48तोला सोना 2 किलो चांदी एवं नगदी पर हाथ साफ करने वाले आरोपी को पुलिस ने धरदबोचा।

नसीम खान संपादक
रायसेन, बीते दिनों टेकापार वार्ड 15 कालोनी में हुई चोरी का गैरतगंज पुलिस ने खुलासा किया है तथा आरोपी को अपने शिकंजे में जकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से जेवरात भी बरामद किए हैं।
जानकारी के अनुसार बीते दिनों टेकापार वार्ड नं 15 गैरतगंज में हुई बड़ी चोरी का पुलिस ने खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता पाई । पुलिस अधीक्षक विकास कुमार शाहवाल के दिशा निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमृत मीणा के एवं एसडीओपी सुनील बरकडे के मार्गदर्शन में एवं थाना प्रभारी महेश टांडेकर के नेतृत्व में चोरी के आरोपी को गिरफ्त में लेने थाना प्रभारी महेश टांडेकर के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया था । तथा इस चोरी का सुराग लगाने के लिए पुलिस ने अपने मुखबिर तैनात किए थे। इस मामले का जिला पुलिस अधीक्षक श्री विकास कुमार शाहवाल ने सोमवार को खुलासा करते हुए कहा कि गैरतगंज के टेकापार कालोनी में 27 मार्च को हुई हुई चोरी के आरोपी इमरान खान निवासी मंडीदीप को चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है तथा उससे चोरी गए माल की बरामदगी हुई है इस लाखों की चोरी का खुलासा होने पर क्षेत्र वासियों ने राहत की सांस ली है तथा पुलिस की प्रशंसा की है इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमृत मीणा ने बताया कि 27-3-23 को फरयादिया श्रीमती क्रांति चौधरी पत्नी त्रिलोकीनाथ चौधरी नि, गैरतगंज में थाना पहुंचकर चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि मैं अपने घर में ताला लगाकर अपने परिवार के साथ एक कार्यक्रम में शामिल होने सागर गई थी दो दिन बाद घर लौटने पर देखा घर का ताला टूटा हुआ है तथा घर में अंदर सामान देखा तो पता चला कि गोदरेज अलमारी का दरवाजा तोड़कर सोने चांदी के जेवर एवं नगदी एक लाख पचास हजार रुपए नगद एवं सोने चांदी के जेवर सहित लगभग 30,00,000/ की चोरी हो गई पुलिस ने चोरी की घटना पर तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित करते हुए प्रकरण दर्ज कर लिया तथा अज्ञात चोरों पर अप,क्र 115/2023 धारा 457-380 के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया एवं अज्ञात चोर की तलाश में जुट गए। अज्ञात चोर के विरुद्ध जिला पुलिस अधीक्षक श्री शाहवाल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मीणा के दिशा निर्देश पर पुलिस टीम बनाई गई तथा घटना स्थल का वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने निरीक्षण भी किया था तथा एसडीओपी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी महेश टांडेकर के नेतृत्व में टीम गठित की गई तथा पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने शातिर चोर इमरान पिता रज्जाक खान 28 वर्ष निवासी मंडीदीप को अपनी गिरफ्त में ले लिया तथा उससे सख्ती से पूछताछ में उसने अपना जुर्म कुबूल कर लिया पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर उसके पास से सोने चांदी के जेवर 48,940 ग्राम एवं चांदी के जेवर 2,059 किग्रा एवं नगदी 104000/रुपए बरामद कर लिये आरोपी शातिर चोर है इसका जिले की अनेक घटनाओं में हाथ है आरोपी जिले के सिलवानी बेगमगंज सुल्तानगंज बम्होरी में भी चोरी की घटनाओं को अंजाम दे चुका है आरोपी के विरुद्ध जिले में 15 प्रकरण दर्ज हैं तथा आरोपी अकेले ही चोरी की घटनाओं को अंजाम देता रहा है आरोपी बेगमगंज न्यायालय से जमानत पर होने के बाद इतनी बड़ी घटना को अंजाम देने में सफल हो गया। आरोपी को अपनी गिरफ्त में लेने एवं उससे मशरूका बरामद करने में अहम् भूमिका निभाने वाले थाना प्रभारी निरीक्षक महेश टांडेकर उनकी,नेहा अहिरवार प्र आ राजेश गौतम एवं अरुण कान्त शर्मा आर, उदयवीर सिंह सरताज अली राहुल मिश्रा प्र आ, शैलेन्द्र सिंह तकनीकी शाखा रायसेन से उ,नि, सागर हरफोडे स,उ,नि सुरेंद्र धाकड़ प्र आ आशीष एवं मुन्ना मशराम आर,शुभम चढ़ार डाग स्क्वायड प्र आ सुरेश कुमार आर, अरुण राय की सराहनीय भूमिका रही है ।
इस अवसर पर पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि अपना कीमती सामान सुरक्षित स्थानों पर रखें। तथा लंबे समय अपने घरों को सूना न छोड़ें एवं सूने घर की जिम्मेदारी किसी को सौंप कर जाये। तथा अपनी सुरक्षा स्वयं भी करें ।

  • editornaseem

    Related Posts

    बड़ी खबर :NEET विवाद की गूंज: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भेजा इस्तीफा, शिक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल

    नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET-UG को लेकर उठे विवाद ने अब राष्ट्रीय राजनीति और शिक्षा व्यवस्था में नई बहस को जन्म दे दिया है। शिक्षा…

    शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- ‘धर्मेंद्र प्रधान को जाना ही होगा’

    Live Khabar India | नई दिल्ली लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर केंद्र सरकार और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पर तीखा हमला बोला है। राहुल गांधी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बड़ी खबर :NEET विवाद की गूंज: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भेजा इस्तीफा, शिक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल

    बड़ी खबर :NEET विवाद की गूंज: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भेजा इस्तीफा, शिक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल

    शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- ‘धर्मेंद्र प्रधान को जाना ही होगा’

    शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- ‘धर्मेंद्र प्रधान को जाना ही होगा’

    ईरान के खिलाफ खाड़ी देशों का बड़ा एक्शन! पश्चिम एशिया में बढ़ा महायुद्ध का खतरा

    ईरान के खिलाफ खाड़ी देशों का बड़ा एक्शन! पश्चिम एशिया में बढ़ा महायुद्ध का खतरा

    इंदौर को मिली विकास की नई उड़ान: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लवकुश चौराहे के लेवल-2 फ्लाईओवर की पहली लेन का किया लोकार्पण

    इंदौर को मिली विकास की नई उड़ान: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लवकुश चौराहे के लेवल-2 फ्लाईओवर की पहली लेन का किया लोकार्पण

    आखिर ऐसा क्या हुआ कि 26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा उपवास? क्या उनके इस फैसले से आंदोलन की दिशा बदलेगी?

    आखिर ऐसा क्या हुआ कि 26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा उपवास? क्या उनके इस फैसले से आंदोलन की दिशा बदलेगी?

    क्या खत्म हो जाएगा CJP का आंदोलन? सरकार से बातचीत के बाद छात्रों की अगली रणनीति पर सबकी नजर

    क्या खत्म हो जाएगा CJP का आंदोलन? सरकार से बातचीत के बाद छात्रों की अगली रणनीति पर सबकी नजर