नसीम खान
सांची,,,वार्ड क्रमांक 14 स्थित गुलगांव रोड ओवरब्रिज के समीप बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब एक मकान में रह रही वृद्ध महिला की मृत्यु की सूचना पुलिस को मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर आवश्यक कार्रवाई के लिए अस्पताल पहुंचाया।
जानकारी के अनुसार, वार्ड क्रमांक 14 में ओवरब्रिज के समीप एक मकान में वृद्ध महिला लंबे समय से बीमारी की अवस्था में रह रही थी। महिला के निधन की जानकारी वार्डवासियों से मिलने पर एल्डरमैन जितेन्द्र शर्मा ने आधी रात पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अस्पताल पहुंचाया।
पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर महिला के परिजनों का पता लगाया और उन्हें घटना की सूचना दी। सूचना मिलने के बाद परिजन मौके पर पहुंचे, जिसके पश्चात पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिया।
बताया जाता है कि महिला कई दिनों से बीमार थी। बीमारी के कारण वह चलने-फिरने में असमर्थ थी तथा उसे सुनाई भी कम देता था। वहीं, समय पर पुलिस को सूचना दिए जाने के कारण महिला के परिजनों का पता लगाने और शव सौंपने की कार्रवाई रात में ही पूरी हो सकी।
मानवता के नाते समय पर सूचना देना सराहनीय कदम माना जा रहा है





