डबरा से मंसूर खान की रिपोर्ट
डबरा// बाल संरक्षण आयोग की टीम द्वारा निरीक्षण में पाई गई खामियों के उपरांत सील हुए स्कूल सेंट पीटर सिमरिया टेकरी डबरा को खुलवाने के लिए अब स्कूल में पढ़ने वाले छात्र छात्राओं के अभिभावक लामबंद हुए हैं अभिभावकों ने स्कूल खोलने की गुहार को लेकर आज डबरा एसडीएम प्रखर सिंह की जनसुनवाई में एक आवेदन दिया है जिसमें स्कूल को पुनः संचालित करने की मांग की गई है, वहीं अभिभावकों ने कहा है कि काफी लंबे अरसे से हमारे बच्चे विद्यालय में पढ़ रहे हैं स्कूल में किसी भी तरीके का कोई धर्मांतरण संबंधी पाठ छात्र छात्राओं को नहीं पढ़ाया जाता है।
वहीं पर आपको बता दें कि भोपाल से आई बाल संरक्षण आयोग की 7 सदस्य टीम ने डबरा के सेंट पीटर स्कूल सिमरिया टेकरी में 27 मार्च 2023 को निरीक्षण किया था निरीक्षण में पाई गई खामियों के चलते स्कूल को सील कर दिया गया था जिससे विद्यालय में पढ़ने वाले छात्र छात्राओं का रिजल्ट भी अभी तक विद्यालय द्वारा घोषित नहीं हो पाया है अपने बच्चों के भविष्य की चिंता को लेकर आज सभी अभिभावक लामबंद होकर स्कूल खोलने की गुहार लेकर डबरा एसडीएम प्रखर सिंह के पास पहुंचे हैं स्कूल प्रबंधन पर लग रहे धर्मांतरण संबंधी आरोपों को अभिभावकों ने सिरे से नकारा है।
इस अवसर पर आधा सैकड़ा से अधिक अभिभावकगण उपस्थित रहे।








