अवैध रूप से वनोपज की कटाई और परिवहन करने वाले आरोपियों पर एफआईआर दर्ज

नसीमखान

रायसेन,
जिले में कलेक्टर श्री अरूण कुमार विश्वकर्मा के निर्देशानुसार तथा वनमण्डलाधिकारी रायसेन श्रीमति प्रतिभा शुक्ला के मार्गदर्शन में वनोपज की अवैध कटाई और परिवहन करने वालों के विरूद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में उप वनमण्डलाधिकारी सामान्य सिलवानी इन्दर सिंह बारे के निर्देशन में परिक्षेत्र सिलवानी पूर्व अंतर्गत मुखबिर की सूचना पर प्रातः 04 बजे लाल घाटी से पढ़ान रोड (कच्चा रास्ता) सिलवानी में 04 वाहन मोटर साईकिल पर सागौन इमारती नग 12 लाते हुये दिखाई दिये। वनस्टाफ द्वारा उक्त वाहनों को रोक कर वनोपज के संबंध में पूछताछ की गई। उक्त वनोपज जंगल से काटकर लाना बताया गया।
अवैध रूप से सागौन परिवहन करते हुये पाये जाने पर तत्काल मौके पर 04 वाहन मोटर साईकिल सागौन ईमारती नग 12 कुल्हाड़ी 01 नग आरापत्ती 01 नग जप्ती की कार्यवाही की गई। इसके पश्चात लगभग 04ः20 मिनिट पर वनरक्षक हरेन्द्र सिह वनप्रहरी उडनदस्ता लेकर मौके पर पहुँचे तथा स्टाफ द्वारा जप्त वनोपज वाहन एवं अन्य सामग्री को सरकारी वाहन में लोड किया जाने लगा। मोटर साईकिल सरकारी वाहन पर लोड करते समय नसीम आ० बसीर खान उर्फ नसीम बहरा निवासी पड़ान सिलवानी द्वारा हाथ में कुल्हाड़ी लेकर अपने साथियों के साथ जिनमें जुबेर आ० उवेश निवासी तलैया मोहल्ला सिलवानी आदिल आ० आलिम निवासी बाबड़ी मोहल्ला सिलवानी नीम उर्फ गुटली आ० अब्दुल निवासी पड़ान सिलवानी बासिद आ० कल्लू निवासी पड़ान सिलवानी लतीफ आ० रफीक निवासी पड़ान सिलवानी एवं अन्य 02 साथियों के साथ मिलकर वनस्टाफ पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला करते हुये हाथापाई एवं गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देने लगा एवं जोर जबरजस्ती करते हुये 02 मोटर लूटकर पास में ही लगे फाटक से अंदर ले गये। काफी जिद्दो जद के उपरांत वनस्टाफ 02 वाहन सहित वनोपज 12 नग 01 कुल्हाड़ी एवं 01 आरापत्ती लाने में सफल हुये एवं आरोपियों के विरूद्ध थाना सिलवानी में एफ.आई.आर दर्ज करने बावत परिक्षेत्र अधिकारी सिलवानी पूर्व द्वारा लेख किया गया है। उपरोक्त कार्यवाही में उप वनमण्डलाधिकारी सिलवानी श्री इन्दर सिंह बारे, वन परिक्षेत्र अधिकारी पूर्व सिलवानी श्री आदर्श मिश्रा, कार्यवाहक वनपाल श्री आत्माराम मैना; वनरक्षक श्री दीपक कौरव, वनरक्षक श्री रामकुमार रघुवंशी, वनरक्षक श्री संदीप ठाकुर, वनरक्षक श्री ऋषि गुप्ता वनरक्षक श्री हरेन्द्र सिंह आदि का उल्लेखनीय योगदान रहा।

  • editornaseem

    Related Posts

    गर्मी की दस्तक के साथ ही पानी संकट गहराया, 5 ट्यूबवेल बंद।19 में से 5 ट्यूबवेल ने छोड़ा साथ, जलस्तर गिरने से मटमैला पानी—प्रशासन की तैयारी पर उठे सवाल

    नसीमखान सांचीसांची,,,नगर में गर्मी की शुरुआत होते ही पेयजल संकट के संकेत नजर आने लगे हैं। नगर परिषद द्वारा जलप्रदाय के लिए लगाए गए 19 ट्यूबवेल में से 5 ट्यूबवेल…

    नगर परिषद का बजट सर्वसम्मति से पारित, विकास कार्यों पर रहेगा फोकस।सौंदर्यीकरण, सीसी रोड, पेयजल, स्वच्छता और बस स्टैंड निर्माण सहित कई प्रस्तावों को मिली मंजूरी

    नसीमखान सांचीसांची,,,नगर परिषद की बजट बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया। बैठक में प्रस्तुत बजट में नगर के समग्र विकास को प्राथमिकता देते…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गर्मी की दस्तक के साथ ही पानी संकट गहराया, 5 ट्यूबवेल बंद।19 में से 5 ट्यूबवेल ने छोड़ा साथ, जलस्तर गिरने से मटमैला पानी—प्रशासन की तैयारी पर उठे सवाल

    गर्मी की दस्तक के साथ ही पानी संकट गहराया, 5 ट्यूबवेल बंद।19 में से 5 ट्यूबवेल ने छोड़ा साथ, जलस्तर गिरने से मटमैला पानी—प्रशासन की तैयारी पर उठे सवाल

    नगर परिषद का बजट सर्वसम्मति से पारित, विकास कार्यों पर रहेगा फोकस।सौंदर्यीकरण, सीसी रोड, पेयजल, स्वच्छता और बस स्टैंड निर्माण सहित कई प्रस्तावों को मिली मंजूरी

    नगर परिषद का बजट सर्वसम्मति से पारित, विकास कार्यों पर रहेगा फोकस।सौंदर्यीकरण, सीसी रोड, पेयजल, स्वच्छता और बस स्टैंड निर्माण सहित कई प्रस्तावों को मिली मंजूरी

    खेत में आग से तीन एकड़ गेहूं की फसल राख।मेहगांव में अग्निकांड, ग्रामीणों और फायर ब्रिगेड की तत्परता से बड़ा नुकसान टला।

    खेत में आग से तीन एकड़ गेहूं की फसल राख।मेहगांव में अग्निकांड, ग्रामीणों और फायर ब्रिगेड की तत्परता से बड़ा नुकसान टला।

    सिद्धेश्वरी माता मंदिर में धूमधाम से मनाया गया राम जन्मोत्सव।

    सिद्धेश्वरी माता मंदिर में धूमधाम से मनाया गया राम जन्मोत्सव।

    धर्ममय हुई सांची नगरी, नवरात्रि में मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड।सुबह से जलाभिषेक व पूजा-अर्चना का सिलसिला, प्रमुख मंदिरों में दिखा आस्था का उत्साह।

    धर्ममय हुई सांची नगरी, नवरात्रि में मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड।सुबह से जलाभिषेक व पूजा-अर्चना का सिलसिला, प्रमुख मंदिरों में दिखा आस्था का उत्साह।

    विशाल चुनरी यात्रा ग्राम बेल्दी में निकाली गई।

    विशाल चुनरी यात्रा ग्राम बेल्दी में निकाली गई।