छात्र आंदोलन से सत्ता पर बढ़ता दबाव, क्या बदल रहा है देश का राजनीतिक मिजाज?

आर्टिकल-अन्ना दुराई
“सिंहासन खाली करो कि जनता आती है।” सन् 1974 में पटना के गांधी मैदान में यह नारा लोकनायक जयप्रकाश नारायण ने दिया। तब एक नारा और चला, “संपूर्ण क्रांति अब नारा है, भावी इतिहास हमारा है”। दोनों ही नारों ने असर दिखाया और केंद्र में जनता पार्टी की सरकार बनी। वर्तमान में देखें तो अब पात्र बदल गए, परिदृश्य भी बदल गया लेकिन ये नारे मौजूं दिखाई दे रहे हैं। हालात ही कुछ ऐसे हैं। छात्र आंदोलन सहित पिछले दिनों के कुछ ज्वलंत मुद्दों पर विपक्ष की घेराबंदी ने सरकार को अपनी लंबी खामोशी तोड़ने के लिए मजबूर किया है। अर्सा हो गया, सत्ता पक्ष एक अलग ही तरह के घमंड और अहंकार में नजर आता रहा। बड़े से बड़े घटनाक्रम और घोटालों की सुगबुगाहट पर सत्ता पक्ष की प्रतिक्रिया रहित शैली ने लगातार विपक्ष के प्रतिकार को उनकी झुंझलाहट में बदलने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

सरकार ने एक ऐसी राह पकड़ी जिसमें अन्य किसी का कोई स्थान नजर नहीं आया। सरकार अपनी ढपली, अपनी राग के साथ अकेली सूनी सड़कों पर दौड़ती रही। सत्ता पक्ष की डिक्शनरी में विपक्ष नाम का कोई शब्द दिखाई नहीं पड़ता था। जो करना है करो, बाकि उनकी टीम संभाल ही लेती है। हो आज भी वही रहा है लेकिन इस बार सत्ता पक्ष को भी मोर्चे पर आकर हाथ बढ़ाने को मजबूर होना पड़ा है। हर बार की तरह आरोप लगाने वालों के चरित्र हनन का दांव चल नहीं पा रहा है। सत्ता पक्ष और उनके समर्थकों के तरकश से एक एक करके सारे तीर चल गए लेकिन विशेष कुछ हो नहीं पाया है। सत्ता पक्ष ने विपक्ष के विरुद्ध धरना प्रदर्शन कराकर अपने लोगों के खामोश विरोध और व्याकुलता को दबाने की भी कोशिश कर ली। यहां तक कि पड़ने वाली गालियों में से सहानुभूति ढूंढ लेने और पाने के प्रयास तक विफल होने लगे हैं।

किसानों की तरह लगता है, अब छात्रों ने भी ठान ली है। पतीला जब गरम होता है। अपने ऊपर ढकी प्लेट को भी ले उड़ता है। गर्म मुद्दों की भांप तैयार है, सिर से छत उड़ाने के लिए। गलत को गलत कहने की शक्ति सत्ता पक्ष को जुटाना होगी। सच को झुठलाने के तौर तरीके अपनाने की बजाय इसे स्वीकार कर सुधार की दिशा में कदम बढ़ाने होंगे। आने वाले सवालों को सुनने की हिम्मत जुटाई तो इसमें समस्याओं के हल भी निकलेंगे।

विपक्ष तो अपनी भूमिका का निर्वाह कर रहा है लेकिन अब जनता के भी विपक्ष बनकर सड़कों पर उतरने से एक और एक ग्यारह हो गए हैं। जन आक्रोश साफ दिख रहा है। सत्ता पक्ष ने खासा समय इतिहास को बदलने में बिताया है। जरूरत इस बात की है कि आम आदमी का भविष्य सुधरे, शैक्षणिक धाँधलियों, बेरोजगारी, महंगाई, भ्रष्टाचार और जन समस्याओं से मुक्ति मिले। इतना जरूर है, सब ऐसे ही चलता रहा, इग्नोरेंस बढ़ती रही, जायज मुद्दे टलते रहे तो इतिहास बदलने वालों के भी खुद इतिहास बनते ज्यादा देर नहीं लगेगी।

नोट: यह लेख लेखक के स्वयं के विचार हैं। Live Khabar India इसे किसी भी प्रकार के एजेंडे के तौर पर प्रस्तुत नहीं करता तथा लेख में व्यक्त विचारों की सम्पूर्ण जिम्मेदारी लेखक की है।

  • Live khabar india

    Live Khabar India हिंदी भाषा का एक डिजिटल समाचार पोर्टल है, जो मध्य प्रदेश सहित देशभर की ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हम राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन, खेल और जनहित से जुड़े विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Related Posts

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    नसीम खानसांची में गणेश प्रतिमा स्थापना से पहले नगर परिषद की पहल, मिट्टी की पर्यावरण अनुकूल मूर्तियों को प्राथमिकता देने का आह्वानसांची,,,आगामी गणेशोत्सव को लेकर नगर परिषद सांची द्वारा पर्यावरण…

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

    नसीम खानसांची,,, रेलवे स्टेशन मार्ग पर करीब दो करोड़ रुपये से अधिक की लागत से निर्मित नगर परिषद के नवीन कार्यालय भवन का निर्माण कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

    जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

    जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

    अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार

    अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार
    फर्जी शादी घोटाला: पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव के रिश्तेदार गिरफ्तार, 5,923 शादियों के नाम पर बांटे ₹30.18 करोड़

    आमखेड़ा गांव पर राष्ट्रीय राजमार्ग आवारा पशुओं की गिरफ्त में ।दुर्घटनाओं का बढा अंधेशा

    आमखेड़ा गांव पर राष्ट्रीय राजमार्ग आवारा पशुओं की गिरफ्त में ।दुर्घटनाओं का बढा अंधेशा