स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी ने प्रधानमंत्री फसल बीमा प्रचार रथों को दिखाई हरी झण्डी

नसीम खान संपादक
किसान भाईयों से 31 जुलाई तक फसलों का बीमा कराने की अपील

रायसेन,
स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी तथा जिला पंचायत अध्यक्ष श्री यशवंत मीणा द्वारा रायसेन में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के प्रचार रथों को हरी झण्डी दिखा कर रवाना किया गया। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी ने कहा कि यह प्रचार रथ जिले के सभी नगरों तथा गॉवों में जाकर फसल बीमा योजना की जानकारी देकर किसानों को फसलों का बीमा कराने के लिये प्रेरित और प्रोत्साहित करेंगे।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में किसानों को आपदा में राहत प्रदान करने के लिये प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना संचालित की जा रही है। योजना से लाभान्वित करने के लिये उनकी फसलों का बीमा कराया जाता है। किसानों से रबी की फसलों का डेढ़ प्रतिशत और खरीफ फसलों का दो प्रतिशत प्रीमियम राशि ली जाती है। फसलों के बीमे के लिये शेष प्रीमियम राशि का भुगतान बीमा कम्पनियों को सरकार के द्वारा किया जाता है। उन्होंने कहा कि जिले में गत वर्ष प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत 173 करोड़ रू की बीमा राशि किसानों को प्रदान की गई थी। स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी ने जिले के किसानों से आहवान किया कि गाँव-गाँव आने वाले प्रचार रथों से फसल बीमा योजना की समुचित जानकारी प्राप्त कर 31 जुलाई से पूर्व अपनी फसलों का बीमा करायें और योजना का लाभ उठायें। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सविता सेन, कलेक्टर श्री अरविंद दुबे, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अंजू पवन भदौरिया, उप संचालक कृषि श्री एनपी सुमन भी उपस्थित थे।

  • editornaseem

    Related Posts

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    नसीम खान रायसेन – बाडीबाड़ी। अवैध हाथभट्टी से तैयार होने वाली कच्ची और जहरीली शराब के निर्माण एवं कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सिंधी कैंप बाड़ी…

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    नसीम खानसांची में गणेश प्रतिमा स्थापना से पहले नगर परिषद की पहल, मिट्टी की पर्यावरण अनुकूल मूर्तियों को प्राथमिकता देने का आह्वानसांची,,,आगामी गणेशोत्सव को लेकर नगर परिषद सांची द्वारा पर्यावरण…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

    जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

    जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

    अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार

    अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार
    फर्जी शादी घोटाला: पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव के रिश्तेदार गिरफ्तार, 5,923 शादियों के नाम पर बांटे ₹30.18 करोड़