सांची में जल प्रदाय व सीवरेज परियोजनाओं का निरीक्षण, गुणवत्ता और समयसीमा पर सख्त निर्देश ।एडीबी सहायता प्राप्त परियोजनाओं की प्रगति पर अतिरिक्त प्रबंध संचालक ने लिया जायजा, लापरवाही पर चेतावनी।

नसीमखान सांची
सांची,,,
नगरीय विकास एवं आवास विभाग के उपक्रम मध्यप्रदेश अर्बन डेवलपमेंट कम्पनी के अतिरिक्त प्रबंध संचालक श्री दिव्यांक सिंह ने शुक्रवार को सांची में एशियन डेवलपमेंट बैंक (ADB) से सहायता प्राप्त जल प्रदाय एवं सीवरेज परियोजनाओं का स्थल निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान श्री सिंह ने जल प्रदाय परियोजना की डिज़ाइन का विस्तारपूर्वक अवलोकन करते हुए इसके विभिन्न तकनीकी पहलुओं की गहन समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि कार्यों में गुणवत्ता, निर्धारित तकनीकी मानकों का पालन और समयसीमा का विशेष ध्यान रखा जाए।
इसके साथ ही उन्होंने सीवरेज परियोजना के अंतर्गत प्रस्तावित सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) के स्थल का भी निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ये दोनों परियोजनाएं क्षेत्र के नागरिकों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी, इसलिए इनके क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष पप्पू रेवाराम ने उन्हें नगर की समस्याओं से अवगत कराया तथा नगर को जलापूर्ति शीध्र शुरू करने का आग्रह किया ।इस अवसर पर उन्होंने पुरनिया तालाब का निरीक्षण करते हुए सीएमओ को 20 करोड़ रुपए की लागत से प्रोजेक्ट तैयार करने के निर्देश दिये तथा उन्होंने रेशम केंद्र स्थित भूमि पर गीता भवन निर्माण हेतु प्रस्ताव तैयार कर भेजने के निर्देश दिये।
निरीक्षण के दौरान कम्पनी के प्रमुख अभियंता श्री आनंद सिंह, परियोजना प्रबंधक श्री सुबोध जैन, मुख्य नगर पालिका अधिकारी, रामलाल कुशवाहा नगर परिषद अध्यक्ष पप्पू रेवाराम संविदाकार के प्रतिनिधि सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य ही सांची के नागरिकों को बेहतर जल व स्वच्छता सुविधाएं दिला सकेगा।
इनका कहना है।।
हमनें कंपनी के अतिरिक्त प्रबंधक को समस्याओं से अवगत कराया है तथा जलापूर्ति शीध्र करने का आग्रह किया है उन्होंने आश्वस्त किया है शीध्र जलापूर्ति शुरू होगी।पप्पू रेवाराम अध्यक्ष नगर परिषद सांची
हमनै पेयजलापूर्ति कार्य शीध्र पूरा करने के निर्देश दिये हैं तथा नगर को 20 दिनों में जलापूर्ति शुरू हो जायेगी ।एवं सीएमओ को पुरनिया तालाब पर 20 करोड़ रुपए का प्रोजेक्ट तैयार करने के निर्देश दिये हैं तथा रेशम केंद्र स्थल पर गीता भवन निर्मित करने के प्रस्ताव तेयार करने के निर्देश दिये गए है ।दिव्यांक सिंह अतिरिक्त प्रबंध संचालक

  • editornaseem

    Related Posts

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

    नसीम खानसांची,,,सांची से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर सांदीपनि विद्यालय के समीप बनाए गए अवैज्ञानिक गतिअवरोधक अब स्थानीय नागरिकों के लिए परेशानी का सबब बनते जा रहे हैं। छात्रों की…

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    नसीम खान रायसेन – बाडीबाड़ी। अवैध हाथभट्टी से तैयार होने वाली कच्ची और जहरीली शराब के निर्माण एवं कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सिंधी कैंप बाड़ी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

    जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

    जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

    अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार

    अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार