पार्षद हो तो ऐसा।सारे वार्ड वासी करते हैं तारीफ।

नसीम खान
सांची,,, नगर परिषद सांची में एक पार्षद ऐसे भी हैं जो स्वयं नप कर्मचारियों के साथ अपने वार्ड में किसी भी प्रकार के काम कराने से परहेज़ नहीं करते । इससे कर्मचारियों का उत्साह तो बढता ही है साथ ही वार्ड वासियों में पकड़ भी मजबूत होती हैं ।
जानकारी के अनुसार नगर परिषद सांची पंद्रह पार्षदो वाली परिषद में वार्ड नं 15 के पार्षद विवेक तिवारी ऐसे पार्षद है जो अपने आप को कभी पार्षद समझते ही नहीं है बताया जाता है कि वह लोगों की समस्या घर घर जाकर पता करते हैं तथा उनकी समस्या के तुरंत समाधान करने में जुट जाते हैं तथा जहां कर्मचारियों की आवश्यकता होती है वह बिना किसी परहेज के कर्मचारियों की समस्या हल करने में जुट जाते हैं चाहे नालियों की सफाई हो चाहे बिजली व्यवस्था सुचारू बनाने की हो चाहे शासन की योजनाओं का लाभ लोगों को दिलाने की हो जब नालियों की सफाई व्यवस्था कराई जाती है तो कर्मचारियों के साथ स्वयं नाली सफाई में जुट जाते हैं तथा बिजली समस्या होती है तब स्वयं कर्मचारियों के साथ खंभों पर चढ़ने के लिए नसैनी कंधे पर उठाकर कर्मचारियों के साथ जुटे दिखाई देते हैं ऐसा ही मामला आज वार्ड में तब सामने आया जब परिषद के कर्मचारी स्ट्रीट लाइट सुचारू बनाने की व्यवस्था में जुटे हुए थे तब पार्षद श्री तिवारी स्वयं कर्मचारियों के साथ नसैनी उठा कर कर्मचारियों की तरह काम में जुट गए तथा प्रकाश व्यवस्था सुचारू बनाने की जुगत भिड़ाने लगे । इससे वार्ड वासियों में तो पार्षद की प्रशंसा होती ही है साथ ही कर्मचारियों के साथ काम करने से कर्मचारियों का भी उत्साह बढ़ जाता है जिससे कर्मचारी भी समस्या हल करने में जी-जान से जुट जाते हैं ऐसा भी नहीं है कि वार्ड वासियों की नगर परिषद से संबंधित समस्या ही हो अन्य विभागों से संबंधित समस्या का भी आगे बढ़ कर समाधान करने में पीछे नहीं दिखाई देते हैं इतना ही नहीं स्वयं कीचड़ पानी में जहां कर्मचारी कतराने लगते हैं तब पार्षद स्वयं आगे होकर समस्या निदान करने में पीछे नहीं रहते । इस मामले में जब पार्षद श्री तिवारी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि हम लोगों से वायदा करके पार्षद निर्वाचित हुए हैं हमारा कर्तव्य है कि हम अपने किये वायदे पर खरा उतरें । वैसे भी हम समाज में रहते हैं हमारा कर्तव्य है कि हम समाज के लिए कुछ कर सकें । तथा कर्मचारियों को सहयोग करने से उनका उत्साह तो बढता ही है बल्कि उन्हें अपने कर्तव्यों का बोध होता है तब कर्मचारियों को जहां कोई समस्या दिखाई देती है वह स्वयं आगे होकर बिना किसी से जाने समस्या हल करने में पीछे नहीं रहते हैं । उन्होंने कहा हम पार्षद आज हैं कल नहीं होंगे परन्तु समाज में हमेशा ही हमें रहना है किसी भी काम में करने में शर्म नहीं आनी चाहिए हमारा नगर है हमें स्वच्छ सुंदर बना कर रखना है ।

  • editornaseem

    Related Posts

    पारदी मोहल्ले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 12 आरोपियों पर शिकंजासांची-सलामतपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने 3000 लीटर लाहन नष्ट किया, 141 लीटर से अधिक कच्ची व देशी शराब तथा तीन मोटरसाइकिलें जब्त

    नसीम खानसांची,,,अवैध शराब के निर्माण एवं बिक्री तथा संपत्ति संबंधी अपराधों में फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिए रायसेन पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत सांची एवं सलामतपुर…

    पुलिस की सतर्कता से अपराधियों पर अंकुश, प्रतिदिन निकल रहा फ्लैगमार्चपुलिस की सतर्कता से अपराधियों पर अंकुश,शाम ढलते ही नगर की सड़कों पर पुलिस की गश्त, जुआ-सट्टा और अवैध शराब कारोबारियों में बढ़ा खौफ

    नसीम खानसांची,,, नगर में अपराध एवं अनैतिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस की सक्रियता लगातार दिखाई दे रही है। शाम होते ही पुलिस का फ्लैगमार्च एवं गश्त शुरू…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पारदी मोहल्ले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 12 आरोपियों पर शिकंजासांची-सलामतपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने 3000 लीटर लाहन नष्ट किया, 141 लीटर से अधिक कच्ची व देशी शराब तथा तीन मोटरसाइकिलें जब्त

    पारदी मोहल्ले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 12 आरोपियों पर शिकंजासांची-सलामतपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने 3000 लीटर लाहन नष्ट किया, 141 लीटर से अधिक कच्ची व देशी शराब तथा तीन मोटरसाइकिलें जब्त

    पुलिस की सतर्कता से अपराधियों पर अंकुश, प्रतिदिन निकल रहा फ्लैगमार्चपुलिस की सतर्कता से अपराधियों पर अंकुश,शाम ढलते ही नगर की सड़कों पर पुलिस की गश्त, जुआ-सट्टा और अवैध शराब कारोबारियों में बढ़ा खौफ

    पुलिस की सतर्कता से अपराधियों पर अंकुश, प्रतिदिन निकल रहा फ्लैगमार्चपुलिस की सतर्कता से अपराधियों पर अंकुश,शाम ढलते ही नगर की सड़कों पर पुलिस की गश्त, जुआ-सट्टा और अवैध शराब कारोबारियों में बढ़ा खौफ

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार