स्वतंत्रता दिवस पर बाबा सा को भी भूले जिम्मेदार। पीएनबी बैंक में भी नहीं हुआ ध्वजारोहण। बैंक प्रबंधक बोले हमारी शाखा में नहीं होता ध्वजारोहण

नसीम खान की रिपोर्ट
सांची,,, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शासकीय अशासकीय संस्थाओं सहित सरकार ने घर घर ध्वजारोहण का संदेश दिया तथा हर जगह ध्वजारोहण किया गया परन्तु बसस्टेंड परिसर में स्थापित संविधान निर्माता बाबा सा भीमराव अम्बेडकर जी की प्रतिमा को भी भूल बैठे किसी के पास माल्यार्पण तक की फुर्सत नहीं मिल सकी। दूसरी ओर नगर की पंजाब नेशनल बैंक भी अधिकारियों की लापरवाही से ध्वजारोहण नहीं हो सका।
जानकारी के अनुसार नगर के बसस्टेंड परिसर में बड़े ज़ोर शोर से संविधान निर्माता बाबा सा भीमराव अम्बेडकर जी की प्रतिमा स्थापित की गई थी ।देश की आजादी में बाबा सा के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है तथा बाबा सा भीमराव अम्बेडकर जी संविधान निर्माता हैं परन्तु इस स्थल के जिम्मेदार जिन्होंने आगे बढ़ चढ़ कर इस स्थल पर बाबा सा की प्रतिमा स्थापित कराकर बाबा सा को भूल बैठे जबकि घर घर तिरंगा यात्रा भी स्कूली बच्चों सहित नगर परिषद प्रशासन ने निकाली तथा रैली की शक्ल में नारेबाजी करते हुए घर घर तिरंगा फहराने का संदेश दिया गया इसमें अतिरिक्त तहसीलदार श्रीमती नियति साहू सीएमओ नप थाना प्रभारी राधेश्याम पटेल सहित नप अध्यक्ष सहित अनेक जिम्मेदार शामिल रहे । वहीं स्वतंत्रता दिवस पर नगर परिषद प्रशासन द्वारा ध्वजारोहण समारोह मनाने हर विभाग ने अपनी कवायद शुरू की थी परन्तु इस स्थल के बसस्टेंड परिसर में विराजमान आजादी में अपना विशेष योगदान देने वाले बाबा सा भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा की सुध किसी को नहीं आई तथा इस राष्ट्रीय पर्व पर जहां नगर में अनेक कार्यक्रम आयोजित किए गए बावजूद इसके बाबा सा की प्रतिमा पर माल्यार्पण तक नहीं किया जा सका जो नगर में चर्चा का विषय बन गया है यहां तक कि बाबा सा की प्रतिमा स्थापित करने वाले भी विभिन्न कार्यक्रम में अपनी फ़ोटो खिंचवाने तक ही सिमट कर रह गए तथा देश के महान स्वतंत्रता सेनानी तथा संविधान निर्माता बाबा सा की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने तक का समय नहीं निकाल सके । तथा इस प्रमुख राष्ट्रीय पर्व पर श्रद्धा सुमन तक अर्पित करने का समय न तो प्रशासन में बैठे जिम्मेदार न ही नगर में बड़ी बड़ी राजनीति करने वाले जनप्रतिनिधियों को ही सुध रह पाई जो नगर में चर्चा का विषय बन रही है राष्ट्रीय पर्व पर बाबा सा की खुलेआम अपेक्षा के चलते शासन प्रशासन में बैठे लोग बेखबर बनकर रह गए ।
नगर की पीएनबी बैंक में नहीं हो सका ध्वजारोहण।
वैसे तो इस यह नगर एक विश्व विख्यात पर्यटक स्थल के रूप में विख्यात है तथा यहां आने वाले पर्यटकों सहित नगर वासियों को सुविधा उपलब्ध कराने पंजाब नेशनल बैंक स्थापित की गई थी परन्तु इस बैंक में कार्यरत अधिकारी कर्मचारी दूर दराज अपने घरों पर रहकर अप-डाउन कर बैंक में अपनी सेवाएं देते रहते हैं परन्तु इस स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व पर जब भारत सरकार राज्य सरकार सहित प्रशासन रैली निकाल कर घर घर तिरंगा फहराने का संदेश दे रहा है तब पीएनबी बैंक ध्वजारोहण विहीन बनकर रह गई । इस बैंक में राष्ट्रीय पर्वों पर कभी भी ध्वजारोहण नहीं किया जाता है जबकि दूसरी ओर सारा देश स्वतंत्रता दिवस समारोह का जश्न विभिन्न रूपों में मनाता है तब इस बैंक के जिम्मेदार इस राष्ट्रीय पर्व से दूरी बनाए रखते हैं इसकी चर्चा भी नगर में जोर शोर से चल रही है तथा नागरिक पीएनबी बैंक के जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग उठाते दिखाई देते नजर आ रहे हैं । पीएनबी बैंक में ध्वजारोहण न करना कहीं न कहीं राष्ट्रीय पर्व के सम्मान को खुलेआम अपमान माना जा रहा है । इस मामले में पीएनबी बैंक के शाखा प्रबंधक नरेश मेहरचंदानी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि हमारी शाखा में कभी भी ध्वजारोहण नहीं किया जाता है तथा हमारे सर्किल कार्यालय भोपाल में ध्वजारोहण होता है तथा हमारे वरिष्ठ अधिकारियों के आदेश बिना हम ध्वजारोहण नहीं कर सकते हैं आपके द्वारा यह मामला सामने लाया गया है वैसे ध्वजारोहण किया जाना चाहिए हम वरिष्ठ अधिकारियों को सुझाव भेज देंगे। तथा भविष्य में ध्वजारोहण का प्रयास करेंगे। तथा सर्किल ओफिस से जैसे आदेश मिलते हैं हम पालन करेंगे।

  • editornaseem

    Related Posts

    वित्तीय अनियमितताओं पर मध्यप्रदेश सरकार की कार्रवाई, 392 अधिकारियों पर शिकंजा135 मुख्य नगरपालिका अधिकारी भी कार्रवाई के दायरे में, 7 अधिकारी बर्खास्त और 3 से 4 करोड़ रुपये की वसूली

    नसीम खानरायसेन,सांची,मध्यप्रदेश सरकार ने वित्तीय अनियमितताओं के मामलों में कार्रवाई करते हुए लगभग 392 अधिकारियों के विरुद्ध कदम उठाए हैं। इनमें करीब 135 मुख्य नगरपालिका अधिकारी भी शामिल हैं। इसके…

    दीपावली से पहले पटाखा दुकानों पर पुलिस की दबिश, सुरक्षा के दिए निर्देशलाइसेंस और पटाखों की जांच, प्रतिबंधित कार्बाइन गन के संबंध में भी की पड़ताल

    नसीम खानसांची,,, दीपावली पर्व को सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से सांची पुलिस ने नगर में संचालित पटाखा दुकानों का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान दुकानदारों के लाइसेंस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वित्तीय अनियमितताओं पर मध्यप्रदेश सरकार की कार्रवाई, 392 अधिकारियों पर शिकंजा135 मुख्य नगरपालिका अधिकारी भी कार्रवाई के दायरे में, 7 अधिकारी बर्खास्त और 3 से 4 करोड़ रुपये की वसूली

    वित्तीय अनियमितताओं पर मध्यप्रदेश सरकार की कार्रवाई, 392 अधिकारियों पर शिकंजा135 मुख्य नगरपालिका अधिकारी भी कार्रवाई के दायरे में, 7 अधिकारी बर्खास्त और 3 से 4 करोड़ रुपये की वसूली

    दीपावली से पहले पटाखा दुकानों पर पुलिस की दबिश, सुरक्षा के दिए निर्देशलाइसेंस और पटाखों की जांच, प्रतिबंधित कार्बाइन गन के संबंध में भी की पड़ताल

    दीपावली से पहले पटाखा दुकानों पर पुलिस की दबिश, सुरक्षा के दिए निर्देशलाइसेंस और पटाखों की जांच, प्रतिबंधित कार्बाइन गन के संबंध में भी की पड़ताल

    नगर में निकला राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का पथ संचलनअनुशासित कदमताल के साथ स्वयंसेवकों ने दिया राष्ट्रभक्ति का संदेश, जगह-जगह हुई पुष्पवर्षा

    नगर में निकला राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का पथ संचलनअनुशासित कदमताल के साथ स्वयंसेवकों ने दिया राष्ट्रभक्ति का संदेश, जगह-जगह हुई पुष्पवर्षा

    कांग्रेस वार्ड अध्यक्ष ने लगाए वार्ड की उपेक्षा के आरोपसीएमओ को ज्ञापन सौंपकर जांच और कार्रवाई की मांग, सात दिन में कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

    कांग्रेस वार्ड अध्यक्ष ने लगाए वार्ड की उपेक्षा के आरोपसीएमओ को ज्ञापन सौंपकर जांच और कार्रवाई की मांग, सात दिन में कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

    कृषि विभाग ने लगाई जागरूकता चौपाल, किसानों को दी नरवाई प्रबंधन की जानकारीखेत बचाओ अभियान के तहत प्राकृतिक खेती और आगामी फसलों की तैयारी पर किया जागरूक

    कृषि विभाग ने लगाई जागरूकता चौपाल, किसानों को दी नरवाई प्रबंधन की जानकारीखेत बचाओ अभियान के तहत प्राकृतिक खेती और आगामी फसलों की तैयारी पर किया जागरूक

    उचेर मंडल में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का भव्य संचलन निकलापूर्ण गणवेश में कदमताल मिलाते हुए सैकड़ों स्वयंसेवकों ने दिया अनुशासन और राष्ट्रभक्ति का संदेश

    उचेर मंडल में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का भव्य संचलन निकलापूर्ण गणवेश में कदमताल मिलाते हुए सैकड़ों स्वयंसेवकों ने दिया अनुशासन और राष्ट्रभक्ति का संदेश