चिल्हारी बस स्टैंड पर दर्दनाक सड़क हादसा, 12 वर्षीय बालक की मौत

रिपोर्ट: राजर्षि मिश्रा

उमरिया/चिल्हारी। उमरिया जिले में बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 12 वर्षीय बालक की मौत हो गई। हादसा SH-10 मानपुर–बरही मार्ग पर ग्राम चिल्हारी के बस स्टैंड में सुबह करीब 7 बजे हुआ। साइकिल से जा रहे बालक को हाईवा ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया। गंभीर चोट लगने के कारण बालक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

मृतक की पहचान मनजीत कोल, पिता रामलाल कोल, निवासी चिल्हारी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मनजीत साइकिल से चिल्हारी स्थित अमलहाई हार के खेत की ओर जा रहा था। परिजनों के अनुसार, वह हरछठ व्रत के लिए दही-दूध लेकर जा रहा था।

हाईवा की चपेट में आया साइकिल सवार बालक

जानकारी के मुताबिक, मनजीत जब चिल्हारी के मुख्य बस स्टैंड के पास पहुंचा, तभी वह हाईवा ट्रक क्रमांक MP 19 HA 7552 की चपेट में आ गया। टक्कर इतनी गंभीर थी कि बालक के सिर में गंभीर चोट आई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल घटना की सूचना पुलिस और डायल 112 को दी।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। अमरपुर चौकी प्रभारी अभिलाष सिंह के निर्देश पर एसआई अशोक सिंह, एसआई गोपाल सिंह, आरक्षक अनूप गुर्जर, पवन निगवान और आशु रघुवंशी घटनास्थल पर पहुंचे।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया और पंचनामा सहित आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की।

हाईवा ट्रक पुलिस ने किया जब्त

पुलिस ने हादसे में शामिल हाईवा ट्रक को जब्त कर अमरपुर चौकी में खड़ा कराया है। वहीं, मृतक बालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरही भेजा गया है।
पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है और दुर्घटना से जुड़े अन्य तथ्यों को भी जुटाया जा रहा है।

मासूम की मौत से परिवार में पसरा मातम

हादसे की खबर फैलते ही चिल्हारी बस स्टैंड पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। 12 वर्षीय मनजीत की अचानक मौत से पूरे गांव में शोक का माहौल है।
मासूम की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम पसर गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने भी हादसे पर दुख जताया है।
फिलहाल पुलिस ने हाईवा को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के संबंध में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Live khabar india

Related Posts

चिल्हारी बस स्टैंड पर दर्दनाक सड़क हादसा, 12 वर्षीय बालक की मौत

रिपोर्ट: राजर्षि मिश्रा उमरिया/चिल्हारी। उमरिया जिले में बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 12 वर्षीय बालक की मौत हो गई। हादसा SH-10 मानपुर–बरही मार्ग पर ग्राम चिल्हारी के बस…

550 CCTV और 400 से ज्यादा पूछताछ से खुला शमशाबाद सर्राफा लूटकांड, UP से 4 आरोपी गिरफ्तार

विदिशा |क्राइम डेस्क |Live khabar india विदिशा: मध्यप्रदेश के विदिशा जिले के शमशाबाद में सर्राफा व्यापारी से हुई सनसनीखेज लूट की वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। 5…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जान जोखिम में डालकर बिजली व्यवस्था संभाल रहे कर्मचारीचाहे रात का अंधेरा हो या बारिश-आंधी, शिकायत मिलते ही मोर्चे पर पहुंचते हैं विद्युतकर्मी

जान जोखिम में डालकर बिजली व्यवस्था संभाल रहे कर्मचारीचाहे रात का अंधेरा हो या बारिश-आंधी, शिकायत मिलते ही मोर्चे पर पहुंचते हैं विद्युतकर्मी

चिल्हारी बस स्टैंड पर दर्दनाक सड़क हादसा, 12 वर्षीय बालक की मौत

चिल्हारी बस स्टैंड पर दर्दनाक सड़क हादसा, 12 वर्षीय बालक की मौत

चिल्हारी बस स्टैंड पर दर्दनाक सड़क हादसा, 12 वर्षीय बालक की मौत

चिल्हारी बस स्टैंड पर दर्दनाक सड़क हादसा, 12 वर्षीय बालक की मौत

पीएम श्री विद्यालय अमरपुर में शैक्षणिक गतिविधियों का पूरे दिन अवलोकन

पीएम श्री विद्यालय अमरपुर में शैक्षणिक गतिविधियों का पूरे दिन अवलोकन
सांची की सौर योजना में बड़ी लापरवाही ? 10 फीट नीचे गिरी लोहे की जाली, करोड़ों की परियोजना पर उठे सवाल

आवारा पशुओं से छुटकारा नहीं मिला, अब बाजार में घोड़ों ने भी दी दस्तक

आवारा पशुओं से छुटकारा नहीं मिला, अब बाजार में घोड़ों ने भी दी दस्तक