंग तथा समीक्षा करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री दुबे ने नगरीय निकायों के वाहनों के माध्यम से वार्डो में, ग्रामों में भी मुनादी सहित अन्य माध्यमों से लाड़ली बहना योजना, समग्र ईकेवायसी, बैंक खाता आधार से लिंक और डीबीटी इनेबल्ड कराने संबंधी प्रचार-प्रसार कराने के निर्देश दिए।
जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने समीक्षा के दौरान जनपद सीईओ एवं अन्य अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए, जिससे कि जल्द से जल्द जिले में सभी पात्र महिलाओं की समग्र ईकेवायसी का कार्य पूर्ण हो सके। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में महिला बाल विकास विभाग के जिला अधिकारी, पीओ डूडा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। साथ ही वीडियो कॉफ्रेंस के माध्यम से एसडीएम, जनपद सीईओ, सीएमओ भी बैठक में शामिल हुए।

  • editornaseem

    Related Posts

    बड़ी खबर :NEET विवाद की गूंज: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भेजा इस्तीफा, शिक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल

    नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET-UG को लेकर उठे विवाद ने अब राष्ट्रीय राजनीति और शिक्षा व्यवस्था में नई बहस को जन्म दे दिया है। शिक्षा…

    शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- ‘धर्मेंद्र प्रधान को जाना ही होगा’

    Live Khabar India | नई दिल्ली लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर केंद्र सरकार और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पर तीखा हमला बोला है। राहुल गांधी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बड़ी खबर :NEET विवाद की गूंज: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भेजा इस्तीफा, शिक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल

    बड़ी खबर :NEET विवाद की गूंज: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भेजा इस्तीफा, शिक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल

    शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- ‘धर्मेंद्र प्रधान को जाना ही होगा’

    शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- ‘धर्मेंद्र प्रधान को जाना ही होगा’

    ईरान के खिलाफ खाड़ी देशों का बड़ा एक्शन! पश्चिम एशिया में बढ़ा महायुद्ध का खतरा

    ईरान के खिलाफ खाड़ी देशों का बड़ा एक्शन! पश्चिम एशिया में बढ़ा महायुद्ध का खतरा

    इंदौर को मिली विकास की नई उड़ान: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लवकुश चौराहे के लेवल-2 फ्लाईओवर की पहली लेन का किया लोकार्पण

    इंदौर को मिली विकास की नई उड़ान: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लवकुश चौराहे के लेवल-2 फ्लाईओवर की पहली लेन का किया लोकार्पण

    आखिर ऐसा क्या हुआ कि 26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा उपवास? क्या उनके इस फैसले से आंदोलन की दिशा बदलेगी?

    आखिर ऐसा क्या हुआ कि 26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा उपवास? क्या उनके इस फैसले से आंदोलन की दिशा बदलेगी?

    क्या खत्म हो जाएगा CJP का आंदोलन? सरकार से बातचीत के बाद छात्रों की अगली रणनीति पर सबकी नजर

    क्या खत्म हो जाएगा CJP का आंदोलन? सरकार से बातचीत के बाद छात्रों की अगली रणनीति पर सबकी नजर