नागरिकों को सुलभता से मिले शासन की योजनाओं का लाभ- कलेक्टर श्री विश्वकर्मा

नसीमखान
आंगनवाड़ी में बच्चों की उपस्थिति की गलत जानकरी देने पर सीडीपीओ को एससीएन जारी करने के दिए निर्देश
कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने आंगनवाड़ी केन्द्र, पंचायत कार्यालय, वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट, तहसील कार्यालय का किया निरीक्षण

रायसेन,
कलेक्टर श्री अरूण कुमार विश्वकर्मा द्वारा गुरूवार को सुल्तानपुर और बाड़ी क्षेत्र में आंगनवाड़ी केन्द्रों, ग्राम पंचायत कार्यालय, बाड़ी तहसील कार्यालय और बाड़ी में गैरतगंज-सिलवानी समूह नल जल योजना वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण किया गया। ग्राम केमवाड़ी में आंगनवाड़ी केन्द्र के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने सीडीपीओ औबेदुल्लागंज तथा सुपर वाइजर पूनम श्रीवास्तव को बच्चों की उपस्थिति के बारे में गलत जानकारी देने पर एससीएन जारी करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने ग्राम चिलवाहा और केमवाड़ी में आंगनवाड़ी केन्द्रों का निरीक्षण कर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता से केन्द्र में दर्ज बच्चों की संख्या तथा नियमित उपस्थित, पोषण आहार वितरण, टीकाकरण आदि की जानकारी ली। कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने बच्चों से भी संवाद कर पूछा कि वह नियमित आंगनवाड़ी आते हैं या नहीं, उन्हें आंगनवाड़ी आना अच्छा लगता है या नहीं, यहां कौन-कौन सी खेल गतिविधियां होती है। उन्होंने बच्चों से नियमित आंगनवाड़ी आने के लिए कहा। ग्राम केमवाड़ी में आंगनवाड़ी केन्द्र के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने सीडीपीओ औबेदुल्लागंज तथा सुपर वाइजर पूनम श्रीवास्तव द्वारा बच्चों की उपस्थिति के बारे में गलत जानकारी देने पर कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने ग्राम ईटखेड़ी में पंचायत कार्यालय का निरीक्षण कर योजनाओं के क्रियान्वयन और समग्र ई-केवायसी कार्य की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों तथा पंचायत सचिव को शीघ्र ई-केवायसी कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने बाड़ी तहसील कार्यालय का भी निरीक्षण कर राजस्व प्रकरणों के निराकरण की जानकारी लेते हुए निर्देश दिए कि नागरिकों को शासन की सेवाओं का लाभ सुलभता से मिले। इस दौरान उन्होंने तहसील कार्यालय आए नागरिकों से भी चर्चा कर उनकी समस्याएं जानी तथा उपस्थित अधिकारियों को निराकरण के निर्देश। कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने बाड़ी में जल निगम अंतर्गत गैरतंगज-सिलवानी समूह नल जल योजना वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट वर्क का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्य की गति धीमी होने पर नाराजगी जाहिर करते हुए अधिकारियों को मेन पॉवर बढ़ाने तथा निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश।
कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने बाड़ी तहसील के ग्राम हरसिली में किसानों द्वारा आधुनिक पद्धति से की जा रही खेती का जायजा लिया। उन्होंने ट्रेक्टर पर बैठकर भ्रमण किया और किसान से वर्ष में ली जाने वाली फसलों, उन्नत कृषि तकनीकों के उपयोग, सुपर सीडर का प्रयोग करने से प्राप्त परिणाम आदि की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने समनापुर जागीर में आचार्य विद्यासागर गौशाला का भी निरीक्षण कर जानकारी ली। गौशाला की व्यवस्थाओं के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर द्वारा गौ सेवा की प्रशंसा भी की गई। कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने खरगोन में श्री शक्ति स्व-सहायता समूह द्वारा संचालित पापड़ मिल का भी निरीक्षण किया गया। उन्होंने स्व-सहायता समूह की आजीविका गतिविधियों की जानकारी लेते हुए समूह के कार्यो की प्रशंसा की। कलेक्टर द्वारा बाड़ी तहसील के न्यायालयों का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अंजू पवन भदौरिया सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

  • editornaseem

    Related Posts

    सांची में कृषक उत्पादक सहकारी संस्था का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित।100 किसानों ने लिया हिस्सा, फसल बीमा योजनाओं की दी गई विस्तृत जानकारी।

    नसीमखान सांचीसांची,,,कृषक उत्पादक सहकारी संस्था मर्यादित सांची (एफपीओ), जिला रायसेन द्वारा राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम (NCDC) के तत्वाधान में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लगभग…

    स्वामी विवेकानंद कॉलेज के विद्यार्थी बनेंगे नशा मुक्ति के संवाहक।सांची में जागरूकता कार्यक्रम, युवाओं को नशे के दुष्परिणामों से किया अवगत।

    नसीमखान खान सांचीसांची,,,स्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय रायसेन के विद्यार्थियों को नशा मुक्ति का संदेश देने हेतु जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन सामाजिक न्याय एवं दिव्यांग सशक्तिकरण विभाग…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सांची में कृषक उत्पादक सहकारी संस्था का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित।100 किसानों ने लिया हिस्सा, फसल बीमा योजनाओं की दी गई विस्तृत जानकारी।

    सांची में कृषक उत्पादक सहकारी संस्था का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित।100 किसानों ने लिया हिस्सा, फसल बीमा योजनाओं की दी गई विस्तृत जानकारी।

    स्वामी विवेकानंद कॉलेज के विद्यार्थी बनेंगे नशा मुक्ति के संवाहक।सांची में जागरूकता कार्यक्रम, युवाओं को नशे के दुष्परिणामों से किया अवगत।

    स्वामी विवेकानंद कॉलेज के विद्यार्थी बनेंगे नशा मुक्ति के संवाहक।सांची में जागरूकता कार्यक्रम, युवाओं को नशे के दुष्परिणामों से किया अवगत।

    पटवारी हल्का क्रमांक 20 में व्यवस्था ठप, पटवारी की अनुपस्थिति से ग्रामीण परेशान।प्रभार को लेकर असमंजस, किसानों और आमजन के काम अटके—प्रशासन ने शीघ्र कार्रवाई का दिया आश्वासन

    पटवारी हल्का क्रमांक 20 में व्यवस्था ठप, पटवारी की अनुपस्थिति से ग्रामीण परेशान।प्रभार को लेकर असमंजस, किसानों और आमजन के काम अटके—प्रशासन ने शीघ्र कार्रवाई का दिया आश्वासन

    ग्राम पंचायत भररी में जल गंगा संवर्धन कार्यक्रम का हुआ आयोजन

    ग्राम पंचायत भररी में जल गंगा संवर्धन कार्यक्रम का हुआ आयोजन

    गर्मी की दस्तक के साथ ही पानी संकट गहराया, 5 ट्यूबवेल बंद।19 में से 5 ट्यूबवेल ने छोड़ा साथ, जलस्तर गिरने से मटमैला पानी—प्रशासन की तैयारी पर उठे सवाल

    गर्मी की दस्तक के साथ ही पानी संकट गहराया, 5 ट्यूबवेल बंद।19 में से 5 ट्यूबवेल ने छोड़ा साथ, जलस्तर गिरने से मटमैला पानी—प्रशासन की तैयारी पर उठे सवाल