नसीम खान
सांची,,,नगर परिषद अध्यक्ष को नगर का प्रथम नागरिक और नगर सरकार का मुखिया कहा जाता है, लेकिन सांची में अध्यक्ष ने इसका जीता-जागता उदाहरण पेश किया है। नगर परिषद अध्यक्ष पप्पू रेवाराम ने स्वयं मिनी जेसीबी चलाकर सड़क निर्माण कार्य की दबाई की।
जानकारी के अनुसार सांची नगर में राष्ट्रीय राजमार्ग से साहू की दुकान तक सीसी रोड का निर्माण कार्य जारी है। निर्माण कार्य का जायजा लेने पहुंचे नगर परिषद अध्यक्ष ने देखा कि समतलीकरण के दौरान नीचे डाली गई निर्माण सामग्री की दबाई ठीक से नहीं हो रही है। इस पर उन्होंने खुद मिनी जेसीबी मशीन का स्टीयरिंग थाम लिया और सड़क की दबाई शुरू कर दी।
अध्यक्ष को जेसीबी चलाता देख वहां मौजूद अधिकारी, कर्मचारी एवं निर्माण एजेंसी के लोग हक्का-बक्का रह गए। अध्यक्ष ने कहा कि सड़क की दबाई बेहतर तरीके से की जानी चाहिए, ताकि सड़क निर्माण मजबूत और गुणवत्तापूर्ण हो सके। उन्होंने नगर परिषद के अधिकारी-कर्मचारियों को भी निर्देश दिए कि सड़क निर्माण की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए।





