छह घंटे में नकबजनी का खुलासा, 80 हजार का माल बरामदसांची पुलिस ने आरोपी को विदिशा के शेरपुर से किया गिरफ्तार, चोरी के जेवर और मोबाइल बरामद

नसीम खान
सांची,,, ग्राम ढकना में घर में घुसकर हुई नकबजनी का सांची पुलिस ने महज छह घंटे में खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए चांदी के जेवर, बिछिया, चैन, कड़ा, अंगूठी सहित करीब 70 हजार रुपये के जेवर तथा चोरी में इस्तेमाल किए गए औजार और मोबाइल सहित कुल करीब 80 हजार रुपये का माल बरामद किया है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज करते हुए जिला पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता के निर्देशन में अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक दीपक नायक के मार्गदर्शन मैं एसडीओ पी श्रीमती प्रतिभा शर्मा के नेतृत्व में तत्काल टीम गठित कर जांच शुरू कर दी गई ।
पुलिस के अनुसार 30 सितंबर को दोपहर करीब 2.30 बजे डायल-112 पर ग्राम ढकना में घर में घुसकर चोरी होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जनसहयोग से घटना को अंजाम देने वाले व्यक्ति की घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी की पहचान सचिन अहिरवार पिता नारायण सिंह अहिरवार, उम्र 26 वर्ष, निवासी शेरपुर थाना करारिया, विदिशा के रूप में हुई।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए चांदी के जेवर, बिछिया, चैन, कड़ा और अंगूठी, जिनकी कुल कीमत करीब 70 हजार रुपये बताई गई है, बरामद किए। इसके अलावा चोरी में इस्तेमाल किया गया कुदाल, एक टूटा हुआ पेचकस तथा आरोपी की ओप्पो कंपनी का करीब 10 हजार रुपये कीमत का मोबाइल भी बरामद किया गया।
पुलिस के मुताबिक आरोपी के विरुद्ध पूर्व में जिला विदिशा में नकबजनी एवं छेड़छाड़ के अपराध दर्ज हैं और वह आदतन अपराधी है।
मामले में फरियादी दिलीप सिंह राजपूत एवं कमर सिंह राजपूत की रिपोर्ट पर सांची थाने में अप क्र xx/2026 , 305(a) 341(3) बी एन एस की धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की गई है।
इनकी रही भूमिका सराहनीय।
कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक रामविलोचन शर्मा, प्रधान आरक्षक गणेशराम रघुवंशी, प्रधान आरक्षक सुनील लोधी, प्रधान आरक्षक रामकरण शर्मा, प्रधान आरक्षक सुरेश गोंडे, आरक्षक हिम्मत सिंह यादव, आरक्षक सौम्य रघुवंशी, आरक्षक ओमप्रकाश लोधी तथा डायल-112 चालक कुलदीप कुशवाह की भूमिका रही।

  • editornaseem

    Related Posts

    ऐतिहासिक नगरी में 20 दिसंबर से सजेगा रामलीला मेलागणेश स्थापना के साथ होगा शुभारंभ, लगभग 70 वर्षों से चली आ रही धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपरा

    नसीम खान सांची,,, ऐतिहासिक एवं विश्व पर्यटन स्थल सांची में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले रामलीला मेले को लेकर तैयारियां प्रारंभ हो गई हैं। इसी क्रम में आज रामलीला मैदान में…

    राष्ट्रीय राजमार्ग की स्ट्रीट लाइट बनी वीआईपी, खंभे बने शोपीसवीआईपी आगमन और विशेष आयोजनों पर ही जगमगाता है नगर, बाकी दिनों में अंधेरे में डूबी रहती है मुख्य सड़क

    नसीम खानसांची,,, वैसे तो नगर से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर जब स्ट्रीट लाइट लगाई गई थीं, तब नागरिकों में काफी उत्साह था। लोगों को उम्मीद थी कि अब नगर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ऐतिहासिक नगरी में 20 दिसंबर से सजेगा रामलीला मेलागणेश स्थापना के साथ होगा शुभारंभ, लगभग 70 वर्षों से चली आ रही धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपरा

    ऐतिहासिक नगरी में 20 दिसंबर से सजेगा रामलीला मेलागणेश स्थापना के साथ होगा शुभारंभ, लगभग 70 वर्षों से चली आ रही धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपरा

    राष्ट्रीय राजमार्ग की स्ट्रीट लाइट बनी वीआईपी, खंभे बने शोपीसवीआईपी आगमन और विशेष आयोजनों पर ही जगमगाता है नगर, बाकी दिनों में अंधेरे में डूबी रहती है मुख्य सड़क

    राष्ट्रीय राजमार्ग की स्ट्रीट लाइट बनी वीआईपी, खंभे बने शोपीसवीआईपी आगमन और विशेष आयोजनों पर ही जगमगाता है नगर, बाकी दिनों में अंधेरे में डूबी रहती है मुख्य सड़क

    सांची अंचल में ठंड ने दी दस्तक, दिन में भी गायब हुई सूरज की तपिश

    सांची अंचल में ठंड ने दी दस्तक, दिन में भी गायब हुई सूरज की तपिश

    सांची विकासखंड के ग्राम गुदरई में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान शिविर आयोजित

    सांची विकासखंड के ग्राम गुदरई में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान शिविर आयोजित

    सांची महोत्सव को लेकर नगर परिषद ने तेज की तैयारियांसड़कों के समतलीकरण से लेकर सफाई, पेयजल और पार्किंग व्यवस्था बनाने में जुटा अमला

    सांची महोत्सव को लेकर नगर परिषद ने तेज की तैयारियांसड़कों के समतलीकरण से लेकर सफाई, पेयजल और पार्किंग व्यवस्था बनाने में जुटा अमला

    पुलिस की नजरों से ओझल अव्यवस्थित पार्किंग, सड़कों पर कब्जा, आमजन परेशानविश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी में पार्किंग व्यवस्था नदारद, जाम और दुर्घटनाओं का बढ़ रहा खतरा; जिम्मेदार विभागों की चुप्पी पर उठ रहे सवाल