माजदा में तरबूज के बीच गान्जे की तस्करी

महासमुन्द छत्तीसगढ़

2 करोड़ 10 लाख रुपये की गान्जा सहित 2 आरोपी गिरफ्तार रिपोर्टर गिरिजाशंकर देवांगन
एंकर छत्तीसगढ़ के महासमुन्दर जिले में तरबूज के बीच गान्जे की तस्करी करते हुए पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है ।आरोपियों के पास से 2 करोड़ 10 लाख रुपये का गान्जा जब्त किया गया है ।आरोपी ओडिशा से गान्जा लेकर आ रहे थे और उन्हें मध्यप्रदेश में इसकी सप्लाई देनी थी ।मामला सरायपाली थाना क्षेत्र का है ।
सरायपाली पुलिस को मुखबिर से तरबूज़ो के बीच गान्जा ले जाने की सूचना मिली थी कि कुछ तस्कर गान्जा लेकर लाल रंग की माजदा में ओडिशा की तरफ से आने वाले है ।इसके बाद पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जाल बिछाया।
अधिकारियों से निर्देश मिलते ही पुलिस की टीम बालसी पेट्रोल पंप के पास पहुंच गयी।पुलिस लगातार यहां से आने जाने वालों की चैकिंग कर रही थी ।उसी समय सूचना के आधार पर लाल रंग की माजदा ट्रक के सामने से आती दिखी ।पुलिस ने उस माजदा को रोककर ड्राईवर सहित 2 लोगों से पूछताछ की ।जिसमें उन्होंने माजदा में तरबूज सप्लाई करने की बात कही ।इसके बाद वे अपनी बातों में पुलिस को उलझाने लगे ।
पुलिस ने जब माजदा के सामानो को चेक किया तो उसमें तरबूज लोड मिला।माजदा से जब तरबूज उतारा गया तो नीचे क ई बोरो से भरा हुआ गान्जा मिला।इसके बाद पुलिस ने माजदा चालक और एक अन्य व्यक्ति को तत्काल गिरफ्तार कर लिया ।आरोपियों में मध्यप्रदेश निवासी पप्पूपाल 35 वर्ष और लीलाधर पाल 33 वर्ष शामिल है ।
आरोपियों ने बताया कि तरबूज के बीच में गान्जे को छिपाकर ओडिशा से ला रहे थे ।उन्हें इसकी डिलीवरी मध्यप्रदेश के पन्ना जिले में देनी थी ।गान्जे की जब्त मात्रा 1050 किलो है और कीमत 2 करोड़ 10 लाख रुपये है ।

Live khabar india

Live Khabar India हिंदी भाषा का एक डिजिटल समाचार पोर्टल है, जो मध्य प्रदेश सहित देशभर की ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हम राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन, खेल और जनहित से जुड़े विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Related Posts

स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी देशवासियों को शुभकामनाएं, बेटियों और युवाओं के सशक्तिकरण पर दिया जोर

लोकेशन : जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़संवाददाता : दिलेश्वर चौहान मुख्यमंत्री ने 15 अगस्त के शुभ अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु…

जांजगीर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 13 लाख रुपये से अधिक का गांजा जब्त, दो महिलाओं समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

रिपोर्ट : दिलेश्वर सिंह चौहान (छत्तीसगढ़ ) जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बिर्रा थाना पुलिस ने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार

अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार
फर्जी शादी घोटाला: पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव के रिश्तेदार गिरफ्तार, 5,923 शादियों के नाम पर बांटे ₹30.18 करोड़