दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, खरसिया पुलिस की कार्यवाही में गया जेल

*रायगढ़* । कल थाना खरसिया में स्थानीय युवती अपने परिजनों के साथ थाना खरसिया आरोपित रघुवीर चौहान निवासी ग्राम-सिघनपुर थाना भूपदेवपुर के विरूद्ध छेड़खानी और दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराने आयी ।

पीड़िता बताई कि कॉलेज आने-जाने के दौरान रघुवीर अक्सर उसका पीछा कर उल्टे-सीधे कमेंट्स करता था । एक दिन रघुवीर प्रेम करता हूं, शादी करूंगा बोला, उसके बातों को नजर अंदाज कर रही थी । पिछले साल 15 अक्टूबर को रघुवीर चौहान बहला फुसलाकर अपने मोटरसाइकिल में बिठाकर भूपदेवपुर की ओर ले गया और एक बंद स्कूल कमरे में शादी का प्रलोभन देकर बगैर सहमति शारीरिक संबंध बनाया । कुछ दिन बाद रघुवीर बताया कि वो दोनों का मोबाइल पर विडियो बनाकर रख लिया है और उस विडियो को वायरल कर दिया । वायरल विडियो की जानकारी घरवालों को हुई । पीड़िता के आवेदन पर आरोपी के विरूद्ध धारा 354(घ),376,509(ख) आईपीसी के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया । चौकी प्रभारी खरसिया उप निरीक्षक अमिताभ खांडेकर द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को घटना से अवगत कराकर उनके मार्गदर्शन पर तत्काल आरोपी की गिरफ्तारी के लिये भूपदेवपुर में दबिश दिया और *आरोपी रघुवीर चौहन उम्र 24 साल निवासी ग्राम-सिघनपुर थाना भूपदेवपुर* को हिरासत में लेकर थाना खरसिया लाया गया । आरोपी को आज ज्युडिसियल रिमांड पर कोर्ट पेश किया गया, माननीय न्यायालय द्वारा खरसिया पुलिस का रिमांड स्वीकृत कर आरोपी का जेल वारंट जारी किये जाने पर आरोपी को जेल दाखिल किया गया है । आरोपी पतासाजी, गिरफ्तारी में चौकी प्रभारी खरसिया उप निरीक्षक अमिताभ खांडेकर, सहायक उप निरीक्षक लक्ष्मी राठौर, महिला प्रधान आरक्षक सरोजनी राठौर की अहम भूमिका रही है ।

Related Posts

भोपाल में सिटी बस में जेबकट ने कंडक्टर को चाकू मारा,महिला के विरोध करने पर कंडक्टर ने जेबकट को पकड़ने की कोशिश की तभी जेबकट ने चाकू से वार किया

viralvideo #reelsinstagram #reels #bhopal #latestnews #crimenewsup

डोकरी दाई मंदिर में चोरी ,फिंगर एक्सपर्ट एवं सीसी फुटेज के तहत जांच में जुटी पुलिस

जांजगीर चांपा छत्तीसगढ़ से दिलेश्वर चौहान की रिपोर्ट शक्ति जिले के जेजेपुर थाना के अंतर्गत ग्राम घिवरा, में चोरों ने डोकरी दाई मंदिर में 500000 रुपए के आभूषणों की चोरी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पांच दिन में जनगणना कार्य पूर्ण करने वाले प्रगणकों का सम्मान

पांच दिन में जनगणना कार्य पूर्ण करने वाले प्रगणकों का सम्मान

तेज गर्मी में भी जारी मकान जनगणना, एसडीएम ने किया निरीक्षण।1 मई से शुरू हुआ कार्य 30 मई तक चलेगा, नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में टीमें सक्रिय

तेज गर्मी में भी जारी मकान जनगणना, एसडीएम ने किया निरीक्षण।1 मई से शुरू हुआ कार्य 30 मई तक चलेगा, नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में टीमें सक्रिय

पश्चिम बंगाल आसाम मे भाजपा को मिला प्रचंड बहुमत नगर में दौडी खुशी

पश्चिम बंगाल आसाम मे भाजपा को मिला प्रचंड बहुमत नगर में दौडी खुशी

सार्वजनिक स्थल बने आवारा पशुओं का ठिकाना, जिम्मेदार बेखबर।सांची में सड़कों और बाजारों में बढ़ता जमावड़ा, हादसों और भय का खतरा गहराया

सार्वजनिक स्थल बने आवारा पशुओं का ठिकाना, जिम्मेदार बेखबर।सांची में सड़कों और बाजारों में बढ़ता जमावड़ा, हादसों और भय का खतरा गहराया

जनगणना-2027 के अंतर्गत हाउस लिस्टिंग ऑपरेशन (HLO) में रायसेन जिला प्रदेश में अग्रणी

जनगणना-2027 के अंतर्गत हाउस लिस्टिंग ऑपरेशन (HLO) में रायसेन जिला प्रदेश में अग्रणी

कलेक्टर श्री विश्वकर्मा द्वारा जनगणना-2027 मकान सूचीकरण कार्यो का विभिन्न ग्रामपंचायतो में किया गया निरीक्षण

कलेक्टर श्री विश्वकर्मा द्वारा जनगणना-2027 मकान सूचीकरण कार्यो का विभिन्न ग्रामपंचायतो में किया गया निरीक्षण