विद्युत कटौती, कम वोल्टेज एवं बस स्टैड यातायात व्यवस्था के संबंध मे ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी द्वारा किया गया धरना प्रदर्शन

रिपोर्टर @ दीपक कुमार गर्ग शहडोल
जयसिंहनगर/ दिनांक 14.09.2023 को माननीय कमलनाथ जी पूर्व मुख्यमंत्री, म.प्र. शासन भोपाल प्रदेश अध्यक्ष मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी, जिला अध्यक्ष श्री सुभाष गुप्ता के मार्गदर्शन मे ब्लाक कांग्रेस कमेंटी जयसिंहनगर द्वारा माननीय मुख्यमंत्री म.प्र. शासन के नाम अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) जयसिंहनगर को सौंप कर शहडोल जिले के जयसिंहनगर तहसील अन्तर्गत पर्याप्त वोल्टेज युक्त विद्युत आपूर्ति किये जाने, जले हुये ट्रान्सफारमरो को बदलने, जयसिंहनगर बस स्टैण्ड परिसर में वाहन इधर उधर अव्यवस्थित तरीके से खड़े वाहनों को बस स्टैण्ड में खड़ा कराने व बस स्टैण्ड की समुचित व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित किये जाने के संबध मे एक दिवसीय धरना प्रदर्शन करते हुये ज्ञापन सौंपकर आग्रह किया गया कि आगामी 07 दिवस के भीतर ज्ञापन में दर्शित समस्याओ का निराकरण न किये जाने पर अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन का कार्यक्रम बस स्टैण्ड परिसर में किया जावेगा। उक्त धराना प्रदर्शन के दौरान अध्यक्ष नगर परिषद सुशीला शुक्ला, ब्लाक कांग्रेस कमेंटी अध्यक्ष आदेश शुक्ला ’’राजा’’, ओ.पी. शुक्ला, राजेश मिश्रा, सूरज पयासी, रामनिवास पयासी, चक्रधारी शुक्ला, रोहणी शुक्ला, ब्लाक संगठन मंत्री नीलेश गुप्ता, जगदम्बा तिवारी, हनुमान उपाध्याय, रामबिहारी शुक्ला, राजेश गुप्ता, कृष्णा तिवारी, शोभनाथ साहू, दिलीप नामदेव एवं समस्त वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता व जनमानस उपस्थित रहे।

नसीम खान संपादक

  • editornaseem

    Related Posts

    सांची में 24 घंटे जलापूर्ति का सपना अधूरा, छह साल बाद भी दो दिन में एक बार मिल रहा पानी

    नसीमखान सांची ₹125 लाख की जलसंवर्धन योजना समयसीमा के तीन वर्ष बाद भी अधूरी, बारिश के मौसम में भी नहीं बदली जलापूर्ति व्यवस्थासांची,,, विश्व प्रसिद्ध पर्यटन एवं ऐतिहासिक नगरी सांची…

    जनजातीय युवाओं की प्रतिभा, लोक कलाओं और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए तैयार की जाएंगी विशेष योजनाएँ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि अमर शहीद महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद की जन्मस्थली ने मध्यप्रदेश ही नहीं, बल्कि पूरे देश को गौरवान्वित किया है। उनकी 120वीं जयंती पर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सांची में 24 घंटे जलापूर्ति का सपना अधूरा, छह साल बाद भी दो दिन में एक बार मिल रहा पानी

    सांची में 24 घंटे जलापूर्ति का सपना अधूरा, छह साल बाद भी दो दिन में एक बार मिल रहा पानी

    जनजातीय युवाओं की प्रतिभा, लोक कलाओं और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए तैयार की जाएंगी विशेष योजनाएँ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    जनजातीय युवाओं की प्रतिभा, लोक कलाओं और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए तैयार की जाएंगी विशेष योजनाएँ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    पेपर लीक पर केंद्र का बड़ा प्रहार, दोषियों को 10 साल तक की सजा और ₹10 करोड़ तक जुर्माने की तैयारी

    पेपर लीक पर केंद्र का बड़ा प्रहार, दोषियों को 10 साल तक की सजा और ₹10 करोड़ तक जुर्माने की तैयारी

    विपक्ष की नई रणनीति! पेपर लीक के बाद अब अयोध्या मुद्दे पर सरकार को घेरने की तैयारी

    विपक्ष की नई रणनीति! पेपर लीक के बाद अब अयोध्या मुद्दे पर सरकार को घेरने की तैयारी

    बड़ी खबर :NEET विवाद की गूंज: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भेजा इस्तीफा, शिक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल

    बड़ी खबर :NEET विवाद की गूंज: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भेजा इस्तीफा, शिक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल

    शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- ‘धर्मेंद्र प्रधान को जाना ही होगा’

    शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- ‘धर्मेंद्र प्रधान को जाना ही होगा’