पौधरोपण के बाद पलटकर देखने की भी हो जरूरतहर वर्ष बड़ी संख्या में लगाए जाते हैं पौधे, देखरेख के अभाव में नहीं बच पाते

नसीम खान
सांची,,, बारिश का मौसम शुरू होते ही नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में बड़े स्तर पर पौधरोपण अभियान शुरू हो गया है। सरकारी एवं निजी संस्थाओं के साथ ही सामाजिक संगठनों द्वारा भी बड़ी संख्या में पौधे रोपे जा रहे हैं। प्रधानमंत्री के संदेश ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत भी लोगों को पौधरोपण के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
हर वर्ष पौधरोपण के दौरान हजारों की संख्या में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए जाते हैं। पौधरोपण कार्यक्रमों का प्रचार-प्रसार भी बड़े स्तर पर किया जाता है और क्षेत्र को हराभरा बनाने का संकल्प लिया जाता है। लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है कि पौधे लगाने के बाद उनकी देखरेख कौन करेगा।
अक्सर पौधरोपण कार्यक्रम समाप्त होने के बाद पौधों की ओर पलटकर देखने की फुरसत किसी को नहीं मिल पाती। न नियमित पानी मिल पाता है और न ही पौधों की सुरक्षा की पर्याप्त व्यवस्था हो पाती है। परिणामस्वरूप लगाए गए अनेक पौधे कुछ समय बाद ही नष्ट हो जाते हैं। ऐसे में पौधरोपण पर खर्च होने वाली राशि और पूरी कवायद का उद्देश्य भी अधूरा रह जाता है।
पौधरोपण निश्चित रूप से पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है, लेकिन केवल पौधे लगा देने से क्षेत्र हराभरा नहीं बन सकता। पौधे को सुरक्षित रखना, समय-समय पर पानी देना, मवेशियों से बचाना और उसके विकास की निगरानी करना भी उतना ही जरूरी है तभी पौधरोपण कार्यक्रम सफल हो सकेगा।तथा क्षेत्र हराभरा बन सकेगा।

  • editornaseem

    Related Posts

    दिल्ली के बाद झारखंड बना दूसरा ‘जंतर-मंतर’, छात्र आंदोलन के आगे झुक सकती है सरकार | Live Khabar India

    जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों को लेकर झारखंड में छात्रों का आंदोलन तेज हो गया है। रांची में चल रहे विरोध प्रदर्शन के बीच हेमंत सोरेन सरकार बड़ी घोषणा कर सकती है। जानिए पूरा मामला। – Live Khabar India

    बारिश के लिए ईदगाह में उठे दुआओं के हाथगुलगांव में बारिश नहीं होने से बढ़ी चिंता, मुस्लिम समाज ने अदा की नमाज

    नसीम खानसांची,,, बारिश का मौसम होने के बावजूद पर्याप्त वर्षा नहीं होने से क्षेत्र में लोगों की चिंता बढ़ने लगी है। वहीं बारिश पर निर्भर किसानों की फसलों पर भी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दिल्ली के बाद झारखंड बना दूसरा ‘जंतर-मंतर’, छात्र आंदोलन के आगे झुक सकती है सरकार | Live Khabar India

    दिल्ली के बाद झारखंड बना दूसरा ‘जंतर-मंतर’, छात्र आंदोलन के आगे झुक सकती है सरकार | Live Khabar India

    पौधरोपण के बाद पलटकर देखने की भी हो जरूरतहर वर्ष बड़ी संख्या में लगाए जाते हैं पौधे, देखरेख के अभाव में नहीं बच पाते

    पौधरोपण के बाद पलटकर देखने की भी हो जरूरतहर वर्ष बड़ी संख्या में लगाए जाते हैं पौधे, देखरेख के अभाव में नहीं बच पाते

    बारिश के लिए ईदगाह में उठे दुआओं के हाथगुलगांव में बारिश नहीं होने से बढ़ी चिंता, मुस्लिम समाज ने अदा की नमाज

    बारिश के लिए ईदगाह में उठे दुआओं के हाथगुलगांव में बारिश नहीं होने से बढ़ी चिंता, मुस्लिम समाज ने अदा की नमाज

    BRICS देशों के प्रतिनिधियों ने किया विश्व धरोहर सांची का भ्रमण: भारत की समृद्ध बौद्ध विरासत और स्थापत्य कला का लिया जायजा

    • By admin
    • August 8, 2026
    • 6 views
    BRICS देशों के प्रतिनिधियों ने किया विश्व धरोहर सांची का भ्रमण: भारत की समृद्ध बौद्ध विरासत और स्थापत्य कला का लिया जायजा

    सिरोंज में बस किराया बढ़ोतरी के विरोध में सड़क पर उतरे स्कूली बच्चे, आश्वासन के बाद खत्म हुआ प्रदर्शन

    सिरोंज में बस किराया बढ़ोतरी के विरोध में सड़क पर उतरे स्कूली बच्चे, आश्वासन के बाद खत्म हुआ प्रदर्शन

    चिल्हारी में नल-जल योजना ठप, एक सप्ताह से पानी सप्लाई बंद, ग्रामीणों में बढ़ा आक्रोश

    चिल्हारी में नल-जल योजना ठप, एक सप्ताह से पानी सप्लाई बंद, ग्रामीणों में बढ़ा आक्रोश