विधायक शरद कोल के नेतृत्व में निकली विशाल समरसता संकल्प यात्रा

रिपोर्टर: दीपक कुमार गर्ग शहडोल

शहडोल ब्यौहारी। संत शिरोमणि रविदास महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में बुधवार को ब्यौहारी में विशाल समरसता संकल्प यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा का नेतृत्व ब्यौहारी विधानसभा के लोकप्रिय विधायक श्री शरद कोल जी ने किया। यात्रा में सामाजिक समरसता, समानता एवं सामाजिक चेतना का संदेश जन-जन तक पहुंचाया गया।
समरसता संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित यह यात्रा टंकी तिराहा, ब्यौहारी से प्रारंभ होकर विनायक पैलेस तक पहुंची, जहां इसका समापन हुआ। यात्रा में समाज के हजारों लोगों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। आयोजकों के अनुसार, यात्रा में लगभग 1000 से अधिक वाहन एवं 100 से अधिक ऑटो शामिल रहे।

यह कलश यात्रा संत शिरोमणि रविदास महाराज की जन्मभूमि वाराणसी से प्रारंभ होकर ब्यौहारी पहुंची थी। यात्रा के दौरान संत रविदास महाराज के विचारों, सामाजिक एकता, भाईचारे एवं समरसता का संदेश लोगों तक पहुंचाया गया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला अध्यक्ष श्रीमती अमिता चपरा जी, नगर पालिका अध्यक्ष श्री कृष्ण गुप्ता राजन जी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री राम लखन खटीक जी, प्रचार प्रमुख श्री रामदुलारे प्रजापति जी, एसपी श्री साकेत जी, श्री सुंदरलाल साकेत जी, पार्षद श्री सोनू साकेत जी, पार्षद श्रीमती चंदा देवी चौधरी जी, श्री दिनेश साकेत जी, सरपंच श्री हीरालाल साकेत जी, श्री देवीदीन प्रजापति जी एवं श्रीमती राधिका साकेत जी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का सफल संचालन इंजीनियर श्री कमल खटीक जी, जिला अध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा, ने किया। आभार प्रदर्शन कार्यक्रम प्रभारी श्री पुष्पेंद्र पटेल जी ने किया।
इस अवसर पर जिले के समस्त पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, अनुसूचित जाति मोर्चा के पदाधिकारी एवं समाज के प्रबुद्ध जन उपस्थित रहे।

समारोह में उपस्थित जनसमुदाय ने संत रविदास महाराज के आदर्शों को आत्मसात करने तथा समाज में समानता, भाईचारे एवं सद्भावना को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। विशाल जनभागीदारी ने आयोजन को ऐतिहासिक स्वरूप प्रदान किया।

समरसता संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित इस यात्रा का उद्देश्य सामाजिक जागरण एवं समरसता की भावना को जन-जन तक पहुंचाना रहा।

Live khabar india

Related Posts

पारदी मोहल्ले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 12 आरोपियों पर शिकंजासांची-सलामतपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने 3000 लीटर लाहन नष्ट किया, 141 लीटर से अधिक कच्ची व देशी शराब तथा तीन मोटरसाइकिलें जब्त

नसीम खानसांची,,,अवैध शराब के निर्माण एवं बिक्री तथा संपत्ति संबंधी अपराधों में फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिए रायसेन पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत सांची एवं सलामतपुर…

पुलिस की सतर्कता से अपराधियों पर अंकुश, प्रतिदिन निकल रहा फ्लैगमार्चपुलिस की सतर्कता से अपराधियों पर अंकुश,शाम ढलते ही नगर की सड़कों पर पुलिस की गश्त, जुआ-सट्टा और अवैध शराब कारोबारियों में बढ़ा खौफ

नसीम खानसांची,,, नगर में अपराध एवं अनैतिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस की सक्रियता लगातार दिखाई दे रही है। शाम होते ही पुलिस का फ्लैगमार्च एवं गश्त शुरू…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

विधायक शरद कोल के नेतृत्व में निकली विशाल समरसता संकल्प यात्रा

विधायक शरद कोल के नेतृत्व में निकली विशाल समरसता संकल्प यात्रा

पारदी मोहल्ले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 12 आरोपियों पर शिकंजासांची-सलामतपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने 3000 लीटर लाहन नष्ट किया, 141 लीटर से अधिक कच्ची व देशी शराब तथा तीन मोटरसाइकिलें जब्त

पारदी मोहल्ले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 12 आरोपियों पर शिकंजासांची-सलामतपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने 3000 लीटर लाहन नष्ट किया, 141 लीटर से अधिक कच्ची व देशी शराब तथा तीन मोटरसाइकिलें जब्त

पुलिस की सतर्कता से अपराधियों पर अंकुश, प्रतिदिन निकल रहा फ्लैगमार्चपुलिस की सतर्कता से अपराधियों पर अंकुश,शाम ढलते ही नगर की सड़कों पर पुलिस की गश्त, जुआ-सट्टा और अवैध शराब कारोबारियों में बढ़ा खौफ

पुलिस की सतर्कता से अपराधियों पर अंकुश, प्रतिदिन निकल रहा फ्लैगमार्चपुलिस की सतर्कता से अपराधियों पर अंकुश,शाम ढलते ही नगर की सड़कों पर पुलिस की गश्त, जुआ-सट्टा और अवैध शराब कारोबारियों में बढ़ा खौफ

अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील