नगर के घरों पर बंदरों का आतंक, बच्चों पर मंडराने लगा खतरा।प्रशासन मौन।

नसीमखान लाइव खबर इंडिया पर सांची,

सांची,, विश्वप्रसिद्ध स्तूप नगरी सांची में बंदरों का आतंक दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है। स्तूप पहाड़ी पर इनकी उछल–कूद पर्यटकों को भले लुभाती हो, लेकिन अब यह बंदर नगर के घरों की छतों और आँगनों में घुसकर रहवासियों की बड़ी परेशानी बन गए हैं। सबसे ज्यादा खतरा छोटे बच्चों पर मंडरा रहा है, जिन पर बंदरों के हमले की आशंका बनी रहती है।
सांची स्तूप परिसर जंगलों से घिरा होने के कारण वन्यजीवों का सुरक्षित आश्रयस्थल माना जाता है। यहां मोर और बंदर निडर होकर विचरण करते हैं, जिसे देखकर पर्यटक आनंदित होते हैं। लेकिन अब यही बंदर झुंड बनाकर नगर की रिहायशी बस्तियों तक पहुँचने लगे हैं।
छतों पर लगी टीन की चादरों पर बंदरों की कूद-फांद से मकान मालिक परेशान हैं। कई बार इन्हें भगाने का प्रयास किया जाता है, मगर डर के कारण लोग असहाय हो जाते हैं। खासतौर पर बच्चे बंदरों की हरकतों से भयभीत रहते हैं। मादा बंदरों के अपने बच्चों को पेट से चिपकाकर एक घर से दूसरे घर तथा पेड़ों से सड़कों तक छलांग लगाने के दृश्य लोगों को और ज्यादा दहशत में डाल देते हैं।
स्थिति इतनी गंभीर हो चुकी है कि ये बंदर अब एनएच रोड पर भी पार करने के प्रयास रोडकिनारे बैठकर करते दिख जाते है। यही नहीं, नगर के कई सरकारी दफ्तर भी इनकी उछाल कूद से अछूते नहीं रहे है, जहाँ ये निडर होकर कर्मचारियों की भी परेशानी का सबब बने हुए हैं
नगरवासियों का कहना है कि बंदरों के बढ़ते उपद्रव पर न तो वन विभाग कोई पहल कर रहा है और न ही प्रशासन नियंत्रण की दिशा में कोई ठोस कदम उठा पा रहा है। ऐसे में सवाल यह है कि नगरवासी इस बंदर आतंक से कब निजात पा सकेंगे।

  • editornaseem

    Related Posts

    अचानक बदले मौसम ने दी राहत, झमाझम बौछारों से गर्मी का असर हुआ कम।लंबे इंतजार के बाद मौसम ने ली करवट, किसानों के साथ आमजन के चेहरों पर लौटी राहत

    नसीमखान सांची, रायसेनसांची,,,नगर सहित आसपास के क्षेत्र में लंबे समय से पड़ रही भीषण गर्मी और उमस से जनजीवन प्रभावित हो रहा था। तेज धूप और बढ़ते तापमान के कारण…

    खाद की किल्लत से जूझ रहे किसान, डिजिटल व्यवस्था बनी नई परेशानी।सर्वर और नेटवर्क की समस्या के कारण समय पर खाद नहीं मिलने से किसानों की बढ़ी चिंता, आगामी फसल तैयारी प्रभावित होने की आशंका

    नसीमखान सांची, रायसेनसांची,,,,इन दिनों क्षेत्र के किसानों के सामने खाद उपलब्धता की समस्या गंभीर रूप लेती दिखाई दे रही है। आगामी फसलों की तैयारी में जुटे किसान आवश्यकतानुसार खाद प्राप्त…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अचानक बदले मौसम ने दी राहत, झमाझम बौछारों से गर्मी का असर हुआ कम।लंबे इंतजार के बाद मौसम ने ली करवट, किसानों के साथ आमजन के चेहरों पर लौटी राहत

    अचानक बदले मौसम ने दी राहत, झमाझम बौछारों से गर्मी का असर हुआ कम।लंबे इंतजार के बाद मौसम ने ली करवट, किसानों के साथ आमजन के चेहरों पर लौटी राहत

    खाद की किल्लत से जूझ रहे किसान, डिजिटल व्यवस्था बनी नई परेशानी।सर्वर और नेटवर्क की समस्या के कारण समय पर खाद नहीं मिलने से किसानों की बढ़ी चिंता, आगामी फसल तैयारी प्रभावित होने की आशंका

    खाद की किल्लत से जूझ रहे किसान, डिजिटल व्यवस्था बनी नई परेशानी।सर्वर और नेटवर्क की समस्या के कारण समय पर खाद नहीं मिलने से किसानों की बढ़ी चिंता, आगामी फसल तैयारी प्रभावित होने की आशंका

    बेधड़क दौड़ते वाहन, अव्यवस्थित यातायात और बढ़ती चिंता—सांची में व्यवस्था पर उठने लगे सवाल

    बेधड़क दौड़ते वाहन, अव्यवस्थित यातायात और बढ़ती चिंता—सांची में व्यवस्था पर उठने लगे सवाल

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    पांव से मोहताज, फिर भी योग के प्रति उत्साह कम नहीं — पूर्व पार्षद ने घर पर किया योगाभ्यास।घुटनों की बीमारी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

    पांव से मोहताज, फिर भी योग के प्रति उत्साह कम नहीं — पूर्व पार्षद ने घर पर किया योगाभ्यास।घुटनों की बीमारी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

    री-नीट परीक्षा से वंचित रहीं छात्राएं, केंद्र पर हुआ हंगामा

    • By admin
    • June 22, 2026
    • 5 views
    री-नीट परीक्षा से वंचित रहीं छात्राएं, केंद्र पर हुआ हंगामा