पीएम आवास योजना के आवेदनों को शीघ्र सत्यापित कर पात्र हितग्राहियों को स्वीकृत करें आवास- कलेक्टर श्री विश्वकर्मा

नसीमखान

टीएल बैठक में कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने सीएम हेल्पलाईन और विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की

रायसेन,
कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित टीएल बैठक में कलेक्टर श्री अरूण कुमार विश्वकर्मा द्वारा सीएम हेल्पलाईन, शासन की विभिन्न योजनाओं तथा विभागीय गतिविधियों की विस्तृत समीक्षा की गई। उन्होंने विभागवार, निकायवार और तहसीलवार सीएम हेल्पलाईन शिकायतों की विस्तृत समीक्षा करते हुए अधिकारियों को सीएम हेल्पलाईन शिकायतों का गंभीरतापूर्वक समयावधि में अंतिम निराकरण कराने के निर्देश दिए। साथ ही 100 दिवस से अधिक समयावधि की शिकायतों को भी प्राथमिकता से निराकृत करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की समीक्षा के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण 2024-25 के तहत प्राप्त आवेदनों और स्वीकृत आवासों की जानकारी लेते हुए सभी जनपद सीईओ को स्वीकृति में तेजी लाने के निर्देश दिए। साथ ही समग्र सीडिंग कार्य भी शीघ्र पूर्ण कराने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने मनरेगा, ग्राम सड़क योजना, आजीविका मिशन सहित अन्य योजनाओं की प्रगति की भी समीक्षा की। साथ ही निर्माणाधीन सामुदायिक स्वच्छता परिसरों का कार्य शीघ्र पूर्ण कराने हेतु निर्देशित किया।
बैठक में कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने नगरीय प्रशासन विभाग के तहत प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 की समीक्षा करते हुए निकायवार प्राप्त आवेदनों तथा सत्यापित आवेदनों की जानकारी ली। उन्होंने सभी सीएमओ से कहा कि सत्यापन हेतु लंबित आवेदनों में दस्तावेजों की कमी होने पर हितग्राही से चर्चा कर पूर्ण कराएं। साथ ही जियो टैगिंग में भी गति लाएं। कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने अधिकारियों से कहा कि यदि कोई व्यक्ति योजना का लाभ लेने के लिए पात्र है लेकिन आवेदन नहीं किया है तो उससे आवेदन करवाते हुए कार्यवाही पूर्ण कराएं। पीओ डूडा सहित सभी सीएमओ को निर्देशित किया कि एक-एक व्यक्ति की पात्रता का परीक्षण कराएं।
बैठक में कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने वीसी के माध्यम से सभी सीएमओ, तहसीलदारों को संयुक्त भ्रमण करने के निर्देश देते हुए कहा कि धारणाधिकार में पात्र व्यक्तियों से आवेदन करवाए जाएं तथा फॉलोअप कराकर शीघ्र लाभ दिलाएं। उन्होंने कृषि विभाग की समीक्षा के दौरान मूंग उपार्जन कार्य की जानकारी लेते हुए उपार्जन कार्य निर्धारित नीति अनुसार पूर्ण कराने के निर्देश दिए। बैठक में जानकारी दी गई कि जिले में अभी तक 86000 मीट्रिक टन मूंग की खरीदी हो गई है। जिले में खाद की उपलब्धता और वितरण की भी विस्तृत समीक्षा की गई। कृषि अधिकारी ने जिले में विकासखण्डवार खाद के स्टॉक की जानकारी देते हुए बताया कि आगामी एक-दो दिवस में खाद की और रैक प्राप्त होगीं। बैठक में उद्यानिकी विभाग की योजनाओं तथा गतिविधियों की भी समीक्षा की गई।
कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने महिला बाल विकास विभाग की समीक्षा करते हुए निर्माणाधीन आंगनवाड़ी केन्द्रों का कार्य शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए। साथ ही मुख्यमंत्री लाड़ली लक्ष्मी योजना, मुख्यमंत्री बाल आरोग्य संवर्धन कार्यक्रम, टेक होम राशन एवं वितरण, पूरक पोषण आहार वितरण सहित अन्य गतिविधियों की भी समीक्षा की। बैठक में शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, लोक निर्माण विभाग, सहकारिता, खनिज, परिवहन सहित अन्य विभागों की गतिविधियों और योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अंजू पवन भदौरिया, सहायक कलेक्टर श्री कुलदीप पटेल, डिप्टी कलेक्टर श्री मनीष शर्मा सहित जिला अधिकारी उपस्थित रहे। अनुभागों से एसडीएम, जनपद सीईओ, सीएमओ सहित खण्ड स्तरीय अधिकारी वीडियो कॉफ्रेंस के माध्यम से बैठक में उपस्थित रहे।

  • editornaseem

    Related Posts

    अचानक बदले मौसम ने दी राहत, झमाझम बौछारों से गर्मी का असर हुआ कम।लंबे इंतजार के बाद मौसम ने ली करवट, किसानों के साथ आमजन के चेहरों पर लौटी राहत

    नसीमखान सांची, रायसेनसांची,,,नगर सहित आसपास के क्षेत्र में लंबे समय से पड़ रही भीषण गर्मी और उमस से जनजीवन प्रभावित हो रहा था। तेज धूप और बढ़ते तापमान के कारण…

    खाद की किल्लत से जूझ रहे किसान, डिजिटल व्यवस्था बनी नई परेशानी।सर्वर और नेटवर्क की समस्या के कारण समय पर खाद नहीं मिलने से किसानों की बढ़ी चिंता, आगामी फसल तैयारी प्रभावित होने की आशंका

    नसीमखान सांची, रायसेनसांची,,,,इन दिनों क्षेत्र के किसानों के सामने खाद उपलब्धता की समस्या गंभीर रूप लेती दिखाई दे रही है। आगामी फसलों की तैयारी में जुटे किसान आवश्यकतानुसार खाद प्राप्त…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अचानक बदले मौसम ने दी राहत, झमाझम बौछारों से गर्मी का असर हुआ कम।लंबे इंतजार के बाद मौसम ने ली करवट, किसानों के साथ आमजन के चेहरों पर लौटी राहत

    अचानक बदले मौसम ने दी राहत, झमाझम बौछारों से गर्मी का असर हुआ कम।लंबे इंतजार के बाद मौसम ने ली करवट, किसानों के साथ आमजन के चेहरों पर लौटी राहत

    खाद की किल्लत से जूझ रहे किसान, डिजिटल व्यवस्था बनी नई परेशानी।सर्वर और नेटवर्क की समस्या के कारण समय पर खाद नहीं मिलने से किसानों की बढ़ी चिंता, आगामी फसल तैयारी प्रभावित होने की आशंका

    खाद की किल्लत से जूझ रहे किसान, डिजिटल व्यवस्था बनी नई परेशानी।सर्वर और नेटवर्क की समस्या के कारण समय पर खाद नहीं मिलने से किसानों की बढ़ी चिंता, आगामी फसल तैयारी प्रभावित होने की आशंका

    बेधड़क दौड़ते वाहन, अव्यवस्थित यातायात और बढ़ती चिंता—सांची में व्यवस्था पर उठने लगे सवाल

    बेधड़क दौड़ते वाहन, अव्यवस्थित यातायात और बढ़ती चिंता—सांची में व्यवस्था पर उठने लगे सवाल

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    पांव से मोहताज, फिर भी योग के प्रति उत्साह कम नहीं — पूर्व पार्षद ने घर पर किया योगाभ्यास।घुटनों की बीमारी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

    पांव से मोहताज, फिर भी योग के प्रति उत्साह कम नहीं — पूर्व पार्षद ने घर पर किया योगाभ्यास।घुटनों की बीमारी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

    री-नीट परीक्षा से वंचित रहीं छात्राएं, केंद्र पर हुआ हंगामा

    • By admin
    • June 22, 2026
    • 5 views
    री-नीट परीक्षा से वंचित रहीं छात्राएं, केंद्र पर हुआ हंगामा