लाड़ली बहना योजना के लिए आवेदन फिर शुरू:पंजीयन न होने से निराश लौट रहीं महिलाएं,शहर के कई वार्डों में लगाए गए कैंप

वसीम कुरैशी रिपोर्टर
रायसेन।प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही लाड़ली बहना योजना के आवेदन एक बार फिर भरे जा रहे हैं।जिसके लिए नगरीय निकाय और अंचलों में शिविर लगाए गए हैं। इन शिविरों से कई महिलाएं निराश लौट रही हैं।
उल्लेखनीय है कि नगर पालिका परिषद रायसेन द्वारा शहर के वार्डों में लाड़ली बहना योजना के पंजीयन के लिए शिविर लगाए गए थे।जिनमें नगर पालिका कर्मचारियों द्वारा महिलाओं को बताया किया गया कि 21 से 23 वर्ष आयु और जिनके घर ट्रैक्टर हैं, उन्हीं महिलाओं के पंजीयन किए जा रहे हैं।इसके चलते कई महिलाओं को शिविर से वापस लौटना पड़ा। मंडी क्षेत्र के पीछे हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में पानी की टंकी के नीचे चार वार्डों का शिविर लगाया गया था। जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं पंजीयन कराने के लिए पहुंची थी। जिनका कहना है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने खुद घोषणा की है कि जो महिलाएं पूर्व में पंजीयन से वंचित रह गई हैं।उन्हें मौका मिलेगा वह दोबारा से पंजीयन कराने का मौका मिलेगा। लेकिन नियमों का हवाला देकर हमारे पंजीयन नहीं किया गया।

हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के नजदीक में रहने वाली गृहिणी अनीता धाकड़ सुनैना चक्रधर ने बताया कि समग्र आईडी में संशोधन न होने के कारण वह पूर्व में योजना में आवेदन नहीं कर पाई थी।आज कैंप में पंजीयन कराने पहुंचे तो नियमों में बदलाव कर दिए गए हैं। इससे पंजीयन नहीं हो पाया है।
इस तरह से जिले की कई महिलाएं योजना से वंचित दस्तावेज दुरुस्त न होने के कारण से पंजीयन नहीं हो पाए थे, अब महिलाओं का कहना है कि योजना में पात्र हैं, जब सरकार ट्रेक्टर वालों को योजना का लाभ दे रही है तो हमें भी दे।

इनका कहना है
लाड़ली बहना योजना के जिला नोडल अधिकारी व नपा सीएमओ ईशाक धाकड़ का कहना है कि अभी 21 से 23 वर्ष उम्र और ट्रेक्टर रखने वाले परिवारों का ही पंजीयन पोर्टल में स्वीकार हो रहा है। शासन से नियम बनाया गया है। आगामी दिनों संशोधन हो सकता है।ऐसी स्थिति में सैकड़ों महिलाओं को निराशा हो रही है।

नसीम खान संपादक

  • editornaseem

    Related Posts

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    नसीम खान रायसेन – बाडीबाड़ी। अवैध हाथभट्टी से तैयार होने वाली कच्ची और जहरीली शराब के निर्माण एवं कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सिंधी कैंप बाड़ी…

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    नसीम खानसांची में गणेश प्रतिमा स्थापना से पहले नगर परिषद की पहल, मिट्टी की पर्यावरण अनुकूल मूर्तियों को प्राथमिकता देने का आह्वानसांची,,,आगामी गणेशोत्सव को लेकर नगर परिषद सांची द्वारा पर्यावरण…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

    जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

    जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

    अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार

    अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार
    फर्जी शादी घोटाला: पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव के रिश्तेदार गिरफ्तार, 5,923 शादियों के नाम पर बांटे ₹30.18 करोड़